प्रदूषण Archives -

दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी
नई दिल्ली, 1 फरवरी : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में हल्की बारिश, हरियाणा में ओलावृष्टि

आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं हरियाणा के करनाल में ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे मौसम और ठंडा हो गया। दूसरी ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अंबाला, आगरा और ग्वालियर जैसे शहरों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा।

बारिश के बावजूद प्रदूषण बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि बारिश ने दस्तक दी है, लेकिन प्रदूषण के स्तर में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में राजधानीवासियों को अभी साफ हवा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी देखें : अमेरिकी एसईसी के मामले में कानूनी नोटिस स्वीकार करेंगे : अदाणी

The post दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी appeared first on .

सूखी ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, फसलों और स्वास्थ्य पर दोहरा असर
गुरदासपुर, 23 दिसम्बर : गुरदासपुर ज़िले में इन दिनों सूखी और हल्की ठंड का दौर जारी है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण सर्दी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाई है, हालांकि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश की कमी से वातावरण में धूल और मिट्टी के कण बढ़ गए हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर

ज़िले में सुबह के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि दोपहर बाद यह करीब 150 के आसपास रहा। ये दोनों स्तर मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश न होने से पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे बारीक कण हवा में अधिक मात्रा में बने रहते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।क्षेत्र में औसत दिन का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

आने वाले पूरे सप्ताह तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना है और घनी धुंध की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार निकट भविष्य में बारिश की संभावना कम है, हालांकि बादल छाए रहने से तापमान में और गिरावट आ सकती है।

फसलों पर पड़ रहा असर

बारिश की कमी के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल और नहरी पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। खासकर गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है। सूखे मौसम से मिट्टी की नमी कम हो रही है, जिससे फसलों की शुरुआती बढ़वार प्रभावित हो सकती है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे आवश्यकतानुसार ही सिंचाई करें और अधिक पानी देने से बचें, ताकि मिट्टी की संरचना खराब न हो और फसलों को नुकसान न पहुंचे।

मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों में आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चे, बुजुर्ग और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक खराब हवा में रहने से दिल और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी देखें : मोहाली रिंग रोड पर यातायात शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

The post सूखी ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, फसलों और स्वास्थ्य पर दोहरा असर appeared first on .

कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे ने चेतावनी जारी की; प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर : राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे ने गुरुवार सुबह घने कोहरे के मद्देनजर यात्रियों के लिए एक चेतावनी जारी की है। हवाई अड्डे ने चेतावनी दी है कि कम दृश्यता के कारण ‘कम दृश्यता प्रक्रिया’ (एलवीपी) लागू की गई है, हालांकि फिलहाल उड़ानें सामान्य रूप से जारी हैं।

सुबह 4:30 बजे जारी की गई इस सलाह में अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम है, जिसके चलते सुरक्षित उड़ानों के लिए एलवीपी (कम दृश्यता) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें।

दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, वहीं दूसरी ओर पूरे शहर को जहरीले प्रदूषण (स्मॉग) की चादर ने ढक लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। आनंद विहार में एक्यूआई 415 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसी तरह, आर.के.पुरम में एक्यूआई 374 और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास 384 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हैं।

यह भी देखें : सूडान में 45 दिनों तक बंधक रहे ओडिशा के आदर्श बेहरा घर लौट आए

The post कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे ने चेतावनी जारी की; प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर appeared first on .

प्रदूषण को थर्मामीटर से मापना…’, AAP ने रेखा गुप्ता का मजाक उड़ाया
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर : आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस दावे पर तंज कसा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और तापमान एक समान हैं। आप विधायक संजीव झा और दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें झा थर्मामीटर से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मापते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि भारद्वाज आश्चर्य व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि दिल्ली के लोग अब प्रदूषण को थर्मामीटर से माप रहे हैं।

‘आप’ ने वीडियो जारी किया

दरअसल, गुप्ता ने एक कार्यक्रम में प्रदूषण के बारे में बात करते हुए गलती से AQI को तापमान बता दिया था। इस मजाक के जवाब में दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली के लोग इस बात से हैरान हैं कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजीव झा मुख्यमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं।

अपनी गलतियों का भी जवाब दे ‘आप’ : भाजपा

कपूरी ने कहा, “दिल्ली की जनता इन आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछना चाहती है कि अगर वे मुख्यमंत्री की एक छोटी सी गलती का मजाक उड़ा रहे हैं, तो उन्हें पहले केजरीवाल द्वारा पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री रहते हुए की गई गंभीर गलतियों का जवाब देना चाहिए।” भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री से माफी मांगना बेहतर होगा, अन्यथा उन्हें पिछले विधानसभा और नगर निगम उपचुनावों से भी बुरी हार के लिए तैयार रहना होगा।

यह भी देखें : ‘वंदे मातरम’, सोनिया गांधी का अपने 79वें जन्मदिन पर राष्ट्र के नाम संदेश

The post प्रदूषण को थर्मामीटर से मापना…’, AAP ने रेखा गुप्ता का मजाक उड़ाया appeared first on .

बुड्ढा दरिया प्रदूषण मामले में अधिकारियों को तलब किया गया
लुधियाना, 13 नवम्बर : बुड्ढा दरिया में गिर रहे गंदे पानी को रोकने में नाकाम रहे अधिकारियों को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उसी जगह तलब किया जहाँ से गंदा पानी बुड्ढा दरिया में डाला जा रहा था। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल पिछले एक साल से बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार सेवा चला रहे हैं। नगर निगम, सीवरेज बोर्ड और ‘खिलाड़ी’ संस्था ने 7 नवंबर को हुई बैठक में दावा किया था कि गऊघाट पंपिंग स्टेशन लगातार चल रहा है और उसका गंदा पानी 225 एमएलडी प्लांट में ट्रीटमेंट के लिए पहुँच रहा है।

जहरीला पानी सप्लाई के लिए नगर निगम और सीवरेज बोर्ड के अधिकारी जिम्मेदार

बैठक के बाद राज्यसभा सदस्य अचानक गऊघाट पहुंचे और देखा कि यहां से पानी उठाने वाली सभी मोटरें बंद थीं और नाले का गंदा और जहरीला पानी बुड्ढा दरिया में जा रहा था। इसके बाद संत सीचेवाल ने नगर निगम और सीवरेज बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि मालवा और राजस्थान के लोगों को गंदा और जहरीला पानी सप्लाई करने के लिए नगर निगम और सीवरेज बोर्ड के अधिकारी जिम्मेदार हैं।

बुड्ढा दरिया मामले से नाराज संत सीचेवाल ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर पर आरोप लगाया कि प्रशासन के अधिकारी सरकार को बदनाम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक को गुमराह करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करने के काम में बाधा न बन सके। सीवरेज बोर्ड और नगर निगम के अधिकारी एक-दूसरे के पीछे छिपे हुए हैं।

संत चीचेवाल की सख्ती पर अधिकारियों ने मानी गलती

उन्होंने दोनों पक्षों को मीडिया के सामने पेश किया और पानी में जहर मिलाने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हम बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करने की मुहिम को नाकाम करने वालों की मिलीभगत को भी उजागर करेंगे।

सीवरेज बोर्ड और नगर निगम के अधिकारी पहले तो एक-दूसरे पर दोष मढ़ते रहे, लेकिन राज्यसभा सदस्य सीचेवाल की सख्ती के आगे दोनों विभागों की एक न चली और आखिरकार उन्हें अपनी गलती मानकर उसे सुधारने के लिए काम शुरू करना पड़ा।

यह भी देखें :

The post बुड्ढा दरिया प्रदूषण मामले में अधिकारियों को तलब किया गया appeared first on .

यमुना मुद्दे को भुनाने वाली भाजपा की सरकार में कितनी स्वच्छ हुई यमुना?
नई दिल्ली, 23 मई : मई के महीने में यमुना नदी की स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जैसा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डी.पी.सी.सी.) की हालिया रिपोर्ट में दर्शाया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नदी में मल, फॉस्फेट और अमोनिया की मात्रा में वृद्धि हुई है, जो यह संकेत देती है कि गंदगी का स्तर काफी बढ़ चुका है। डी.पी.सी.सी. हर महीने यमुना नदी के जल की गुणवत्ता की जांच करती है, और मई की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नदी दिल्ली में प्रवेश करते समय पल्ला क्षेत्र में भी प्रदूषित थी।

इसके अलावा, जब नदी दिल्ली से बाहर निकलती है, तो असगरपुर में प्रदूषण का स्तर और भी अधिक बढ़ जाता है। यह नमूना 1 मई को लिया गया था, और इसके अगले दिन शहर में भारी बारिश हुई थी, जो संभवत: प्रदूषण के स्तर को और बढ़ाने में सहायक रही।

इन इलाकों के बड़े नालों में भी बढ़ा प्रदूषण

मई में, महारानी बाग, शाहदरा और नजफगढ़ जैसे बड़े नालों में भी प्रदूषण बढ़ गया है। इन नालों से गंदा पानी यमुना में जाता है, जिससे नदी और भी ज प्रदूषित हो जाती है।

डीपीसीसी ने बताई वजह

DPCC के अनुसार, नदी में मल के कीटाणु (fecal coliform) पिछले महीने से बढ़ गए हैं। अमोनिया का स्तर भी दोगुना हो गया है। यह 2.3mg/litre से बढ़कर 5.7mg/litre हो गया है। मई में मल के कीटाणुओं का स्तर 23 लाख MPN/100ml था। अप्रैल में यह 15 लाख MPN/100ml था। MPN/100ml एक इकाई है जिससे पानी में कीटाणुओं की संख्या मापी जाती है।

The post यमुना मुद्दे को भुनाने वाली भाजपा की सरकार में कितनी स्वच्छ हुई यमुना? appeared first on .