मास्टर प्लान Archives -

अब दिल्ली जयपुर हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत, मास्टर प्लान तैयार
गुड़गांव, 31 मार्च : हरियाणा से दिल्ली जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को प्रतिदिन गुरुग्राम से दिल्ली की ओर बढ़ते समय शंकर चौक के भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए एक नया योजना तैयार की गई है, जिसके तहत शंकर चौक पर भी सरहौल बॉर्डर की तरह अलग-अलग लेनों में ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस योजना को अंतिम रूप दे दिया है और अप्रैल में इसके कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

सबसे बड़ा ब्लैकस्पॉट शंकर चौक

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर शंकर चौक शहर का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट है। यहां हर साल 15 से अधिक हादसे होते हैं। चार से पांच लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल होते हैं। यहां सब-वे शुरू हो चुका है। एक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। इससे काफी राहत मिलेगी,

प्रारंभ में कुछ दिनों तक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद यहां स्थायी रूप से अलग-अलग लेन का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुड़गांव-दिल्ली के सरहौल बॉर्डर पर इस प्रयोग को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है, जहां अब ट्रैफिक अलग-अलग लेनों में चलता है। इस क्षेत्र में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस नई योजना से शंकर चौक पर भी ट्रैफिक की स्थिति में सुधार होगा।

पहले भी बने हैं ट्रैफिक प्लान

शंकर चौक पर जाम की समस्या को हल करने के लिए पहले भी कई योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन वे पूरी तरह से सफल नहीं हो पाईं। पहले साइबर हब की दिशा में दो यू-टर्न खोले गए थे, साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए भी दो यू-टर्न खोले गए थे। उद्योग विहार से गुड़गांव की ओर आने वाले वाहनों को शंकर चौक फ्लाईओवर के अंतिम कट से पहले निकाला गया, लेकिन यहां मॉल की दिशा से आने वाले ट्रैफिक के साथ मिलकर यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

यह भी देखेें : दिवालियापन कानून में होंगे 12 बड़े बदलाव, लोकसभा से संशोधन बिल पास

The post अब दिल्ली जयपुर हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत, मास्टर प्लान तैयार appeared first on .

मास्टर प्लान में फ्लाईओवर नहीं, फिर ट्रिब्यून चौक के लिए फ्लाईओवर क्यों: हाईकोर्ट
चंडीगढ़, 4 नवम्बर : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज कहा कि सिटी ब्यूटीफुल के मास्टर प्लान में फ्लाईओवर का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, लेकिन ट्रिब्यून फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव क्यों बनाया जा रहा है? चीफ जस्टिस शील नागू की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की बेंच ने इस प्रोजेक्ट पर सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन से पूछा कि चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में शहर में कहीं भी फ्लाईओवर का जिक्र नहीं है और वे फ्लाईओवर बनाने का प्रोजेक्ट क्यों ला रहे हैं।

चंडीगढ़ लग्ज़री एसयूवी का शहर नहीं था पर…

पीठ ने यह भी स्पष्टीकरण माँगा कि क्या मास्टर प्लान को उचित रूप से अधिसूचित किया गया था और क्या इसमें संशोधन की उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था। जवाब में, अधिवक्ता तनु बेदी ने कहा कि चंडीगढ़ का मास्टर प्लान 2015 में उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अधिसूचित किया गया था और इसमें कभी संशोधन नहीं किया गया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि चंडीगढ़ को कभी भी किसी अन्य महानगर की तरह नहीं माना गया।

चंडीगढ़ लग्ज़री एसयूवी का शहर नहीं था, बल्कि धीमी गति से चलने वाले वाहनों, साइकिलों और पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि शहर के परिवहन डिज़ाइन में सार्वजनिक परिवहन, साइकिलिंग और पैदल यात्रियों की आवाजाही को प्राथमिकता दी गई है, लेकिन इस क्षेत्र में भारी यातायात के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

यह भी देखें : पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों ने रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव किया

The post मास्टर प्लान में फ्लाईओवर नहीं, फिर ट्रिब्यून चौक के लिए फ्लाईओवर क्यों: हाईकोर्ट appeared first on .