बैंक Archives -

बैंक ज़रूरी लाइफ सर्टिफिकेट और ई -के वाय सी नियमों की पालन करना करें
चंडीगढ़, 26 फरवरी: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब भवन में पेंशनर सेवा पोर्टल (PSP) पर लंबित मामलों को सुलझाने के उद्देश्य से अलग-अलग बैंकों के साथ रिव्यू मीटिंग आयोजित की। बार-बार हो रही देरी और निर्धारित समय सीमा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने सभी लंबित मामलों को निपटाने के लिए 31 मार्च, 2026 तक की समय सीमा निर्धारित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा की अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीटिंग के दौरान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बैंक पहले भी निर्धारित समय सारणी की पालना करने में नाकाम रहे थे, जिसके कारण पंजाब सरकार को उनके अनुरोध पर समय अवधि बढ़ानी पड़ी| उन्होंने कहा, “ समय अवधि बढ़ाने के बाद भी प्रमुख वित्तीय संस्थाओं में बहुत ज़्यादा बैकलॉग बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पेंशनर सेवा पोर्टल से जुड़े सभी पेंडिंग मामलों को 31 मार्च, 2026 तक सुलझा लिया जाना चाहिए।”

ई -स्क्रॉल, पीपीएफ एस और जेपीपी आवेदन

15 मार्च को रिव्यू मीटिंग की घोषणा करते हुए, वित्त मंत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा दी।, “पंजाब सरकार उन बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो 31 मार्च की समय अवधि तक सभी बकाया मामलों का निपटारा करने में नाकाम रहेंगे। प्रशासकीय आकुशलता के कारण पेंशनर्स को परेशान नहीं होने दिया जा सकता।” पंजाब सरकार के 31 अक्टूबर, 2025 के निर्देशों का पालन न करने पर बल देते हुए, जिसमें सिर्फ़ जीवन प्रमाण पत्र (JPP) के मध्यम डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र लेना अति आवश्यक कर दिया गया था, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कुछ बैंकों ने इन निर्देशों को पूरी तरह से लागू नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “किसी भी कम्युनिकेशन गैप को कम करने के लिए, सरकार ने बैंकों को एक विशेष मैसेज और ड्राफ़्ट लेटर दिया है। बैंकों को यह मैसेज अपने अपडेटेड संपर्क डेटाबेस के माध्यम से आगे भेजना चाहिए ताकि पेंशनर्स को ज़रूरी जेपीपी और ई -केवायसी की ज़रूरत के बारे में पूरी जानकारी हो। इस इस कार्य प्रणाली को पूरा करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता है ।”

राज्य की डोर स्टेप डिलीवरी को प्राथमिकता देना , जिसका उद्देश्य पेंशनर्स को घर बैठे जेपीपी व ई -केवायसी पूरा करने में सहायता करना है, उन्होंने कहां कि “साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे को देखते हुए, कई पेंशनर्स घर से सर्विस लिए बिना,सुरक्षा कारणों से खुद बैंक की ब्रांच में जाना पसंद कर सकते हैं। इसलिए, ब्रांच स्तर पर तैयार रहना अति आवश्यक है।”

The post बैंक ज़रूरी लाइफ सर्टिफिकेट और ई -के वाय सी नियमों की पालन करना करें appeared first on .

90 दिन से पहले भी खाते को NPA घोषित कर सकता है बैंक
नई दिल्ली, 8 दिसम्बर : बैंक ने अनियमितताओं के आधार पर किसी खाते को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित करने की प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है।

केनरा बैंक के तर्क को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति अनिल खेत्रपाल की पीठ ने स्पष्ट किया कि अनियमितताओं के संबंध में 90 दिन की अवधि से पहले खाते को एनपीए घोषित करने की बैंक की कार्रवाई को अपरिपक्व नहीं कहा जा सकता।

अदालत ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक कानून के तहत, ओवरड्राफ्ट या क्रेडिट कैश खाता तब एनपीए बन जाता है जब बकाया राशि लगातार 90 दिनों से अधिक समय तक स्वीकार्य सीमा से अधिक हो जाती है।

अदालत ने केनरा बैंक की अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। केनरा बैंक ने तर्क दिया कि उसने लगातार अनियमितताओं की 90-दिन की अवधि की सही गणना की थी और प्रतिवादी के खातों को 31 मार्च, 2013 को अनिवार्य अवधि समाप्त होने के बाद ही एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया था।

प्रतिवादियों ने तर्क दिया कि ऋण वसूली अपील न्यायाधिकरण ने माना है कि बैंक ने उनके खातों को 90 दिन पहले ही अतिदेय घोषित कर दिया था। अदालत ने पाया कि 31 दिसंबर, 2012 तक, प्रतिवादियों के ओवरड्राफ्ट या क्रेडिट नकद खाते अनियमित हो गए थे, और बकाया राशि अनुमेय सीमा से अधिक हो गई थी।

न्यायालय ने कहा कि यह अतिरिक्त राशि न तो नगण्य थी और न ही अस्थायी, जिसके कारण बैंक को 31 मार्च, 2013 को खाते को एनपीए घोषित करना पड़ा। न्यायालय ने कहा कि यदि उक्त तिथि को 90वां दिन भी मान लिया जाए, तो भी वर्गीकरण को वैधानिक परिपक्वता की तिथि के रूप में समयपूर्व नहीं कहा जा सकता।

The post 90 दिन से पहले भी खाते को NPA घोषित कर सकता है बैंक appeared first on .

बैंक से लोन लेना होगा आसान, RBI जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, 20 जुलाई : भारतीय रिज़र्व बैंक अक्टूबर महीने में एक बार फिर रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इस बार आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है। इसका सीधा फ़ायदा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में बैंकों से कर्ज़ लेना सस्ता हो सकता है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि आरबीआई अक्टूबर में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है।

हालाँकि, अगस्त में होने वाली अपनी अगली बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक ब्याज दरों को अपरिवर्तित रख सकता है। अगर मुद्रास्फीति में और गिरावट आती है, तो दरों में कटौती की संभावना बढ़ सकती है। रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को ऋण देता है और इसमें कमी से उधार लेने की लागत कम हो सकती है।

मुद्रास्फीति कम हो रही है

वैश्विक फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फरवरी से मुद्रास्फीति लगातार 4% से नीचे रही है। जून महीने में इसमें और भी गिरावट आई, जो पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी कम है। खाद्य पदार्थों, खासकर गेहूँ और दालों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 1.1% की गिरावट आई है। इसकी वजह अच्छी फसल, अनुकूल मौसम और स्टॉक सीमा व सस्ती सब्जियों की उपलब्धता जैसे सरकारी उपाय हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यही रुख जारी रहा, तो आरबीआई अक्टूबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, लेकिन वह पहले आर्थिक विकास के और संकेतों का इंतज़ार करेगा।

रेपो दर पर और रिपोर्ट?

एचएसबीसी ने कहा है कि अगस्त और अक्टूबर 2025 में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठकों में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। फ़िलहाल, रेपो दर 5.50% पर स्थिर है। हालाँकि, इसके बाद रेपो दर में कटौती की उम्मीद है और 2025 के अंत तक यह 5.25% तक पहुँच सकती है। यह अनुमान भारतीय रिज़र्व बैंक की नीतियों और आर्थिक स्थितियों पर निर्भर करेगा।

यह भी देखें : केंद्र सरकार ने 2036 ओलंपिक की तैयारियों के लिए खोला खजाना

The post बैंक से लोन लेना होगा आसान, RBI जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान appeared first on .

इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब रहेगी छुट्टियां?
नई दिल्ली, 14 जुलाई : आज भी हमारे कई ज़रूरी काम बैंक जाकर पूरे होते हैं। अगर आप भी निकट भविष्य में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो जाने से पहले यह ज़रूर देख लें कि उस दिन आपका सरकारी बैंक बंद है या नहीं? आर.बी.आई. बैंक हॉलिडे लिस्ट 2025 के अनुसार, इस हफ्ते बैंक 5 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन पड़ती है। इसके साथ ही बैंक की साप्ताहिक छुट्टी को भी इसमें शामिल किया गया है।

इस सप्ताह बैंक की छुट्टियां: इस सप्ताह कब-कब छुट्टियां हैं?

14 जुलाई – इस दिन मेघालय में बेहदिनखलम त्योहार मनाया जाएगा। इस कारण मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे। 16 जुलाई इस दिन उत्तराखंड में हरिला त्योहार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई यू थिरोट की पुण्यतिथि के कारण इस दिन मेघालय में सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। 19 जुलाई केर पूजा के कारण इस दिन त्रिपुरा में सभी बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा 20 जुलाई को देश के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि इस दिन रविवार है और बैंक में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

अगले सप्ताह बैंक कब बंद रहेंगे?

26 जुलाई इस दिन महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश के सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। 27 जुलाई इस दिन रविवार और साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। 28 जुलाई गंगटोक में डुक्पा-त्से-जी उत्सव के कारण इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम करना है, तो आप ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवा की मदद से कर सकते हैं। इसके साथ ही, आप एटीएम के ज़रिए पैसे निकालने या नकद निकासी जैसे काम भी निपटा सकते हैं। आज एटीएम 24&7 खुले रहेंगे।

यह भी देखें : मंडी में फिर पहाड़ खिसकने से कीरतपुर-मनाली फोरलेन मार्ग बंद, वाहन फंसे

The post इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब रहेगी छुट्टियां? appeared first on .