प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Archives -

पीएम मोदी ने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर की चर्चा, कहा राष्ट्र निर्माण में अहम
नई दिल्ली, 26 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड में देश के वैज्ञानिकों और भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों के प्रयासों से देश का सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम न सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र, बल्कि उद्योग, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा योगदान दे रहा है।

किसानों और इनोवेटर्स को भी मिला फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती-किसानी से लेकर आधुनिक नवाचार (इनोवेशन) तक को भी इससे लाभ मिल रहा है। यह देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में तमिलनाडु के कलपक्कम में हुई बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वहाँ फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है, जो परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

ब्रीडर रिएक्टर की खासियत समझाई

पीएम मोदी ने बताया कि ब्रीडर रिएक्टर एक ऐसा सिस्टम है जो न केवल ऊर्जा उत्पन्न करता है, बल्कि भविष्य के लिए नया ईंधन भी तैयार करता है। इसे भारत के दीर्घकालिक ऊर्जा भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत के परमाणु कार्यक्रम में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को बधाई दी और कहा कि उनके प्रयासों ने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

यह भी देखें : आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस किया रद्द

The post पीएम मोदी ने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर की चर्चा, कहा राष्ट्र निर्माण में अहम appeared first on .

पश्चिम एशिया में शांति पर मोदी-ट्रंप की फोन पर हुई अहम चर्चा
नई दिल्ली, 25 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि भारत पश्चिम एशिया में तत्काल शांति बहाली और तनाव कम करने का समर्थन करता है। बातचीत में खास तौर पर होरमुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और क्षेत्र में स्थिरता पर चर्चा हुई।

ईरान ने वार्ता के दावों को नकारा

ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व ने अमेरिका के बातचीत संबंधी दावों को खारिज कर दिया। सेना के शीर्ष कमांड खात्म-अल-अनबिया के प्रवक्ता मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा कि ईरान पूर्ण जीत तक संघर्ष जारी रखेगा, जिससे साफ है कि वह फिलहाल बातचीत के पक्ष में नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने ईरान को हॉर्मुज़ जलमार्ग खोलने के लिए पांच दिन का समय दिया था। इसके बाद उन्होंने मोदी को ताजा हालात की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

भारत ने बनाई सात विशेष टीमें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदलते हालात से निपटने के लिए सरकार ने विशेष अधिकारों वाली सात टीमें गठित की हैं। ये टीमें ईंधन, उर्वरक, गैस, सप्लाई चेन और महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर रणनीति तैयार करेंगी। मोदी ने राज्यों से अपील की कि वे ‘टीम इंडिया’ के तहत केंद्र के साथ मिलकर काम करें। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के निर्देश भी दिए। सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे। हालांकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले से तय कार्यक्रम के चलते इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा और आजीविका भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यसभा में दिए बयान में मोदी ने कोविड-19 काल का जिक्र करते हुए कहा कि विशेषज्ञों की मदद से जैसे उस समय हालात संभाले गए, वैसे ही इस संकट से निपटने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी देखें : भागलपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

The post पश्चिम एशिया में शांति पर मोदी-ट्रंप की फोन पर हुई अहम चर्चा appeared first on .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इज़राइल रवाना
नई दिल्ली, 25 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इज़राइल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में उन्होंने भारत और इज़राइल के संबंधों को अत्यंत मजबूत और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने “प्रिय मित्र” बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक गहरा करेगी। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञान, तकनीक और रक्षा सहयोग पर विशेष जोर

इस दौरे के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि, जल प्रबंधन और रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। दोनों देश नवाचार और आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान के जरिए साझेदारी को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Knesset को संबोधित करेंगे मोदी

इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि नरेंद्र मोदी इज़राइली संसद ‘कनेसैट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इसे दोनों देशों के लोकतांत्रिक संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे और उन्हें भारत-इज़राइल संबंधों की मजबूती में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

समृद्ध भविष्य पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐसा भविष्य निर्माण करना है जो नवाचार आधारित और समृद्ध हो। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा भारत और इज़राइल के बीच सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

यह भी देखें : नई दिल्ली में मौसम हुआ गर्म, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इज़राइल रवाना appeared first on .

कैबिनेट ने 18,509 करोड़ के प्राॅजैक्टों को दी मंजूरी, रेल लाईनों का बिछेगा जाल
नई दिल्ली, 14 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने रेल मंत्रालय के तीन बड़े मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर लगभग 18,509 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन प्रोजेक्ट्स के तहत देश के प्रमुख रेल मार्गों पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिससे रेल नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और यातायात सुगम होगा।

389 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार

मंजूर किए गए प्रोजेक्ट्स में कसारा–मनमाड, दिल्ली–अंबाला और बल्लारी–होसापेट रेलखंड शामिल हैं। इन मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने से कुल 389 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। इससे दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त ट्रैक बिछने से ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी, भीड़भाड़ कम होगी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पीएम-गति शक्ति योजना के तहत तैयार हुए प्रोजेक्ट

ये सभी परियोजनाएं पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार की गई हैं। इस योजना का उद्देश्य विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और माल ढुलाई को अधिक कुशल बनाना है। इन परियोजनाओं से 3,902 गांवों को सीधा फायदा होगा और करीब 97 लाख आबादी को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंच होगी आसान

रेल नेटवर्क के विस्तार से देश के कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच सुगम होगी। इनमें त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, माता वैष्णो देवी, हम्पी (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) और तुंगभद्रा डैम शामिल हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। कसारा–मनमाड, दिल्ली–अंबाला और बल्लारी–होसापेट मार्ग कोयला, स्टील, अनाज और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अतिरिक्त लाइन बिछने से मालगाड़ियों की रफ्तार और क्षमता बढ़ेगी, जिससे उद्योग और व्यापार क्षेत्र को लाभ होगा।

पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान

सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं से लगभग 22 करोड़ लीटर तेल आयात में कमी आएगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में 111 करोड़ किलोग्राम की कमी होगी, जो करीब 4 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। सरकार का मानना है कि ये परियोजनाएं ‘नया भारत’ और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करेंगी तथा देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी देखें : स्कूल में लापरवाही, 6 साल की बच्ची की दो उंगलियां कटीं

The post कैबिनेट ने 18,509 करोड़ के प्राॅजैक्टों को दी मंजूरी, रेल लाईनों का बिछेगा जाल appeared first on .

दुनिया नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है: मोदी
नई दिल्ली, 6 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि दुनिया एक नए वैश्विक ऑर्डर (विश्व व्यवस्था) की ओर बढ़ रही है और भारत आज ‘ग्लोबल साउथ’ की एक मजबूत और बुलंद आवाज़ बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक परिस्थितियां तेजी से बदली हैं। उन्होंने कहा, “दूसरे विश्व युद्ध के बाद जो वैश्विक व्यवस्था बनी थी, अब दुनिया उससे आगे बढ़ रही है। यदि निष्पक्ष विश्लेषण किया जाए तो इस बदलाव का झुकाव भारत की ओर साफ दिखाई देता है।”

संसद में नारेबाजी और वाकआउट

प्रधानमंत्री ने अपना जवाब उस समय शुरू किया जब विपक्षी दल लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच “विपक्ष के नेता को बोलने दिया जाए” के नारे लगा रहे थे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बैठकर भी नारेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वाकआउट कर दिया।

ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज़ भारत

मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया ‘ग्लोबल साउथ’ पर चर्चा कर रही है और भारत उसकी प्रभावशाली आवाज़ बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत विकासशील देशों के मुद्दों को वैश्विक मंच पर मजबूती से उठा रहा है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हो रहे व्यापार समझौतों का उल्लेख करते हुए कहा, “हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई देशों के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में हमने नौ बड़े व्यापार समझौते किए हैं, जिनमें सबसे अहम यूरोपीय संघ (EU) के साथ हुआ समझौता है।”

विपक्ष पर तीखा हमला

वाकआउट करने वाले विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “वे थक गए और चले गए… लेकिन एक दिन उन्हें जवाब देना होगा कि उन्होंने भारत को ऐसी स्थिति में कैसे पहुंचा दिया था, जब कोई भी देश हमारे साथ व्यापार समझौता करने को तैयार नहीं था।” उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकारों पर भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

भारत-अमेरिका समझौते की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना कर रही है और यह समझौता खास तौर पर भारतीय युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।

यह भी देखें : कांग्रेस सिखों से नफरत करती है: प्रधानमंत्री मोदी

The post दुनिया नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है: मोदी appeared first on .

केजरीवाल की कठपुतली बनके काम कर रहे हैं भगवंत मान : अश्वनी शर्मा
चंडीगढ़/कुराली, 5 फरवरी : पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कुराली में विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं ने गरीबों, मजदूरों और किसानों को उनका हक दिलाया है, जबकि मान सरकार ने सिर्फ गरीबों का चूल्हा ठंडा करने का काम किया है।

मुफ्त अनाज केंद्र का, श्रेय लेने की कोशिश राज्य सरकार की

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना का मूल उद्देश्य गरीबों का कल्याण है, जबकि पंजाब सरकार सिर्फ झूठे दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार ने गरीबों के लिए दाल-आटा योजना बंद कर लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आज भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज भेज रही है, लेकिन पंजाब सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह गलत है।

मनरेगा में जी-राम-जी प्रणाली से भ्रष्टाचार पर चोट

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मनरेगा में जी-राम-जी प्रणाली लागू होने से भ्रष्टाचार को बड़ा झटका लगा है और मजदूरों की मजदूरी सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने मनरेगा में ऐतिहासिक सुधार किए हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत काम के दिन बढ़ाकर 125 किए गए हैं, 7 दिनों के भीतर भुगतान की गारंटी दी गई है, समय पर भुगतान न होने पर ब्याज सहित राशि देने का प्रावधान किया गया है, 15 दिनों में काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था की गई है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि ये सभी कदम गरीबों को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल हैं।

AAP और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्षों तक मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाए रखा। हजारों घोटालों के बावजूद न तो दोषियों से पैसा वसूला गया और न ही किसी को सजा मिली। अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और मुफ्त अनाज योजना जैसी योजनाओं के जरिए मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आज हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन और पीने के पानी की सुविधा है, जो पहले सिर्फ एक सपना हुआ करता था।

यह भी देखें : रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस से की गद्दारी: राजा वड़िंग

The post केजरीवाल की कठपुतली बनके काम कर रहे हैं भगवंत मान : अश्वनी शर्मा appeared first on .

भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू से अभद्रता कर के फंसे राहुल गांधी
नई दिल्ली, 4 फरवरी : कांग्रेस सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर “समझौता” (Compromised) होने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया। कांग्रेस सांसद संसद के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर “PM is compromised” लिखा हुआ था। यह प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मीडिया में दिए गए बयानों को दोहराने के लिए किया गया था।

राहुल गांधी–रवनीत बिट्टू के बीच तीखी बहस

प्रदर्शन के दौरान जब रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे, तो राहुल गांधी ने उनकी ओर इशारा करते हुए उन्हें “गद्दार दोस्त” (Traitor Friend) कहा। इसके बाद गांधी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाते हुए कहा कि वे अंततः कांग्रेस में वापस आएंगे। हालांकि, बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और गुस्से में पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर देश के खिलाफ होने का आरोप लगाया। कुछ देर तक दोनों नेताओं के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान होता रहा।

प्रदर्शन के माहौल में और बढ़ा तनाव

इस जुबानी जंग के चलते प्रदर्शन का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। संसद परिसर में मौजूद अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालनी पड़ी। यह टकराव ऐसे समय में हुआ है, जब लोकसभा में शेष सत्र के लिए आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद पहले से ही राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। निलंबित सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बी. मणिकम टैगोर, डॉ. प्रशांत यादवराो पाडोले, चामला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन शामिल हैं। लगातार हो रहे प्रदर्शनों, निलंबनों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच संसद का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी देखें : लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधन करने से रोका

The post भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू से अभद्रता कर के फंसे राहुल गांधी appeared first on .

भारत-अमेरिका डील पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा मोदी ने हार मानी
नई दिल्ली, 3 फरवरी : कांग्रेस ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है, यह संकेत करते हुए कि मोदी ने अंततः हार मान ली है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत को अपनी सरकार की नीतियों और निर्णयों की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या उनके प्रतिनिधियों से मिलती है, जो अब एक नियमित प्रक्रिया बनती जा रही है।

कांग्रेस के पोस्ट में यह भी कहा गया कि सीजफायर ऑपरेशन सिंदूर की तरह, यह व्यापार समझौता भी ट्रम्प की ओर से घोषित किया गया है, और यह ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर किया जा रहा है। कांग्रेस ने यह भी जानकारी दी कि मोदी सरकार ने रूस से तेल खरीदने का निर्णय नहीं लिया है और इसके बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने की योजना बनाई है।

मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने के लिए सहमत

यह सवाल उठता है कि क्या इस व्यापार समझौते के तहत मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने के लिए सहमत हुई है। इसके अलावा, अमेरिका से अधिक सामान खरीदने की बात भी की गई है, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ योजना पर सवाल उठता है। यदि मोदी सरकार वास्तव में अमेरिका से अधिक आयात करने के लिए तैयार है, तो यह भारतीय उद्योग और आत्मनिर्भरता के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।

भारत हमसे 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर मूल्य का सामान खरीदेगा। ट्रंप ने यह बयान भारत-अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते के संदर्भ में दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रहे हैं और यह समझौता अमेरिकी उद्योगों व किसानों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा।

ट्रंप के अनुसार, इस डील से अमेरिका को निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी, जबकि भारत को भी अपने विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए ‘विन-विन’ समझौता बताया।

यह भी देखें : एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने से रोका

The post भारत-अमेरिका डील पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा मोदी ने हार मानी appeared first on .

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी
नई दिल्ली, 3 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार ने आज ज़बरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका और भारत के बीच हुए बड़े व्यापार समझौते के ऐलान के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को भारत के साथ एक अहम व्यापार समझौते की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत अब रूसी तेल की खरीद कम करेगा और अमेरिका (साथ ही संभावित रूप से वेनेजुएला) से ज्यादा तेल खरीदेगा। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई है।

प्री-ओपन मार्केट में जबरदस्त उछाल

प्री-ओपन मार्केट में ही बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत मिल गए थे। सेंसेक्स में करीब 3500 अंक, निफ्टी में लगभग 1400 अंकों की तेजी देखी गई
यह संकेत दे रहा था कि बाजार 5% से अधिक की बढ़त के साथ खुलेगा। कारोबार शुरू होते ही बाजार ने नई ऊंचाइयों को छू लिया।

सेंसेक्स 3656 अंकों की छलांग के साथ 85,523.30 पर खुला, जबकि पिछली क्लोजिंग 81,666.46 थी।

निफ्टी 1220 अंकों की मजबूती के साथ 26,308.05 पर खुला, पिछला बंद स्तर 25,088.40 रहा था।

टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग को बड़ा फायदा

इस व्यापार समझौते का सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग को मिलने की उम्मीद है। अमेरिका भारत के कुल टेक्सटाइल निर्यात का लगभग 28% हिस्सा है। भारत के कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का बड़ा हिस्सा अमेरिकी कपास से जुड़ा है। जिन कंपनियों का अमेरिका में बड़ा कारोबार है, उनके शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली और बाजार में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई।

निवेशकों में बढ़ा उत्साह

इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक संकेत ऐसे ही सकारात्मक रहे, तो आने वाले दिनों में भी बाजार की तेजी बरकरार रह सकती है।

The post भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी appeared first on .

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर, सच्चखंड बल्लां में पीएम मोदी ने किया नमन
जालंधर/चंडीगढ़ , 1 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर पहुंच चुके हैं। वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री डेरा सच्चखंड बल्लां में लगभग 40 मिनट तक मौजूद रहेंगे।

लंगर ग्रहण करेंगे, संगत से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री मोदी डेरा सच्चखंड बल्लां में लंगर ग्रहण करेंगे और संगत से मुलाकात कर उनसे संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर संगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बीती शाम जालंधर का दौरा कर स्वयं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की थी।

सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए पंजाब पुलिस के दो सीनियर स्पेशल डीजीपी रैंक के अधिकारी जालंधर भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र पूरे जालंधर जिले को सील कर दिया गया है और पहले ही क्षेत्र को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया जा चुका है।

मैं पंजाब की धरती को प्रणाम करता हूं

संबोधन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं पंजाब की धरती को प्रणाम करता हूं। आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता श्री गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। गोवर्धनपुर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक तीर्थ स्थल है। काशी के वे घाट, जहां संत रविदास जी की शिक्षाएं प्रकट हुईं, वहीं मां गंगा की वह धारा है, जिसे साक्षी मानकर गुरु रविदास जी ने कहा था— ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा।’

दुनिया के कई देशों में श्री गुरु रविदास जी के विचारों का प्रसार हुआ है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए हाल ही में हमारी भाजपा की केंद्र सरकार ने पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है।”

यह भी देखें : पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रमोशन को लेकर टकराव, प्रशासन के फैसले का विरोध

The post प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर, सच्चखंड बल्लां में पीएम मोदी ने किया नमन appeared first on .