राज्यपाल के भाषण बहिष्कार Archives -

राज्यपाल के भाषण का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ: कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ़, 6 मार्च : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया पंजाब सरकार की विकास योजनाओं से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

कांग्रेस ने माफिया को बढ़ावा दिया

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पंजाब में शराब, रेत और ट्रांसपोर्ट माफिया को बढ़ावा दिया गया, जबकि राज्य का खजाना खाली छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने वित्तीय अनुशासन कायम रखते हुए राज्य के वास्तविक विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और बिहार की तरह आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में विपक्ष के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्यपाल ने कांग्रेस नेताओं को दो बार बैठकर भाषण सुनने और चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र विरोधी रवैया अपनाते हुए नारेबाजी जारी रखी, जो संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान है।

कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता उजागर: चीमा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समुदाय के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनकी तुलना ‘बैंड-बाजे’ से कर उनका अपमान किया, जो पूरी तरह निंदनीय है।

राज्यपाल के भाषण का बहिष्कार शर्मनाक: अमन अरोड़ा

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों से राज्यपाल का भाषण राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर होता है, लेकिन कांग्रेस ने इसे बाधित कर संसदीय परंपराओं का अपमान किया है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने 63,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, आम आदमी क्लीनिक शुरू किए हैं और 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को दिन में भी निर्बाध बिजली मिल रही है और पहली बार नहरों का पानी अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।

The post राज्यपाल के भाषण का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ: कैबिनेट मंत्री appeared first on .