प्रेमी Archives -

प्रेमिका के ने फोन करके घर बुलाया प्रेमी, परिवार की पिटाई के बाद मौत
बामियाल (पठानकोट), 5 जनवरी : कोलियन गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की ने पहले युवक को घर बुलाया, फिर उसके परिवारवालों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशल कुमार, पुत्र बलबीर कुमार, निवासी झेला अमाड़ा गांव के रूप में हुई है। मृतक के परिवारवालों ने लड़की के परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के परिवारवालों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में शामिल कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है।

लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप

मृतक के पिता बलबीर कुमार ने बताया कि कुशल कुमार पिछले सात वर्षों से उसी इलाके की एक लड़की से प्रेम संबंध में था। पिछले शनिवार को लड़की और उसके परिवार वालों ने कुशल को घर बुलाया। कुशल अपने साथ 25,000 रुपये भी ले गया था। लड़की के परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। कुशल ने घर फोन करके बताया कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी पिटाई की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उसके बेटे को नरोट जैमल सिंह स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे पठानकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी देखें : रूसी तेल पर ट्रंप के ब्यान ने फिर बढ़ाई भारत की चिंता

The post प्रेमिका के ने फोन करके घर बुलाया प्रेमी, परिवार की पिटाई के बाद मौत appeared first on .

प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी युवती,पति ने मंदिर में शादी करवाई
सरपतहां,18 जून: मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम ने पतियों में इस कदर खौफ भर दिया है कि ये लोग हर दिन नए-नए तरीके सोचते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी करते हैं।ताजा मामला जौनपुर का है, जहां एक युवक ने दो मिनट में अपनी दो साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया और अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। जंगीपुर गांव की यह घटना किसी फिल्मी कहानी जैसी है। पत्नी की जिद पर पति ने खुद ही सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

जंगीपुर गांव के अरविंद की शादी खेतासराय के जमदहां गांव की रीता से 2023 में बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद रीता एक-दो बार ससुराल आई और कुछ महीने बाद पति के साथ गौतमबुद्ध नगर चली गई। वहां रीता घंटों मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी। शक होने पर अरविंद ने रीता से पूछा तो उसने रिश्तेदार बताकर मना कर दिया। एक दिन अरविंद ने रीता को आते-जाते बात करते देखा तो उसे लगा कि उसका किसी से चक्कर चल रहा है।

अरविंद के मुताबिक इस दौरान जब रीता बीमार हुई तो उसे गांव भेज दिया गया। गांव आने के बाद रीता फिर अपने मायके चली गई। अरविंद ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रीता से बात नहीं हो पाई। कुछ दिन बाद जब अरविंद ने अपने ससुराल वालों के जरिए रीता से बात की तो उसने बेहिचक बताया कि शादी से पहले ही उसका कफरपुर गांव के सौरभ से प्रेम संबंध था। वह उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।

The post प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी युवती,पति ने मंदिर में शादी करवाई appeared first on .

पत्नी की प्रेमी से करवा दी शादी, डरे पति ने कहा जीना चाहता हूं…
अमेठी, 13 जून : जमाना बहुत तेजी से बदल रहा है और बदल रही है लोगों की सोच। आजकल जहां विवाहित जोड़ों में क्राइम की घटनाएं बढती दिखाई दे रही हैं, वहीं अब लोग विवाह करवाने से भी डरने लगे हैं। इसी तरह का एक मामला यहां उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से इसलिए करवा दी क्योंकि उसने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख लिया था। इस बात से वह काफी दुखी था। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। उसने कहा, मुझे जिंदा रहना है, कहीं ऐसा न हो कि मेरा भी हाल राजा रघुवंशी जैसा हो जाए।

13 साल पुराना है विवाह संबंध

यह मामला जामो थाना क्षेत्र के दरियाव गांव का है। यहां सतई नाम के शख्स की शादी 13 साल पहले सीमा नाम की महिला से हुई थी, जो मोहनगंज थाना क्षेत्र के कुटमारा गांव की रहने वाली है। शादी से पहले सीमा का शिवानंद नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा।

एक सप्ताह पहले पति सत्ये ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी शिवानंद के साथ देख लिया, जिससे वह काफी नाराज था। पति ने बहस करने के बजाय बड़ा फैसला लिया। उसने अपनी पत्नी की कोर्ट में शिवानंद से शादी करवा दी। बुधवार को तिलोई तहसील में नोटरी से शादी हो गई।

यह भी देखें : राजा के कितने गुनहगार? बारी-बारी से राजा रघुवंशी पर किया था वार!

The post पत्नी की प्रेमी से करवा दी शादी, डरे पति ने कहा जीना चाहता हूं… appeared first on .

महिला कांस्टेबल प्रेमी के साथ फरार, बच्चों को भी छोड़ा
हापुड़, 21 अप्रैल : सास-दामाद और कुरम-कुरामनी के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला हेड कांस्टेबल अपने तीन बच्चों को छोडक़र अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिस प्रेमी के साथ महिला पुलिस अधिकारी भागी है, वह बिजली विभाग में काम करता है और उसकी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी नवविवाहिता दुल्हन को छोडक़र लेडी कांस्टेबल के साथ भाग गया।

यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गजलपुरा गांव का है। गांव के रहने वाले नवीन की शादी 16 फरवरी को नेहा नाम की लडक़ी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक 15 दिन बाद नवीन अपनी प्रेमिका महिला हेड कांस्टेबल निर्मला के साथ भाग गया और एक मंदिर में शादी कर ली। इस घटना के बाद नेहा ने देहात थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस में की शिकायत

नेहा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि नवीन और निर्मला के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे। शादी के बाद जब नेहा को इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया। जिसके बाद नवीन ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और अंतत: निर्मला से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल अपने तीन बच्चों को छोडक़र फरार हो गई। प्रेमी की पत्नी ने शिकायत की और शिकायत में नेहा ने कहा कि नवीन ने कहा कि वह दोनों पत्नियों को एक साथ रखेगा। नेहा ने जब इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं, नवीन ने धमकी दी कि अगर नेहा ने ज्यादा विरोध किया तो वह और निर्मला जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे और उसे फंसा देंगे।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/punjab-government-accused-of-conspiring-against-amritpal-singh/

The post महिला कांस्टेबल प्रेमी के साथ फरार, बच्चों को भी छोड़ा appeared first on .