परमाणु समझौते Archives -

परमाणु समझौते को लेकर ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी
वॉशिंगटन, 29 जनवरी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के प्रति सख्त रुख लगातार बना हुआ है। बुधवार को उन्होंने ईरान को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि वह बातचीत की मेज पर आए और परमाणु समझौता करे, अन्यथा अमेरिका पहले से भी कहीं अधिक भीषण हमला करेगा। इसी बीच अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के कारण ईरानी मुद्रा रियाल में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।

रियाल ऐतिहासिक निचले स्तर पर

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरानी मुद्रा रियाल डॉलर के मुकाबले 16 लाख रियाल प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई है। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उम्मीद है कि ईरान जल्द ही बातचीत के लिए आगे आएगा और एक निष्पक्ष व न्यायसंगत समझौता करेगा, जो सभी पक्षों के लिए अच्छा होगा।”

पुराने हमलों का दिया हवाला

ट्रंप ने पिछले साल जून में हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, “अगला हमला इससे कहीं ज्यादा भयानक होगा।” गौरतलब है कि अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने अमेरिका को 2015 के परमाणु समझौते से अलग कर लिया था। पिछले जून में ईरान और इज़राइल के बीच 12 दिन चले संघर्ष के दौरान अमेरिका ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था।

ईरान की ओर बढ़ रही अमेरिकी सैन्य तैनाती

आयोवा में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ने का संकेत देते हुए कहा, “एक और खूबसूरत आर्माडा (युद्धपोतों का बेड़ा) ईरान की ओर बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि वे समझौता कर लेंगे।” सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ईरान पर किसी भी हमले के लिए अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे।

ईरानी राष्ट्रपति का बयान

मिस्र ने बताया है कि वह शांति बहाली के प्रयासों के तहत ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ से अलग-अलग बातचीत कर रहा है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने कहा है कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत शांति स्थापित करने और युद्ध रोकने की किसी भी प्रक्रिया का स्वागत करता है।

इराक को भी चेतावनी

ट्रंप प्रशासन ने इराक को भी चेतावनी दी है कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी सत्ता में लौटते हैं, तो अमेरिका इराक का समर्थन नहीं करेगा। अमेरिका मालीकी को ईरान का करीबी मानता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक राजनीति के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

यह भी देखें : भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते पर ट्रंप प्रशासन की पहली प्रतिक्रिया

The post परमाणु समझौते को लेकर ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी appeared first on .

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत, क्या निकलेगा कोई हल
वाशिंगटन, 8 अप्रैल : परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ सीधे बातचीत करने से इनकार कर दिया था। अब डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से कहा है कि अमेरिका उसके परमाणु कार्यक्रम पर सीधे बातचीत करेगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर वार्ता सफल नहीं हुई तो ईरान को बड़ा खतरा होगा। ट्रंप ने कहा कि अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए बहुत बुरा दिन होगा। ईरान ने अपने जवाब में कहा कि वह वार्ता के लिए तैयार है।

लेकिन यह बातचीत अप्रत्यक्ष होगी, किसी मध्यस्थ के माध्यम से। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद ट्रम्प ने दावा किया कि वार्ता शनिवार को होगी। ईरान परमाणु हथियार प्राप्त नहीं कर सकता। ट्रम्प ने कहा कि हम उनसे (ईरान से) सीधे तौर पर निपट रहे हैं। शायद कोई सौदा हो जाये. यदि कोई समझौता हो जाता है तो यह उससे बेहतर होगा जो हम करना चाहते हैं।

समझौता न होने पर क्या करेंगे ट्रम्प?

डोनाल्ड ट्रम्प से पूछा गया कि यदि ईरान के साथ समझौता नहीं हो पाया तो क्या अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा। जवाब में ट्रम्प ने कहा कि ईरान को बहुत बड़ा खतरा होगा। हालाँकि मुझे ये कहते हुए बहुत बुरा लग रहा है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में उच्च स्तरीय वार्ता के लिए वर्चुअल रूप से मिलेंगे। यह एक अवसर भी है और एक परीक्षा भी। गेंद अमेरिका के पाले में है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/grenade-attack-on-bjp-leader-manoranjan-kalias-house-police-starts-investigation/

The post अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत, क्या निकलेगा कोई हल appeared first on .