भारतीय जनता पार्टी Archives -

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त, जश्न की तैयारियां तेज
नई दिल्ली/कोलकाता, 4 मई : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल और असम में मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है और दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शाम 6:30 बजे मुख्यालय पहुंचेंगे Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे जीत का जश्न मनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। पार्टी नेतृत्व इस मौके को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है। रुझानों के अनुसार, Bharatiya Janata Party पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। राज्य में पार्टी की बढ़त ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है और विभिन्न जिलों में जश्न शुरू हो चुका है।

कोलकाता में जश्न, मिठाइयां बांटी गईं

प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना बयान फिर सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने Bihar की जीत को पश्चिम बंगाल में संभावित सफलता का संकेत बताया था। उन्होंने कहा था, “गंगा जी बिहार से बंगाल तक बहती है,” जो अब मौजूदा चुनावी परिदृश्य में समर्थकों के बीच नई ऊर्जा भर रहा है। Kolkata में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ‘कमला भोग’ और ‘झाल मुड़ी’ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए और जीत का जश्न मनाया।

पार्टी मुख्यालय और राज्यों में जश्न का माहौल भाजपा की चुनावी सफलता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह को भी दर्शाता है। यह परिणाम पार्टी के लिए एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

यह भी देखें : नेपाल की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति, अमरीकि कठपुतली बनकर चीन भारत से पंगा

The post बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त, जश्न की तैयारियां तेज appeared first on .

सात सांसदों के जाने के बाद ‘आप’ में विधायकों के टूटने का डर
चंडीगढ़, 27 अप्रैल :  राज्यसभा सचिवालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय को मंजूरी मिलने के बाद पार्टी में चिंता बढ़ गई है। अब पार्टी का पूरा फोकस अपने 94 विधायकों को एकजुट रखने पर केंद्रित हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने के लिए बुधवार सुबह जालंधर में विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक की अगुवाई पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें विधायकों को संगठनात्मक एकता बनाए रखने और पार्टी कैडर को टूटने से रोकने के निर्देश दिए जाएंगे।

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर

पार्टी के संगठनात्मक मामलों को पहले संदीप पाठक द्वारा मजबूत आधार दिया गया था। अब नेतृत्व का फोकस विधायकों और निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर है, ताकि किसी भी तरह की टूट-फूट को रोका जा सके। मालवा क्षेत्र के एक विधायक के अनुसार, राज्यसभा सांसदों के दल-बदल का असर भले ही कुछ हद तक शांत हो गया हो, लेकिन अंदरूनी स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। खास तौर पर फिरोजपुर, पटियाला और रूपनगर के कुछ विधायकों पर नजर रखी जा रही है।

टिकट वितरण से जुड़े नेताओं पर भी नजर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 2022 विधानसभा चुनाव में जिन विधायकों को राघव चड्ढा या संदीप पाठक की सिफारिश पर टिकट मिला था, उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कुछ भरोसेमंद विधायकों को भी इन ‘संदिग्ध’ नेताओं की गतिविधियों और राज्य से बाहर आने-जाने पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन की एकता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार बैठकें और निगरानी तंत्र को सक्रिय किया जा रहा है।

यह भी देखें :  पंजाब में सबसे भरोसेमंद पार्टी बनेगी कांग्रेस : राजा वड़िंग

The post सात सांसदों के जाने के बाद ‘आप’ में विधायकों के टूटने का डर appeared first on .

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों के हित सुरक्षित : सुनील जाखड़
अमृतसर, 10 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है और यह समझौता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रगति के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश को विकास की नई मंज़िलों तक ले जाने के लिए एक “रनवे” की तरह काम करेगा। वे आज यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उद्योगों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा अपने लोगों, विशेषकर किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही को समझती है, इसी कारण पार्टी इस व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं से जनता को अवगत करवा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों को इस समझौते को लेकर भ्रामक प्रचार करने से आगाह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में देशहित में यह समझौता सफलतापूर्वक किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

भारत अमेरिका को अपने औद्योगिक उत्पाद बेच सकेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां अमेरिकी राष्ट्रपति “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (MAGA) के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेक इंडिया ग्रेट” (MIG) की नीति के तहत यह समझौता इस तरह किया है कि भारत का कृषि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहे। साथ ही भारत अमेरिका को अपने औद्योगिक उत्पाद बेच सकेगा और वहां से आवश्यक नई तकनीक भी प्राप्त कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौजूद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देश के लिए एक अवसर में बदला है। इस समझौते के बाद अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में सबसे कम रहेगा, जिससे भारत अमेरिकी बाजारों तक अधिक प्रभावी पहुंच बना सकेगा। इससे देश के उद्योग और व्यापार क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी देखें : डॉ. बलजीत कौर ने नव-नियुक्त भलाई बोर्ड चेयरपर्सन के साथ की पहली

The post भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों के हित सुरक्षित : सुनील जाखड़ appeared first on .

रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस से की गद्दारी: राजा वड़िंग
चंडीगढ़, 5 फरवरी : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर जोरदार हमला बोला है। वड़िंग ने बिट्टू को “गद्दार” करार देते हुए कहा कि उसने उस पार्टी के साथ धोखा किया है जिसने उसे राजनीतिक पहचान और सब कुछ दिया। राजा वड़िंग ने कहा कि रवनीत बिट्टू के पूरे राजनीतिक सफर में कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने बिट्टू को तीन बार लोकसभा सदस्य बनवाया। इतना ही नहीं, बिट्टू को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया।

पगड़ी पहनने की प्रेरणा भी राहुल गांधी से मिली

वड़िंग के मुताबिक राहुल गांधी ही वह नेता थे जिन्होंने रवनीत बिट्टू को पगड़ी पहनने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि आज वही बिट्टू उसी कांग्रेस और उसके नेतृत्व के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है, जिसने उसे आगे बढ़ाया। राजा वड़िंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा रवनीत बिट्टू का इस्तेमाल केवल सीमित समय के लिए कर रही है। उनके अनुसार भाजपा की नीति “यूज़ एंड थ्रो” वाली है और बिट्टू की भी एक “एक्सपायरी डेट” तय है, जिसके बाद उसकी राजनीतिक अहमियत खत्म हो जाएगी।

#TraitorBittu के साथ सोशल मीडिया पर हमला

वड़िंग ने सोशल मीडिया पर #TraitorBittu हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा, “एक बार का गद्दार, हमेशा का गद्दार होता है।” इसके साथ ही उन्होंने एक पुराना वीडियो भी साझा किया, जिसमें रवनीत बिट्टू यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह राहुल गांधी की वजह से पगड़ी पहनने लगे। यह बयान पंजाब की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच बढ़ते टकराव को और तेज करने वाला माना जा रहा है।

यह भी देखें : हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को झटका, नगर निगम–नगर काउंसिल चुनावों पर रोक

The post रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस से की गद्दारी: राजा वड़िंग appeared first on .

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: AAP–कांग्रेस गठबंधन टूटा, त्रिकोणीय मुकाबला तय
चंडीगढ़, 23 जनवरी : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इस बार AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका, जिसके चलते चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील हो गया है।

AAP और कांग्रेस में नहीं बनी सहमति

मेयर चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि AAP और कांग्रेस मिलकर BJP को चुनौती दे सकती हैं, लेकिन दोनों दलों के बीच बात नहीं बन पाई। नतीजतन दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका तब लगा, जब उसके पार्षद रामचंद्र यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया।

खास बात यह रही कि उनके नामांकन पत्र पर कांग्रेस के पार्षदों के हस्ताक्षर हैं। रामचंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर हर पार्षद को शक की नजर से देखा जा रहा है।

दल-बदल का डर, पार्षदों को होटल में रखा गया

AAP को अपने पार्षदों की खरीद-फरोख्त और दल-बदल का डर सताने लगा था। इसी वजह से पार्टी ने अपने पार्षदों को रोपड़ के एक होटल में ठहराया और उनके मोबाइल फोन भी बंद करवा दिए गए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने साफ कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन नहीं चाहती थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी के पास पर्याप्त पार्षद नहीं हैं।

BJP ने कहा– गठबंधन टूटना सिर्फ ड्रामा

उन्होंने दावा किया कि AAP के दो पार्षद पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं और यहां तक कि होटल में भी AAP के सभी पार्षद मौजूद नहीं थे। दूसरी ओर, BJP ने AAP और कांग्रेस के अलग होने पर तंज कसते हुए इसे “नया ड्रामा” करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि भले ही ये पार्टियां कागजों में अलग दिखने की कोशिश कर रही हों, लेकिन जनता उनकी हकीकत भली-भांति जानती है

किसके सिर सजेगा मेयर का ताज?

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या BJP अपना कब्जा बरकरार रख पाती है या फिर AAP और कांग्रेस के बीच आई इस टूट से कोई नया राजनीतिक समीकरण सामने आता है। मेयर चुनाव का नतीजा चंडीगढ़ की सियासत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी देखें : एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और संयुक्त प्रवर्तन प्रणाली की समीक्षा

The post चंडीगढ़ मेयर चुनाव: AAP–कांग्रेस गठबंधन टूटा, त्रिकोणीय मुकाबला तय appeared first on .

भाजपा ने संसद में सभी सांसदों को उपस्थित रहने के दिए आदेश, वक्फ बिल होगा पेश
नई दिल्ली, 1 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हीप जारी करके आदेश दिया है कि कल यानी बुधवार को संसद में सभी उपस्थित रहें। अब यह आदेश क्यों जारी किया गया है इस के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि मोदी सरकार द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह विधेयक दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक पेश किये जाने की जानकारी कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में दी गई।

लोकसभा में वक्फ बिल पेश करने से पहले भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को कल यानी 02 अप्रैल को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। इधर, विपक्ष ने इस बिल पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय मांगा है। आपको बता दें कि बुधवार को बिल लोकसभा में पेश होने से पहले ही भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

किसने कहा अच्छे काम का ही विरोध क्यों होता है?

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर अच्छे काम का विरोध होता है। इसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक का भी विरोध किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या वक्फ बोर्ड ने मुसलमानों के लिए कोई अच्छा काम किया है। योगी ने आगे कहा कि इसमें सुधार के लिए समय चाहिए। वक्फ बोर्ड निजी हितों और सरकारी जमीन पर जबरन कब्जे का साधन बन गया है।

बिल को लेकर गलतफहमी की जरूरत नहीं

वक्फ बिलको लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर गलतफहमियां पैदा की जा रही हैं, जिस की किसी को गलतफहमी रखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस और अन्य पार्टियां मुसलमानों को गुमराह करने और भडक़ाने की कोशिश कर रही हैं। जिस तरह सीएए को लेकर मुसलमानों को गुमराह किया गया और शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन हुए, वही लोग वक्फ एक्ट को लेकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/latest-update-on-punjab-weather-department-made-a-big-prediction-2/

The post भाजपा ने संसद में सभी सांसदों को उपस्थित रहने के दिए आदेश, वक्फ बिल होगा पेश appeared first on .