बाढ़ जैसे हालात Archives -

भारी बारिश से देश भर में बाढ़ जैसे हालात, पहाड़ आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित
नई दिल्ली, 2 सितम्बर : देश में इस समय मानसून अपने चरम पर है। दिल्ली से लेकर राजस्थान और पंजाब से लेकर जम्मू तक, बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं बाढ़ के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं, तो कहीं बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएँ हो रही हैं।

इधर, हरियाणा से रिकॉर्ड पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालाँकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारियाँ कर ली गई हैं और बाढ़ का पानी शहरी इलाकों तक नहीं पहुँचेगा। कहा जा रहा है कि मंगलवार शाम तक यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा।

पंजाब में कृषि पर प्रभाव

उधर, रविवार सुबह उत्तराखंड के चमोली में ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर इतनी बारिश हुई कि पुल बह गया। पंजाब में भी बाढ़ के कारण 3 लाख एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है। मुंबई में भी बारिश से हालात इतने खराब हैं कि हर जगह पानी भर गया है। इससे यातायात ठप हो रहा है, जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

राजस्थान में भारी बारिश जारी है। हनुमानगढ़ ज़िले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सरकारी दफ्तर और घर पानी में डूब गए हैं। आपदा प्रबंधन दल मक्कासर में फंसे लोगों को बचा रहा है। बीकानेर में कच्चा मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सितंबर के पहले हफ़्ते में भारी बारिश और सक्रिय मानसून की भविष्यवाणी की है।

जम्मू मार्ग पर कई ट्रेनें रद्द

बारिश और बाढ़ के कारण माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस और जम्मू राजधानी को पूरे सितंबर महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। इसकी मरम्मत का काम चल रहा है।

सेना की पश्चिमी कमान जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इस अभियान के तहत अब तक 5,000 से ज़्यादा लोगों की जान बचाई जा चुकी है और 21 टन से ज़्यादा राहत सामग्री ज़रूरतमंदों तक पहुँचाई जा चुकी है। 16 अगस्त से चल रहे इस बचाव अभियान में एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, एमआई-17 और चिनूक सहित 20 विमान शामिल हैं।

यह भी देखें : पांच रुपए की फेविक्विक से ए.टी.एम. फ्राड के नए तरीके से ठगे जा रहे लोग

The post भारी बारिश से देश भर में बाढ़ जैसे हालात, पहाड़ आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित appeared first on .