यश दयाल Archives -

RCB के खिलाड़ी यश दयाल पर रेप के आरोप के बाद करियर खतरे में
नई दिल्ली, 17 अगस्त : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल-2025 का खिताब जीतकर 17 साल का सूखा खत्म किया। यह उनका पहला आईपीएल खिताब था। इसके बाद से आरसीबी और उसके एक खिलाड़ी के दिन लगातार खराब होते जा रहे हैं। आरसीबी जहां जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ के कारण मुश्किल में है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, वहीं उसके एक खिलाड़ी पर बलात्कार का आरोप लगा है और अब उसका लीग में खेलना मुश्किल हो गया है।

यह खिलाड़ी है यश दयाल। इस बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने आरसीबी को उसका पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अब यह खिलाड़ी मुश्किल में है। एक युवती ने यश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिससे खिलाड़ी का करियर खतरे में पड़ गया है। इस मामले की जाँच भी चल रही है।

इस लीग में खेलने पर प्रतिबंध

यश के खिलाफ गाजियाबाद और जयपुर में बलात्कार के मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है। इस बीच, यूपी टी20 लीग ने यश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यानी यश अब इस लीग में नहीं खेल पाएंगे। वह इस लीग में गोरखपुर लायंस के लिए खेलने वाले थे। फ्रेंचाइजी ने उनके लिए 7 लाख रुपये का भुगतान किया था। अब लीग ने उन्हें खेलने से रोक दिया है जो इस फ्रेंचाइजी के लिए बुरी खबर है।

अगर यश को इस मामले में सजा मिलती है तो यह उनके क्रिकेट करियर के लिए बुरी बात हो सकती है और इससे उनका पूरा करियर बर्बाद हो सकता है।यश ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है।

नाबालिग से बलात्कार के आरोप

यश के खिलाफ गाजियाबाद में दर्ज मामले में उस पर एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इसी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे गिरफ्तारी से छूट दे दी है। वहीं, जयपुर में उसके खिलाफ दर्ज मामला नाबालिग से बलात्कार का है। इस मामले में कोर्ट काफी सख्त है और उसने गिरफ्तारी से छूट न देने का फैसला किया है। बहुत संभव है कि यश की गिरफ्तारी कुछ ही दिनों में हो जाए। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को है।

The post RCB के खिलाड़ी यश दयाल पर रेप के आरोप के बाद करियर खतरे में appeared first on .