प्रियंका चोपड़ा Archives -

प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, फैंस ने पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली, 4 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता Raghav Chadha हाल ही में राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद लगातार चर्चा में हैं। इस बीच उनकी पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

राघव चड्ढा को पार्टी ने “रूटीन प्रक्रिया” का हवाला देते हुए डिप्टी लीडर पद से हटा दिया। उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया गया है। राघव राज्यसभा में गिग वर्कर्स, पितृत्व अवकाश और इनकम टैक्स जैसे मुद्दों को उठाने के कारण सुर्खियों में रहे थे। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाषणों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप शेयर कर रहे हैं, जिनमें वे देश के अहम मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन बना चर्चा का विषय

इन वीडियो पर Priyanka Chopra ने कमेंट सेक्शन में इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी—हाथ उठाने, ताली बजाने और दिल वाली आंखों वाला स्माइली। उनके इस छोटे से रिएक्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

प्रियंका के कमेंट के बाद फैंस ने उसी पोस्ट पर कई सवाल उठाने शुरू कर दिए।

एक यूजर ने पूछा, “उन्हें उनकी ही पार्टी से क्यों हटाया गया?”

दूसरे ने टैग करते हुए लिखा, “क्या आपको भी Narendra Modi पसंद हैं?”

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “दीदी, उन्हें बीजेपी जॉइन करने के लिए कहो।”

परिणीति चोपड़ा की चुप्पी

जहां प्रियंका चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है, वहीं राघव चड्ढा की पत्नी Parineeti Chopra ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने राघव के संसद में दिए गए भाषण को लेकर एक भावुक पोस्ट जरूर साझा की थी।

The post प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, फैंस ने पूछे तीखे सवाल appeared first on .

दीपिका पर प्रियंका चोपड़ा के एक ‘लाइक’ से सोशल मीडिया पर बवाल
नई दिल्ली, 22 जनवरी : सोशल मीडिया पर एक मामूली से ‘टैप’ ने बड़ी बहस खड़ी कर दी है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा द्वारा एक रील को ‘लाइक’ किए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया है। यह रील अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर तंज कसने से जुड़ी थी, जिसके चलते दीपिका के प्रशंसक नाराज हो गए और प्रियंका अचानक चर्चा के केंद्र में आ गईं। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो साझा की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को ‘असली ग्लोबल स्टार’ बताया गया। वीडियो में प्रियंका की जमकर तारीफ की गई और कहा गया कि वह अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद मुंबई आईं, अपना काम पूरा किया और तुरंत अमेरिका लौट गईं।

दीपिका पर कसा गया तंज

वीडियो में अन्य अभिनेत्रियों से तुलना करते हुए कहा गया कि दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्री 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करती हैं। इसी तुलना को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि इसे दीपिका की आलोचना और उन पर सीधा तंज माना जा रहा है। रील में प्रियंका के अनुशासन और प्रोफेशनल रवैये की सराहना की गई। वीडियो में यह भी कहा गया कि प्रियंका ने न तो ‘जेट लैग’ का बहाना बनाया और न ही किसी तरह की खास मांग रखी, बल्कि पूरी तरह अपने काम पर फोकस किया।

‘लाइक’ बना विवाद की वजह

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका इसे ‘लाइक’ करना ही विवाद की जड़ बन गया। सोशल मीडिया यूजर्स इसे दीपिका की आलोचना का समर्थन मान रहे हैं। वीडियो के अंत में सवाल उठाया गया कि क्या आज की अभिनेत्रियों में प्रियंका जैसा दम है? इसी सवाल ने फैंस के बीच नई बहस को जन्म दे दिया है, जहां एक ओर प्रियंका के समर्थक उनके प्रोफेशनलिज्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका के प्रशंसक इस तुलना को अनुचित बता रहे हैं।

यह भी देखें : ‘धुरंधर’ की सारा ने रणवीर संग 20 साल के अंतर पर कहा, जियो और जीने दो

The post दीपिका पर प्रियंका चोपड़ा के एक ‘लाइक’ से सोशल मीडिया पर बवाल appeared first on .

करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाई मेंहदी, फ्लॉन्ट की पति के नाम की मेहंदी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में बस गई हों, लेकिन वह भारतीय परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। वह दिवाली और होली तो मनाती ही हैं, करवा चौथ भी धूमधाम से मनाती हैं। हमेशा की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के लिए व्रत रखेंगी। देसी गर्ल ने अपने पति के साथ करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लगवाई पति के नाम की मेहंदी

करवा चौथ से एक दिन पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाई। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी का एक वीडियो और तस्वीर शेयर की। एक वीडियो में, उन्होंने अपने पति का असली नाम भी दिखाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ पर अपने पति का असली नाम, निकोलस, गुदवाया है। दूसरी तस्वीर में, वह अपने दोनों हाथों में लगी मेहंदी दिखा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान में एक भव्य शादी की थी। हालाँकि शादी के बाद प्रियंका अपने पति के साथ लॉस एंजिल्स में बस गई हैं, लेकिन वह दिवाली और करवा चौथ सहित सभी त्योहार वहीं मनाती हैं। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा कई सालों के अंतराल के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म “एसएसएमबी 29” में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। आर माधवन भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और इसकी रिलीज़ डेट के बारे में कोई अपडेट नहीं है।

यह भी देखें : शिल्पा शेट्टी और कुंद्रा 60 करोड़ रुपये जमा करें, फिर विचार करेंगे: हाईकोर्ट

The post करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाई मेंहदी, फ्लॉन्ट की पति के नाम की मेहंदी appeared first on .

पापा आखिरी बार सेट पर… बर्फी की 13वीं सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट वायरल
नई दिल्ली, 10 अगस्त: निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म “बर्फी” हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, इलियाना डिक्रूज और रणबीर कपूर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। खासकर प्रियंका का ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से ग्रस्त लड़की झिलमिल का किरदार सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा।

हाल ही में ‘बर्फी’ ने अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के कई सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें से कुछ उनके पिता आकाश चोपड़ा से जुड़े हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया खास पोस्ट

बर्फी की रिलीज़ के 13 साल पूरे होने के मौके पर, प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ताज़ा पोस्ट शेयर की। उन्होंने फिल्म की मेकिंग और अपने किरदार के लिए अपनी तैयारी का ज़िक्र किया। इंस्टा स्टोरी में अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा- यह आखिरी बार था जब पापा किसी फिल्म के सेट पर आए थे।

इसके अलावा एक और स्टोरी में उन्होंने वो तस्वीर भी लगाई है जब प्रियंका को बर्फी के लिए अवॉर्ड मिला था और एक्ट्रेस के पिता उसे लेने स्टेज पर पहुंचे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है- मेरी जीत उनकी जीत थी। ये आखिरी बार था जब उन्हें किसी सार्वजनिक जगह पर देखा गया था। इसके तीन महीने बाद ही उन्होंने दुनिया छोड़ दी।

बर्फी सुपरहिट रही।

2012 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म बर्फी कमर्शियल तौर पर सुपरहिट साबित हुई। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ की कमाई की। जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188 करोड़ रहा। इन आंकड़ों को देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि बर्फी कितनी बड़ी सफलता बन गई।

The post पापा आखिरी बार सेट पर… बर्फी की 13वीं सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट वायरल appeared first on .