पर्दाफाश Archives -

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश
चंडीगढ़/अमृतसर, 2 दिसंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुरूप पंजाब को पूरी तरह नशा-मुक्त बनाने के अभियान को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के एक गुर्गे को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को दी।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी भिंडी औलख कलां (अमृतसर ग्रामीण) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 5 किलो हेरोइन, नशा ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि कुलदीप सिंह पाकिस्तान-आधारित तस्कर ‘अवान’ के इशारे पर काम करता था, जो ड्रोन के जरिए भारत में नशे की खेपें भेजता था।

गुप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

ऑपरेशन का विवरण देते हुए डीजीपी ने बताया कि सी.आई. अमृतसर को भारत-पाक सीमा के पास स्थित गांव भिंडी औलख में नशे की एक बड़ी खेप आने की जानकारी मिली थी, जिसे एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा आगे सप्लाई किया जाना था। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजनाला–लोपोके सड़क पर नाकाबंदी की और वहीं पर कुलदीप सिंह को पकड़कर 5 किलो हेरोइन बरामद की।

नेटवर्क का विस्तार खंगालने में जुटी पुलिस

डीजीपी ने बताया कि नशा तस्करी नेटवर्क के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस मामले में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25 व 29 के तहत एफआईआर नंबर 71, दिनांक 29-11-2025 दर्ज की गई है।

यह भी देखें : कैप्टन के ब्यान से भाजपा के अकेले चुनाव लडऩे के ब्यान पर प्रश्नचिन्ह

The post अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश appeared first on .

सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश
चंडीगढ़/अमृतसर, 24 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई ‘ युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम’ के दौरान, गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह (25) के रूप में हुई, जो छेहरटा, अमृतसर में मजीद बिल्डिंग का निवासी है। आरोपी का आपराधिक पिछोकड़ है और उसके खिलाफ एन डी पी एस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा संचालित एक सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को प्राप्त करता था। इस मामले में आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अगस्त 2025 में एक नशा तस्कर लक्की को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले की जांच के दौरान, पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह की संलिप्तता पाई, जिसके कारण उसे एफआईआर में नामजद किया गया। इसके बाद, 19 अक्टूबर को पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी पहचान व खुलासे के बाद 5.025 किलो और हेरोइन बरामद की गई।

यह भी देखें : 61.01 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, 13073 करोड़ का भुगतान : मुख्य मंत्री

The post सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश appeared first on .