पूर्व अमेरिकी कर्नल Archives -

हर बार अमरीका की बात नहीं मानेगा भारत : डगलस मैकग्रेगर
वाशिंगटन, 1 फरवरी : अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 फीसदी के भारी टैरिफ (कर) के बीच पूर्व अमेरिकी कर्नल और रक्षा विशेषज्ञ डगलस मैकग्रेगर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने शनिवार को कहा, “भारत हमेशा वॉशिंगटन से सहमत नहीं होगा, क्योंकि कोई भी देश अपने राष्ट्रीय हितों की सीमाओं से बाहर नहीं जाता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी देश से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपने हितों की बलि दे दे।

अमेरिका की एकतरफा विदेश नीति पर सवाल

न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में मैकग्रेगर ने अमेरिका की ‘एकपक्षीय’ विदेश नीति की कड़ी आलोचना की। उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की डोनाल्ड ट्रंप की नीति को ‘मूर्खतापूर्ण’ करार दिया। भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए मैकग्रेगर ने कहा कि अमेरिका की पुरानी आदत रही है—“या तो आप हमारे साथ हैं, या हमारे खिलाफ।” उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन को यह समझना चाहिए कि भारत हर मुद्दे पर अमेरिका की लाइन का पालन नहीं करेगा।

भारत-रूस के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र

रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि भारत ऐतिहासिक रूप से रूस का सहयोगी रहा है, भले ही उसने गुटनिरपेक्ष नीति अपनाई हो। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि चीन द्वारा भारत पर बड़े हमले की आशंका को लेकर कोई आम सहमति नहीं है और सीमावर्ती झड़पों को सिर्फ झड़पों के रूप में ही देखा जाता है।

मैकग्रेगर ने कहा, “व्यापार और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग के कई कारण हैं। यह सोचना कि अगर कोई देश रूस से व्यापार करता है तो वह अमेरिका का विरोधी है यह पूरी तरह से गलत और मूर्खतापूर्ण मानसिकता है।”

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बातचीत जारी

गौरतलब है कि पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके बाद से भारत लगातार अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बातचीत कर रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ता पूरी होने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अब अमेरिका समेत अन्य देशों के साथ व्यापारिक समझौतों को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहा है।

यह भी देखें : भारत ईरान नहीं, अब वेनेजुएला से खरीदेगा तेल : डोनाल्ड ट्रंप

The post हर बार अमरीका की बात नहीं मानेगा भारत : डगलस मैकग्रेगर appeared first on .