ब्रिटेन दौरे पर Archives -

ब्रिटेन दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप, किंग चाल्र्स ने की मेजबानी, पी.एम. से भी मिलेंगे
लंदन, 17 सितंबर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार को 2 दिनों के सरकारी दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे। यह उनका ब्रिटेन का दूसरा सरकारी दौरा है। ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ इस दौरे पर आए हैं। आखिरी बार जून 2019 में उनका स्वागत स्वर्गीय महारानी एलिज़ाबेथ-II ने किया था। इस बार राजा चार्ल्स विंडसर कैसल में राष्ट्रपति और प्रथम महिला की मेज़बानी करेंगे।

डोनाल्ड और उनकी पत्नी मेलानिया मंगलवार, 16 सितंबर को ब्रिटेन पहुंचे थे और गुरुवार, 18 सितंबर को वापस आएंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राष्ट्रपति दो महीने पहले स्कॉटलैंड में चार दिन बिताने के बाद वापस आए थे। वहां उन्होंने राजनेताओं से मुलाकात की और अपने गोल्फ कोर्स का भी दौरा किया। ब्रिटेन पहुंचने के बाद अमेरिकी राजदूत वॉरेन स्टीफेन्स ने उनका स्वागत किया। उनका राजा द्वारा आधिकारिक रूप से स्वागत भी किया गया।

राष्ट्रपति ट्रम्प का बुधवार का कार्यक्रम

राष्ट्रपति और मेलानिया बुधवार को विंडसर कैसल का दौरा करेंगे। वहां वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राजा और रानी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत करेंगे। विंडसर और टावर ऑफ लंदन में शाही सलामी दी जाएगी। इसके बाद वे शाही परिवार के सदस्य के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प इस दौरान सेंट जॉर्ज चैपल में स्वर्गीय महारानी एलिज़ाबेथ-II को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

इसके बाद ब्रिटेन और अमेरिका के F-35 सैन्य जेट और रेड एरोस का फ्लाईपास्ट होगा। बुधवार शाम को विंडसर कैसल में एक पारंपरिक राजकीय भोज होगा जिसमें राजा चार्ल्स और राष्ट्रपति ट्रम्प दोनों भाषण देंगे।

गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रम्प का कार्यक्रम

राष्ट्रपति ट्रम्प गुरुवार को बकिंघमशायर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। वे विंस्टन चर्चिल के पुरालेखों को देखेंगे और फिर एक बैठक और प्रेस कांफ्रेंस होगी। इस दौरान, बताया जा रहा है कि मेलानिया ट्रम्प विंडसर कैसल में रुकेंगी। बाद में वे बकिंघमशायर में अपने पति ट्रम्प से मिलेंगी और फिर दोनों अमेरिका वापस लौट जाएंगे।

किंग चार्ल्स ने कई नेताओं को दी स्टेट विजिट

सितंबर 2022 में महारानी एलिज़ाबेथ की मृत्यु के बाद किंग चार्ल्स ने गद्दी संभाली। तब से उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं और शाही परिवारों की मेज़बानी की है। इनमें जुलाई 2025 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और उनकी पत्नी ब्रिजिट, दिसंबर 2024 में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और उनकी पत्नी, जून 2024 में जापानी सम्राट नारूहितो और महारानी मसाको, और नवंबर 2023 में कोरियाई राष्ट्रपति युन सुक-योल और उनकी पत्नी शामिल हैं।

यह भी देखें : पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने ट्रम्प के युद्धविराम के दावे को खारिज किया

The post ब्रिटेन दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप, किंग चाल्र्स ने की मेजबानी, पी.एम. से भी मिलेंगे appeared first on .