मंत्री डॉ. बलजीत कौर Archives -

अनुसूचित जातियों को छात्रवृत्ति वितरण में देश में पंजाब का दूसरा स्थान
चंडीगढ़/मोहाली, 26 मार्च : पंजाब के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि भगवंत मान सरकार के प्रयासों से राज्य ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। मंत्री के अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ा है।

हर जिले तक पहुंची योजनाएं

सरकार ने छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाते हुए इन्हें राज्य के हर जिले तक पहुंचाया है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्रों को फायदा मिल रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत आईटीआई के 1506 विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें और टूल किट दी जाएंगी। पहले चरण में 6 जिलों के 630 छात्रों को कवर किया गया है।

कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें पहले जहां केवल दो जिले ही केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के दायरे में आते थे, अब इसे पूरे पंजाब में लागू कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि डॉ. बी. आर. अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण पर लगातार काम कर रही है।

विधायकों ने की सराहना

विधायक कुलवंत सिंह और कुलजीत सिंह रंधावा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि टूल किट योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। पंजाब सरकार की इन पहलों से शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है, जिससे कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।

यह भी देखें : सीएम के इशारे पर वड़िंग ने टाली CBI जांच की मांग: मजीठिया का आरोप

The post अनुसूचित जातियों को छात्रवृत्ति वितरण में देश में पंजाब का दूसरा स्थान appeared first on .

एससी भाईचारे के कल्याण हेतु सब-प्लान की समीक्षा : मंत्री डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 3 जनवरी : पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य में अनुसूचित जातियों की सामाजिक-आर्थिक भलाई के लिए लागू अनुसूचित जाति सब-प्लान (एस.सी.एस.पी.) की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एस.सी. सब-प्लान के अंतर्गत योजनाएं लागू कर रहे लगभग 25 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

अनखर्च राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के लिए निर्धारित राशि अब तक खर्च नहीं हुई है, उनकी उपयोगिता में तेजी लाई जाए और राशि तुरंत जारी करवाई जाए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँच सके।

डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि एस.सी. सब-प्लान के तहत आरक्षित राशि का उपयोग केवल अनुसूचित जाति समुदाय की भलाई के लिए ही किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागों को लाभार्थियों और कवर किए गए गांवों की विस्तृत सूची सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नई और जन-हितैषी योजनाओं पर जोर

मंत्री ने अनुसूचित जाति समुदाय की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नई, अभिनव और जन-हितैषी योजनाएं तैयार करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के सशक्तिकरण, समग्र विकास और जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि एस.सी. सब-प्लान की प्रगति की निरंतर समीक्षा के लिए जल्द ही पुनः ऐसी बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक समयबद्ध, सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप (आईएएस), सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव श्री वी.के. मीना (आईएएस), निदेशक-सह-अतिरिक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर (आईएएस), अनुसंधान अधिकारी डॉ. लिवप्रीत कौर तथा श्री कमलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत

The post एससी भाईचारे के कल्याण हेतु सब-प्लान की समीक्षा : मंत्री डॉ. बलजीत कौर appeared first on .