पी.आर.टी.पी.डी. बोर्ड Archives -

पी.आर.टी.पी.डी. बोर्ड की बैठक में चार शहरों के नए मास्टर प्लान मंजूर
चंडीगढ़, 14 जनवरी : राज्य के योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब क्षेत्रीय एवं शहरी योजना तथा विकास (पी.आर.टी.पी.डी.) बोर्ड की एक उच्चस्तरीय बैठक आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आवास एवं शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने की, जो बोर्ड के वाइस चेयरमैन तथा आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रभारी मंत्री भी हैं।

बैठक में स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली विभाग के प्रभारी मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने भाग लिया, जबकि लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मंत्री श्री हरभजन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बढ़ेंगे निवेश अवसर

बैठक के दौरान बोर्ड ने राज्य में योजनाबद्ध शहरीकरण और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर डेरा बाबा नानक, नंगल, बरनाला और नाभा के नए मास्टर प्लानों को मंजूरी दी गई। इन मास्टर प्लानों के लागू होने से संबंधित क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रस्तावित औद्योगिक हबों और आवासीय टाउनशिपों के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यूनिफाइड ज़ोनिंग रेगुलेशंस और सड़क विस्तार पर भी फैसला

इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने सुरक्षा, योजनाबद्ध सड़क विस्तार और सतत शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मास्टर प्लानों और यूनिफाइड ज़ोनिंग रेगुलेशंस से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी। इनमें अधिसूचित सड़कों के साथ नो-कंस्ट्रक्शन ज़ोन से संबंधित संशोधन प्रमुख रहे।

बैठक में मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, आवास एवं शहरी विकास सचिव श्री विकास गर्ग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सचिव श्री अजीत बाला जी जोशी, स्थानीय निकाय सचिव श्री मनजीत सिंह बराड़, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती सोनाली गिरि सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post पी.आर.टी.पी.डी. बोर्ड की बैठक में चार शहरों के नए मास्टर प्लान मंजूर appeared first on .