पति की हत्या Archives -

नौसेना कर्मी पति की हत्या मामले में पत्नी को उम्रकैद
जसराना (फिरोजाबाद), 15 मार्च : गोवा में भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी महिला पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में दंपति की 8 साल की बेटी की गवाही और मोबाइल फोन से मिला वीडियो अहम सबूत साबित हुए।

पति की हत्या कर बनाई थी मोबाइल से वीडियो

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव नवादा निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह भारतीय नौसेना में तैनात थे। उनका विवाह वर्ष 2009 में फर्रुखाबाद जिले के गांव बहोरीकपुर निवासी संध्या से हुआ था। साल 2019 में कौशलेंद्र की तैनाती गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट स्थित INS Hansa पर थी। उस समय उनकी पत्नी संध्या और 8 वर्षीय बेटी भी उनके साथ वहीं रह रही थीं।

मोबाइल पर ज्यादा बात करने को लेकर होता था विवाद

बताया गया कि पत्नी के मोबाइल पर अधिक बात करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 1 जून 2019 की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद जब कौशलेंद्र सो गए, तो संध्या ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के करीब दो घंटे बाद उसने फोन कर उनके साथियों को इसकी जानकारी दी।

बेटी ने देखा पिता को खून से लथपथ

हत्या के बाद संध्या ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बना लिया था। शोर सुनकर उनकी 8 साल की बेटी जाग गई और उसने देखा कि उसके पिता बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद संध्या को गिरफ्तार कर लिया था और जांच पूरी होने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। गोवा के मडगांव स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय ने 10 मार्च को संध्या को हत्या का दोषी करार दिया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

भाई ने कहा—न्यायपालिका पर था भरोसा

कौशलेंद्र के भाई रविंद्र प्रताप सिंह, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अब उन्हें न्याय मिल गया है। घटना के समय 8 साल की रही कौशलेंद्र की बेटी अब 15 साल की हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रह रही है और इस मामले में वह मुख्य गवाह रही।

यह भी देखें : LPG संकट से राहत की ओर बढ़ा देश, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू

The post नौसेना कर्मी पति की हत्या मामले में पत्नी को उम्रकैद appeared first on .

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, पेट्रोल से चेहरा जलाया
अलीगढ़, 7 अगस्त : गांव धनासरी निवासी यूसुफ हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही इसकी योजना बनाकर प्रेमी से युवक की हत्या कराई थी। पुलिस ने बुधवार शाम प्रेमी दानिश को जेल भेज दिया। इसमें मृतक के पिता ने पुत्रवधू के लापता होने के बाद गांव निवासी उसके प्रेमी दानिश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपी पत्नी को जेल भेजा था।

गांव धनासरी निवासी भूरे खां का 26 वर्षीय बड़ा बेटा यूसुफ गल्ला मंडी में मजदूरी करता था। 29 जुलाई की सुबह वह घर से टिफिन लेकर बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। चार दिन तक युवक का पता न चलने पर शनिवार सुबह उसके पिता ने छर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी शाम कासगंज के ढोलना थाने की विलराम चौकी अंतर्गत एक बंद पड़े भट्ठे के पास झाड़ियों में यूसुफ का क्षत-विक्षत शव मिला। उसका चेहरा जला हुआ था।

परिजनों ने चप्पल और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी और उसी गांव के दानिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसी आधार पर पुलिस ने पत्नी तबस्सुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

The post पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, पेट्रोल से चेहरा जलाया appeared first on .

पति की हत्या कर जमीन में दफनाया, फिर 20 दिन तक शव पर सोती रही पत्नी, जानें कैसे हुआ खुलासा
मुंबई, 22 जुलाई: रिश्तों की सारी हदें पार कर देने वाली एक खौफनाक घटना ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। मुंबई के नालासोपारा इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या (Wife Killed Husband) कर दी। हत्या के बाद शव को घर के एक हिस्से में जमीन में गाड़ दिया।

इतना ही नहीं, उसने ऊपर बिस्तर रखकर 20 दिन तक आराम से उस पर सोती रही, मानो कुछ हुआ ही न हो। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि जब बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध का खुलासा हुआ तो उसके पिता ने खुद कहा कि अगर उनकी बेटी ने ऐसा किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव निवासी 32 वर्षीय विजय चौहान के रूप में हुई है। वह करीब 10 साल से मुंबई में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। आठ साल पहले उसकी शादी जौनपुर के जाफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गाँव निवासी चमन चौहान से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विजय ने अपनी पत्नी को प्रेमी से बात करते रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव घर के अंदर ज़मीन में गाड़ दिया था और वह उस पर बिस्तर लगाकर सामान्य जीवन जी रही थी। कैसे हुआ पता? जब परिवार को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की खुदाई की, तो ज़मीन के अंदर एक जला हुआ शव मिला। इससे पुष्टि हुई कि हत्या करीब 20 दिन पहले हुई थी।

इस सनसनीखेज घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन जौनपुर से मुंबई पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपी पत्नी अपने प्रेमी और बेटे के साथ फरार हो चुकी थी। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में सबसे भावुक मोड़ तब आया जब आरोपी महिला के पिता ने मीडिया से कहा, “अगर मेरी बेटी ने ऐसा किया है तो उसे सज़ा मिलनी चाहिए. क़ानून से ऊपर कोई नहीं है और मैं न्याय के साथ खड़ा हूँ. एक इंसान होने के नाते मैं अपनी बेटी का साथ नहीं दूँगा.”

The post पति की हत्या कर जमीन में दफनाया, फिर 20 दिन तक शव पर सोती रही पत्नी, जानें कैसे हुआ खुलासा appeared first on .