महाशिवरात्रि Archives -

महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर कलानौर में उमड़ा आस्था का सैलाब
कलानौर, 15 फरवरी : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर कलानौर में आधी रात 12 बजे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ प्राचीन शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान क्विंटल दूध के अलावा शहद, चंदन, आक, धतूरा और भांग आदि सामग्री से भगवान शिव का पवित्र स्नान कराया गया। शिवलिंग के अभिषेक के लिए श्रद्धालु रात 12 बजे से पहले ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े हो गए थे। “बम-बम भोले” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़े-बड़े कैनों में दूध लेकर मंदिर पहुंचे।

दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

इस अवसर पर शिवजी महाराज शिवाला कमेटी के प्रधान अमरजीत खुल्लर सहित अन्य प्रबंधक मौजूद रहे। ऐतिहासिक कस्बा कलानौर के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी भारी संख्या में शिव भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी शुभम ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का अभिषेक कराया। रात 12 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। अनुमान है कि पूरे दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु, राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि प्राचीन शिवलिंग के दर्शन करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आदित्य (एसएसपी गुरदासपुर) ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी देखें : कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की मौत, यूसी बर्कले में पढ़ रहा था श्रीनिवासैया

The post महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर कलानौर में उमड़ा आस्था का सैलाब appeared first on .

महाशिवरात्रि : पूजा अर्चना के लिए सजे शिवालय, ऐसे करें भोले बाबा को प्रसन्न
नई दिल्ली, 14 फरवरी : सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है तथा अन्न, धन और अन्य वस्तुओं का दान किया जाता है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

महाशिवरात्रि 2026 से जुड़ी तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री की पूरी जानकारी दी जा रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 05:34 बजे से होगी और इसका समापन 16 फरवरी 2026 को शाम 06:04 बजे तक रहेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

निशिता काल पूजा समय:
रात 12:09 बजे से 01:01 बजे तक (16 फरवरी), रात्रि का पहला प्रहर: शाम 06:01 बजे से रात 09:23 बजे तक, रात्रि का दूसरा प्रहर : रात 09:23 बजे से 12:35 बजे तक (16 फरवरी), रात्रि का तीसरा प्रहर: रात 12:35 बजे से सुबह 03:47 बजे तक (16 फरवरी), रात्रि का चौथा प्रहर : सुबह 03:47 बजे से 06:59 बजे तक (16 फरवरी)

व्रत पारण का समय

महाशिवरात्रि व्रत का पारण (व्रत खोलने) का समय 16 फरवरी को सुबह 06:31 बजे से दोपहर 03:03 बजे तक रहेगा। इस अवधि के भीतर किसी भी समय व्रत खोला जा सकता है।

पंचांग के अन्य प्रमुख मुहूर्त

सूर्योदय: सुबह 06:32 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:54 बजे

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 बजे से 05:41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:51 बजे से 06:17 बजे तक

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री सूची

महाशिवरात्रि की पूजा में निम्नलिखित सामग्री का विशेष महत्व है—

बेलपत्र, धतूरा, तिल

गाय का दूध और दही

पान, सुपारी, इत्र

आभूषण, पीला वस्त्र

जौ, चंदन, कुमकुम, भस्म

धूप, गंगाजल, फूलों की माला

अक्षत (चावल), कपूर, घी

खंड, शहद, मिठाई

शिव-पार्वती की मूर्ति या चित्र

धार्मिक मान्यता के अनुसार इन वस्तुओं से विधिपूर्वक पूजा करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि एवं शुभ फल प्रदान करते हैं।

The post महाशिवरात्रि : पूजा अर्चना के लिए सजे शिवालय, ऐसे करें भोले बाबा को प्रसन्न appeared first on .

चंडीगढ़ में महाशिवरात्रि पर मीट की दुकानें और स्लॉटर हाउस रहेंगे बंद
चंडीगढ़, 14 फरवरी : महाशिवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में मीट की दुकानों और स्लॉटर हाउस (बुच्चड़खाने) बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार 15 फरवरी 2026, रविवार को नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यह निर्णय महाशिवरात्रि की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए मेयर सौरभ जोशी के निर्देशों पर लिया गया है।

सभी लाइसेंस धारकों को सख्त पालन के निर्देश

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निगम क्षेत्र में आने वाले सभी लाइसेंस धारकों, दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और पशु वध व मीट बिक्री से जुड़े सभी संबंधित पक्षों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। मेडिकल ऑफिसर (हेल्थ) द्वारा जारी आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों को भी भेज दी गई हैं, ताकि किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 फरवरी को कोई भी व्यक्ति मीट बेचता या स्लॉटर हाउस संचालित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर की मर्यादा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की विशेष टीमें विभिन्न इलाकों में निगरानी और जांच भी करेंगी।

यह भी देखें : ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक हिरासत में

The post चंडीगढ़ में महाशिवरात्रि पर मीट की दुकानें और स्लॉटर हाउस रहेंगे बंद appeared first on .