फाइनल Archives -

IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रचने उतरेगा भारत
अहमदाबाद, 8 मार्च : 840 दिन बीत चुके हैं, लेकिन 19 नवंबर 2023 की वह रात आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में ताजा है, जब Australia national cricket team ने India national cricket team को ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में हराकर करोड़ों भारतीयों को मायूस कर दिया था।Narendra Modi Stadium में मौजूद करीब 93 हजार दर्शकों और 140 करोड़ भारतीयों के लिए वह पल बेहद दर्दनाक था।

उस हार के बाद भले ही भारत एक ICC Men’s T20 World Cup और ICC Champions Trophy जीत चुका है, लेकिन उस फाइनल की यादें अब भी ताजा हैं। अब उसी मैदान पर कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारतीय टीम New Zealand national cricket team के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उतरकर नया इतिहास लिखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

लगातार दूसरा और कुल तीसरा खिताब लक्ष्य

भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी-20 विश्व कप जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। यदि भारत यह मैच जीतता है तो वह अपने घरेलू मैदान पर पहला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम भी बन सकता है।

नंबर गेम

02 – भारत अब तक दो टी-20 विश्व कप जीत चुका है, जबकि न्यूज़ीलैंड अभी तक न तो टी-20 विश्व कप और न ही वनडे विश्व कप जीत पाया है।

03 – अब तक कोई भी टीम तीन बार टी-20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार यह खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया एक-एक बार चैंपियन बने हैं।

04 – भारतीय टीम चौथी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूज़ीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया था।

07 – न्यूज़ीलैंड की टीम अब तक सात आईसीसी फाइनल खेल चुकी है, जिसमें उसने 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती है।

पिछले साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी न्यूज़ीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं और क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

The post IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रचने उतरेगा भारत appeared first on .

डब्लयूटीसी फाइनल : आस्ट्रेलिया को रौंद कर दक्षिण अफ्रीका बना वल्र्ड चैंपियन
लंदन, 14 जून : साउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 वर्षों का लंबा इंतजार समाप्त करते हुए आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से साउथ अफ्रीका को लगातार आईसीसी टूर्नामेंटों में निराशा का सामना करना पड़ा था। टीम ने कई बार शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन नॉकआउट चरण में पहुंचकर वह चोकर्स के रूप में पहचानी जाने लगी। इस बार, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को पुन: प्राप्त किया है।

हटाया चोकर का टैग, रचा इतिहास

ऐतिहासिक लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस फाइनल में, साउथ अफ्रीका ने अपने ऊपर लगे चोकर के टैग को भी हटा दिया, क्योंकि अकसर दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैचों में हार जाता था। एडेन मार्करम के संघर्षपूर्ण शतक और टेम्बा बावुमा की कप्तानी पारी ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि अपने चोकर्स के टैग को भी मिटा दिया।

जीत के हीरो रहे एडेन मार्करम

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे एडेन मार्करम ने 207 गेंद में 136 रनों की पारी खेली। पहली पारी में मार्करम अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। जब वह आउट हुए तो टीम को जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी।

मार्करम का बेहतरीन साथ निभाने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा चौथे दिन के पहले सेशन में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 66 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने कसी हुई गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीका की टीम थोड़ी परेशानी में दिखी लेकिन अंत में टारगेट तक पहुंच गई। बेडिंघम और वेरेने की जोड़ी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा।

लॉड्र्स पर दूसरा सबसे बड़ा रन चेज

लॉड्र्स के मैदान पर यह टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। इस मैच से पहले यहां सिर्फ चार बार ही चौथी पारी में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज हो पाया था। अब साउथ अफ्रीका ने भी यह कमाल कर दिया है। इस मैदान पर सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है।

The post डब्लयूटीसी फाइनल : आस्ट्रेलिया को रौंद कर दक्षिण अफ्रीका बना वल्र्ड चैंपियन appeared first on .

9 साल बाद फाइनल में पहुंची आर.सी.बी. बनी आई.पी.एल. चैंपियन
नई दिल्ली, 4 जून : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आर.सी.बी.) ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (पी.बी.के.एस.) को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम ने 17 साल का खिताबी सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे बेंगलुरु शहर और दुनियां भर में फैले आरसीबी के प्रशंसकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। आरसीबी के प्रशंसकों ने दिवाली का त्योहार मनाया। देर रात लोग आरसीबी की जीत के जश्न में पटाखे फोड़ते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनते ही लोग सडक़ों पर उतर आए। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी गेंद फेंकने से पहले जब यह लगभग तय हो गया था कि आरसीबी जीतेगी, विराट की आंखों में आंसू थे। आखिरी गेंद फेंकते ही विराट बैठ गए और रोने लगे। खुशी के ये आंसू यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे थे कि 18 साल बाद उन्होंने करोड़ों फैन्स का सपना पूरा कर दिया है। गैलरी में बैठे आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भी यह देखकर खुशी से उछल पड़े। डिविलियर्स दौडक़र विराट के गले लग गए।

हर प्लेयर का अलग रोल

आर.सी.बी. की विनिंग स्ट्रैटजी मेगा ऑक्शन से पहले ही बननी शुरू हो गई थी। जब मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने डायरेक्टर मो बोबत और कोच एंडी फ्लॉवर के साथ प्लानिंग कर बेस्ट टीम खरीदी। क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े प्लेयर्स पर दांव खेलने वाली आर.सी.बी. ने इस बार विराट कोहली के अलावा किसी भी बड़े प्लेयर को रिटेन नहीं किया।

कार्तिक ने बताया कि कैसे मैनेजमेंट ने हर एक रोल के लिए अलग-अलग खिलाड़ी खरीदा। टीम ने ओपनिंग, मिडिल ऑर्डर, फिनिशिंग, स्पिन से लेकर पावरप्ले और डेथ बॉलिंग तक के लिए बेस्ट प्लेयर्स के ऑप्शन तय किए। फिर ऑक्शन में बेस्ट प्लेयर्स ही खरीदे। अगर बेस्ट नहीं मिला तो सेकेंड बेस्ट खरीदा, लेकिन रोल आधारित खिलाडिय़ों पर ही फोकस किया।

आर.सी.बी. के 9 खिलाड़ी बने प्लेयर आफ द मैच

आर.सी.बी. के खिताब जीतने के अभियान की सबसे आकर्षक विशेषता यह रही कि टीम के 9 विभिन्न खिलाडिय़ों ने 12 मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। टिम डेविड को भी एक मैच में हार के बावजूद यह सम्मान मिला, क्योंकि उनकी शानदार प्रदर्शन ने आर.सी.बी. को एक कठिन पिच पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। बेंगलुरु के फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ का खिताब जीतने वाले क्रुणाल पंड्या ने टीम के लिए सबसे अधिक तीन बार यह पुरस्कार जीता।

इसके अलावा, उन्हें दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी और कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी के लिए भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। कप्तान रजत पाटीदार ने दो बार यह पुरस्कार जीता, जो कि आई.पी.एल. की सबसे सफल टीमों, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ आए। इसके साथ ही, 7 अन्य खिलाडिय़ों ने भी अपने प्रदर्शन के आधार पर एक-एक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।

The post 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आर.सी.बी. बनी आई.पी.एल. चैंपियन appeared first on .

आईपीएल फाइनल सेरेमनी के लिए तैयारी पूरी, डेढ लाख दर्शक बनेंगे गवाह
नई दिल्ली, 3 जून : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, जिस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. इस टूर्नामेंट का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस बार समापन समारोह बेहद खास होने वाला है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम दी गई है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम देशभक्ति के अनूठे संगम का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर देश के वीर जवानों, उनके बलिदान और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित होगा. आईपीएल 2025 के फाइनल में शंकर महादेवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2025 फाइनल), जिसकी क्षमता 1.32 लाख से अधिक है, आईपीएल 2025 फाइनल के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। समापन समारोह में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान उनके बेटे सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी उनके साथ प्रस्तुति देंगे।

पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह समापन समारोह न केवल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होगा, बल्कि हमेशा की तरह इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां, शानदार लाइट शो और आतिशबाजी का शानदार नजारा भी देखने को मिलेगा। समापन समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा, जिससे फाइनल मैच का रोमांच दोगुना हो जाएगा।

The post आईपीएल फाइनल सेरेमनी के लिए तैयारी पूरी, डेढ लाख दर्शक बनेंगे गवाह appeared first on .

फैन की अजब डिमांड : आर.सी.बी. फाइनल जीती तो छुट्टी घोषित करे सरकार
बैंगलोर, 31 मई : कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आर.सी.बी.) ने आईपीएल के 18 साल के इतिहास में आज तक कोई फाइनल नहीं जीता है। हालांकि, इस बार टीम शानदार फॉर्म में है और पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम से होगा। इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक आर.सी.बी. का कट्टर प्रशंसक सामने आया है, जिसने कुछ ऐसा किया है कि उसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

इस प्रशंसक की पहचान शिवानंद मल्लन्नावर के रूप में हुई है, जिन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपील की है कि यदि इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल का फाइनल जीतती है, तो उस दिन को ‘आर.सी.बी. फैंस फेस्टिवल’ के रूप में राज्य स्तर की छुट्टी घोषित की जाए।

आरसीबी फैन्स फेस्टिवल मनाया जाए

यह आरसीबी की ओर से एक अनोखा अनुरोध है। आईपीएल 2019 क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर2025 के फाइनल में पहुंचने की बात सामने आई है। मल्लनवर ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि अगर आरसीबी इस बार फाइनल जीत जाती है, तो उस दिन को हर साल आरसीबी फैन्स फेस्टिवल के रूप में मनाया जाना चाहिए, जैसे कर्नाटक राज्योत्सव मनाया जाता है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि अगर आरसीबी जीतती है तो पूरे राज्य में जश्न मनाने की विशेष तैयारियां की जानी चाहिए।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/trump-is-getting-setbacks-from-the-court-now-layoffs-of-federal-employees-are-stopped/

The post फैन की अजब डिमांड : आर.सी.बी. फाइनल जीती तो छुट्टी घोषित करे सरकार appeared first on .

पी.एस.एल फाइनल में लाहौर कलंदरस ने क्वेटा को हराकर जीता खिताब
नई दिल्ली, 26 मई : सिकंदर रजा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टेस्ट मैच के तीसरे दिन 68 गेंदों में 60 रन बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी यह उपलब्धि खास इसलिए रही क्योंकि टेस्ट मैच समाप्त होने के तुरंत बाद उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में भाग लेना था। रिपोर्टों के अनुसार, जिम्बाब्वे के इस ऑलराउंडर ने टॉस से केवल 10 मिनट पहले पाकिस्तान में कदम रखा।

हवाई अड्डे से सीधे मैदान पर पहुंचकर रजा ने पहली पारी में 43 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा, उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी भी खेली, जिसने लाहौर कलंदर्स को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पीएसएल 2025 का खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह लाहौर कलंदर्स की पीएसएल फाइनल में तीसरी जीत थी, जो उनकी लगातार बढ़ती सफलता को दर्शाती है।

सिकंदर रजा बने असली हीरो

दरअसल, इंग्लैंड-जिम्बाब्वे टेस्ट मैच खेलने के बाद सिकंदर रजा ने पीएसएल 2025 के फाइनल में चमत्कारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ फाइनल में न केवल अपनी पीएसएल टीम के लिए खेला, बल्कि उन्हें जीत भी दिलाई।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम 13वें ओवर में 115/2 के स्कोर पर अच्छी स्थिति में दिख रही थी, जब अब्दुल्ला शफीक 28 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अगले चार ओवरों में 25 गेंदों पर सिर्फ 30 रन बने। जब लाहौर को 3.2 ओवर में 57 रनों की जरूरत थी, तब रजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने शानदार शुरुआत की।

The post पी.एस.एल फाइनल में लाहौर कलंदरस ने क्वेटा को हराकर जीता खिताब appeared first on .

डब्लयू.टी.सी. फाइनल से पहले पूर्व कप्तान चोटिल, इस टीम को लगा बड़ा झटका
जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) : दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा को कोहनी में चोट लग गई है, जिसके कारण वह गुरुवार को जोहान्सबर्ग में होने वाले घरेलू प्रथम श्रेणी फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। बावुमा को मंगलवार को केपटाउन में लायंस टीम से जुडऩा था, लेकिन वे जोहान्सबर्ग नहीं पहुंच सके। लायंस को बुधवार देर रात पता चला कि बावुमा चोट के कारण मैच नहीं खेल पाएंगे। बावुमा की नई चोट जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से दो महीने पहले आई है, जिसमें उनका सामना गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। बावुमा की चोट के बारे में अभी भी पूरी जानकारी नहीं है।

बुधवार की सुबह, लायंस के कप्तान डोमिनिक हेंड्रिक्स ने मार्की गेम में बावुमा के साथ खेलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। यह बावुमा का पहला उदाहरण नहीं है। 2022 में उनकी बायीं कोहनी में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के इंग्लैंड दौरे से बाहर बैठना पड़ा था। पिछले वर्ष अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में एक रन पूरा करते समय अजीब तरह से गिरने के बाद उनकी कोहनी में पुन: चोट लग गई थी।

परिणामस्वरूप, वह बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल सके। चोटों से जूझने के बाद, बावुमा ने श्रीलंका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में दो शतक और चार अर्धशतक बनाकर वापसी की। पिछले महीने उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन वह अपनी कोहनी पर भारी पट्टी बांधकर खेले थे। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद से बावुमा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं।

The post डब्लयू.टी.सी. फाइनल से पहले पूर्व कप्तान चोटिल, इस टीम को लगा बड़ा झटका appeared first on .