भगदड़ जैसे हालात Archives -

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, तेज आंधी ने मचाई तबाही
चंडीगढ़, 24 जनवरी : शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अचानक आई तेज आंधी ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में हाहाकार की स्थिति बन गई। रेलवे स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य के दौरान लगी टीन की चादरें तेज हवाओं में उड़ गईं। करीब 20 फुट लंबी ये चादरें कंकॉर्स एरिया से उखड़कर प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक की ओर गिर गईं। कुछ चादरें सीधे हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों में फंस गईं, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया।

बिजली आपूर्ति बंद, ट्रेन संचालन रोका गया

शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे सेक्शन की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत ट्रेनों का संचालन रोक दिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। नई दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को घग्गर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। लुधियाना से आ रही पश्चिमी एक्सप्रेस को मोहाली स्टेशन पर रोकना पड़ा। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर ही खड़ा रखा गया।

यात्रियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

रेलवे प्रशासन ने एहतियातन प्लेटफॉर्म खाली करवाए और यात्रियों को चंडीगढ़ व पंचकूला की ओर बने वेटिंग एरिया में रुकने के निर्देश दिए। कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया। रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हाई वोल्टेज तारों में फंसी टीन की चादरों को हटाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया गया।

ट्रेनों के संचालन में हुई देरी

इस घटना के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं—

दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी करीब 30 मिनट देरी से रवाना हुई।

पश्चिमी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर और दौलतपुर एक्सप्रेस भी देरी से चलीं।

राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे स्टेशन परिसर की सुरक्षा जांच भी करवाई।

The post चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, तेज आंधी ने मचाई तबाही appeared first on .