बटाला Archives -

बटाला के गांव भोमा में दोहरा हत्याकांड, सैर कर रहे 3 लोगों पर फायरिंग, 2 की मौत
बटाला, 28 अप्रैल: बीती देर रात बटाला जिले के गांव भोमा में एक बड़ी घटना सामने आई। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने सैर के लिए निकले तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही देर रात मौके पर पहुंचे एसएसपी बटाला महिताब सिंह ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग की। कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जुगराज सिंह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीनियर पुलिस अधीक्षक महिताब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी जबरन वसूली या धमकी का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

The post बटाला के गांव भोमा में दोहरा हत्याकांड, सैर कर रहे 3 लोगों पर फायरिंग, 2 की मौत appeared first on .

बटाला में देर रात बड़ी वारदात, 2 युवकों पर फायरिंग
गुरदासपुर, 6 दिसम्बर : बटाला में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रास्ता पूछने पर दो युवकों पर फायरिंग की गई। जिससे दोनों के पैरों में गोली लग गई। घायल युवकों को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रास्ता मांगने पर चला दी गोलीयां

घायल युवकों ने बताया कि वे अपनी गाड़ी में थे और रास्ते में जाते समय उन्होंने आगे खड़ी गाड़ी के ड्राइवर से रास्ता मांगा, तभी गाड़ी में एक युवक और एक लड़की बैठे थे। इस दौरान कार में सवार युवक गाड़ी से उतरा और पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर उन पर गोली चला दी। उधर, सिविल अस्पताल बटाला में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसी अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की टांगों में दो से तीन गोलियां लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

यह भी देखें : सावधान! कहीं आप कैमिकल से बना गुड़ तो नहीं खा रहे?

The post बटाला में देर रात बड़ी वारदात, 2 युवकों पर फायरिंग appeared first on .

बटाला के मोबाइल स्टोर पर गोलीबारी: ग्लॉक पिस्तौल बरामद
चंडीगढ़/बटाला, 27 नवंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए बटाला पुलिस ने फिरौती की मांग के बाद मोबाइल स्टोर पर की गई गोलीबारी में शामिल गैंगस्टर निशान जोरियां के एक मुख्य साथी को 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवजीत सिंह उर्फ काका उर्फ कवलजीत, निवासी वैरोवाल बावियां, बटाला के रूप में हुई है। पिस्तौल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

डी जी पी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 21 नवंबर को बटाला के एक मोबाइल स्टोर पर गैंगस्टर निशान जोरियां के नाम पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के बाद फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले के पीछे की साजिश और हैंडलरों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी आई जी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि घटना के बाद एस पी इन्वेस्टिगेशन गुरप्रताप सिंह सहोता की निगरानी में विशेष टीमें गठित की गई थीं। मानव स्रोतों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीमें आरोपी तक पहुंचीं और उसे उस समय रोका गया जब वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव कुदावाली की ओर से आ रहा था।

डी आई जी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस एस पी) बटाला मेहताब सिंह ने बताया कि घायल आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल बटाला में चल रहा है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

The post बटाला के मोबाइल स्टोर पर गोलीबारी: ग्लॉक पिस्तौल बरामद appeared first on .

बटाला गोलीकांड में जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या
बटाला, 27 जून : बटाला के कादियां रोड पर वीरवार रात को हुई फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक के साथ कार में सवार एक महिला हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां वीरवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक हरजीत कौर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

सी.सी.टी.वी. में कैद हुई घटना

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक युवक जग्गू भगवानपुरिया का रिश्तेदार भी है। घटना के समय मृतक हरजीत कौर और करणबीर सिंह स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कादियां रोड पर खड़े थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कार सवार बदमाशों पर सरेआम फायरिंग की और फरार हो गए। बटाला पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मृतक हरजीत कौर और करणबीर सिंह के बीच संबंधों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

इन गैंगस्टारों ने ले जिम्मेदारी

हरजीत कौर और करणबीर सिंह का पोस्टमार्टम शुक्रवार को पुलिस की निगरानी में करवाया जाएगा। इस बीच गैंगस्टर डोनी बाल बिल्ला मंगा प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि करण जग्गू भगवानपुरिया का सारा काम संभालता था और जग्गू के फरार साथियों और हथियारों को भी संभालता था। हमने करण वीर को मारकर अपने भाई गोरे बरियार का बदला ले लिया है। उक्त गैंगस्टर ने कहा कि आज हमने उसे कानूनी तौर पर मारा है और अगर हमारा कोई भाई अवैध तरीके से मारा जाता है तो हम उसका भी बदला लेकर रहेंगे।

The post बटाला गोलीकांड में जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या appeared first on .

स्कूटर पर सवार दादा-पोते को कार ने मारी टक्कर, पोते की मौत
बटाला, 19 मार्च : अमृतसर-पठानकोट राजमार्ग पर बटाला के निकट मंगलवार देर शाम एक कार ने स्कूटर सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी, जिससे पोते की मौत हो गई तथा दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना का कारण कार चालक द्वारा स्कूटर को पीछे से टक्कर मारना बताया जा रहा है। सदर थाने के एएसआई वरयाम सिंह ने बताया कि बटाला के चकरी बाजार निवासी सुभाष चंद्र जैंतीपुर में बर्तन की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर अपने पोते प्रथम सल्होत्रा के साथ स्कूटर पर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हरदोझंडे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनके स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

कार चालक घटनास्थल से फरार

इस हादसे में दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 12 वर्षीय प्रथम सल्होत्रा को मृत घोषित कर दिया तथा उसके दादा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई वरयाम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और स्कूटर को कब्जे में ले लिया है।

The post स्कूटर पर सवार दादा-पोते को कार ने मारी टक्कर, पोते की मौत appeared first on .