राष्ट्रपति ट्रंप Archives -

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग, राष्ट्रपति ट्रंप भी मौजूद थे
वॉशिंगटन, 26 अप्रैल : अमेरिका में उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। इस घटना में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए। यह घटना वाशिंगटन हिल्टन होटल के बॉलरूम में हुई, जहां सैकड़ों पत्रकार और मेहमान मौजूद थे। अचानक बाहर से गोलियों की आवाज आने के बाद पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे मंच से उतरते समय थोड़ा लड़खड़ा गए, लेकिन एजेंट्स ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। घटना के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी, लेकिन उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

कार्यक्रम में मची दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोग घबराकर मेज़ों के नीचे छिप गए। कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिए बाहर भागने की कोशिश भी की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरा डिनर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। एसोसिएशन की अध्यक्ष वेजिया जियांग ने कहा कि इस आयोजन को दोबारा कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं कि गोलीबारी के पीछे कौन था और इसका मकसद क्या था।

यह भी देखें : हंबोल्ट ब्रोंकोस हादसे के दोषी ट्रक ड्राइवर की डिपोर्टेशन टली, कोर्ट ने दी राहत

The post व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग, राष्ट्रपति ट्रंप भी मौजूद थे appeared first on .

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐतिहासिक बताया
वाशिंगटन, 12 फरवरी : वॉशिंगटन में आयोजित ‘चैंपियन ऑफ कोल’ कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ हुए नए व्यापार समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस डील के तहत अमेरिका से भारत को कोयले के निर्यात में भारी बढ़ोतरी की जाएगी।

अमेरिकी कोयले को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कोयला दुनिया में सबसे बेहतर गुणवत्ता का है और अब भारत जैसे बड़े बाजार भी इसका व्यापक उपयोग करेंगे। उन्होंने इसे अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। समझौते के फ्रेमवर्क के अनुसार भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान, कीमती धातुएं और तकनीकी उपकरण खरीदने की तैयारी में है। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग का बड़ा कदम माना जा रहा है।

आयात शुल्क में राहत

अंतरिम समझौते के तहत भारत अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों पर लगने वाले आयात शुल्क (टैरिफ) को समाप्त करेगा या काफी हद तक कम करेगा। संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह कदम पारस्परिक लाभकारी व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फरवरी 2025 में शुरू हुई वार्ता अब इस बड़े समझौते तक पहुंची है। अमेरिकी प्रशासन इसे अमेरिकी कामगारों और कारोबारों के लिए बड़ी जीत के रूप में देख रहा है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से संबंधित एजेंसियां इस आर्थिक गतिविधि के व्यापक प्रभावों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी देखें :

विदेश

कैनेडा में लडक़ी ने मां, भाई सहित 6 विद्यार्थियों को मारी गोली

The post भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐतिहासिक बताया appeared first on .

शांति वार्ता लिए पुतिन ने जेलेंस्की को दिया रूस आने का निमंत्रण
मॉस्को, 30 जनवरी : रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण भेजा है, जिसकी जानकारी गुरुवार को रूसी सरकार ने दी। इस कदम से चार वर्षों से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध के समाप्त होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में अमेरिका ने भी दोनों देशों के बीच युद्धविराम के लिए प्रयासों को तेज किया है। यह बयान उस समय आया है, जब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच एक सप्ताह के सीजफायर की बात की थी।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि कीव को न्योता भेजा गया है, लेकिन अभी तक मॉस्को को जेलेंस्की की ओर से इस निमंत्रण का कोई उत्तर नहीं मिला है। यूक्रेन की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जेलेंस्की ने बीते साल ठुकरा दिया था न्योता

यूक्रेनी प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पिछले साल रूस का इस तरह का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने यह कहते हुए निमंत्रण ठुकरा दिया था कि वह ऐसे देश की राजधानी में नहीं जा सकते जो हर दिन उनके देश पर मिसाइलें दाग रहा है। बीते साल जेलेंस्की ने सुझाव दिया था कि उनके मॉस्को जाने की बजाय पुतिन कीव आएं।

रूस-यूक्रेन के बीच एक हफ्ते का सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को एक हफ्ते के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी सरकार के शटडाउन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध रोकने का फैसला इलाके में बहुत ज्यादा ठंड की वजह से लिया गया है।

The post शांति वार्ता लिए पुतिन ने जेलेंस्की को दिया रूस आने का निमंत्रण appeared first on .

ईरान को लेकर नरम पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तेवर, अब किया धन्यवाद!
न्यूयार्क, 17 जनवरी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार का धन्यवाद किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की गई एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को दी जाने वाली फांसी को रद्द करने के फैसले की सराहना की। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं दिल से प्रशंसा करता हूं कि ईरानी नेतृत्व ने कल के लिए तय की गई सभी फांसियां (800 से अधिक) रद्द कर दी हैं। धन्यवाद!” ट्रंप के इस बयान को अमेरिका–ईरान संबंधों में नरमी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका–ईरान संबंधों में सुधार के संकेत

ईरान में लंबे समय से सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। हालात काबू में करने के लिए ईरानी सरकार ने हजारों लोगों को गिरफ्तार किया था। अमेरिका इस पूरे मुद्दे पर खुलकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़ा रहा और ईरानी सरकार की आलोचना करता रहा। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ईरान के खिलाफ कड़े बयान दिए थे और यहां तक कि हमले की धमकी भी दी थी। लेकिन अब 800 से अधिक कैदियों की फांसी रद्द किए जाने के बाद ट्रंप का रुख बदलता नजर आ रहा है।

आर्थिक संकट से भड़के विरोध प्रदर्शन

ईरान में बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण जनआक्रोश बढ़ता गया और लोग सड़कों पर उतर आए। ईरानी सरकार के अनुसार, इन प्रदर्शनों के दौरान 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि 10,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फांसी रद्द किए जाने के फैसले को अंतरराष्ट्रीय दबाव और मानवीय पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में अमेरिका–ईरान संबंधों की दिशा बदल सकती है।

यह भी देखें : मुंबई नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

The post ईरान को लेकर नरम पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तेवर, अब किया धन्यवाद! appeared first on .

डाक्टरों ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ, एम.आर.आई. रिपोर्ट ठीक
वाशिंगटन, 2 दिसम्बर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले दिनों हुए एमआरआई स्कैन को लेकर लग रही अटकलों के बीच उनके डॉक्टर ने कहा है कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टर ने बताया कि राष्ट्रपति ने अक्टूबर में एहतियातन हृदय और पेट का एमआरआई कराया था, जो पूरी तरह सामान्य था और सब कुछ ठीक है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और कार्यालय व्हाइट हाउस द्वारा डॉक्टर की ओर से जारी एक ज्ञापन में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले, व्हाइट हाउस ने अक्टूबर में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में शारीरिक परीक्षण के दौरान एमआरआई क्यों किया गया था, यह बताने से इनकार कर दिया था। रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एमआरआई के नतीजों को ‘बिल्कुल सामान्य’ बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई चाहे तो रिपोर्ट जारी कर सकता है, हालाँकि उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि शरीर के किस हिस्से पर एमआरआई किया गया था। उन्होंने ज़ोर देकर कहा था कि यह ‘दिमाग’ का नहीं था।

यह भी देखें : अमेरिका को कुशल भारतीयों से बहुत लाभ हुआ है: एलन मस्क

The post डाक्टरों ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ, एम.आर.आई. रिपोर्ट ठीक appeared first on .

राष्ट्रपति ट्रंप के एप्सटीन फाइल्ज ट्रांस्परेंसी एक्ट पर हस्ताक्षर, क्या खुलेंगे राज?
वाशिंगटन, 20 नवम्बर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट” पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्याय विभाग को जेफरी एपस्टीन के यौन अपराधों की जाँच और 2019 में जेल में उनकी मृत्यु से संबंधित सभी फाइलें, संचार और जानकारी 30 दिनों के भीतर जारी करनी होगी। जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर और निवेशक थे। उन पर यौन तस्करी, नाबालिग लड़कियों के शोषण और संगठित अपराध के आरोप थे।

वह धनी व्यक्तियों, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और वैज्ञानिकों के साथ घुल-मिल गए थे। 2019 में यौन तस्करी के मुकदमे की प्रतीक्षा के दौरान जेल में उनकी मृत्यु हो गई। आधिकारिक तौर पर इसे आत्महत्या माना गया। हालाँकि, उनकी मृत्यु ने कई सवाल खड़े किए। एपस्टीन फाइलें इन सवालों के केंद्र में हैं। ये अदालती दस्तावेज़ हैं जो उसके नेटवर्क, संपर्कों और अपराधों का ब्यौरा देते हैं। ये फाइलें इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि इनमें एपस्टीन के सामाजिक और व्यावसायिक हलकों से जुड़े कई राष्ट्रपतियों, राजनेताओं और अधिकारियों के नाम हैं। हालाँकि, ज़्यादातर मामलों में ये नाम सिर्फ़ ज़िक्र भर हैं, अपराधों के सीधे आरोप नहीं।

एपस्टीन फाइलें क्या हैं?

एपस्टीन फाइलें मुख्य रूप से 2015 में वर्जीनिया रॉबर्ट्स गिफ्रे (एक पीड़ित) द्वारा गिस्लेन मैक्सवेल (एपस्टीन की साथी और सह-प्रतिवादी) के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे से संबंधित अदालती दस्तावेजों को संदर्भित करती हैं। मैक्सवेल को 2021 में यौन तस्करी के आरोप में 20 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी। जनवरी 2024 में जिन दस्तावेज़ों को सार्वजनिक किया जाएगा, उनमें उड़ान लॉग, बयान, ईमेल और प्रस्ताव शामिल हैं। कुल मिलाकर, लगभग 200 नामों का ज़िक्र है, लेकिन यह कोई “ग्राहक सूची” नहीं है, बल्कि एपस्टीन के सामाजिक और वित्तीय नेटवर्क के काले राज़ हैं।

अमेरिकी कांग्रेस ने एपस्टीन की संपत्ति से नए ईमेल और दस्तावेज मांगे हैं, जिनमें 20 से अधिक बैंकों में खातों का विवरण है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को बिल क्लिंटन और अन्य के एपस्टीन से संबंधों की जांच करने का निर्देश दिया है।

यह भी देखें : अमेरिका दौरे पर साऊदी क्राउन प्रिंस, रिपोर्टरों के तीखे सवालों से हुए परेशान ट्रंप

The post राष्ट्रपति ट्रंप के एप्सटीन फाइल्ज ट्रांस्परेंसी एक्ट पर हस्ताक्षर, क्या खुलेंगे राज? appeared first on .

ट्रंप को अमेरिका में ही मात देकर भारतीय मूल के ममदानी बने न्यूयार्क के मेयर
न्यूयार्क, 5 नवम्बर : अमेरिका में 2025 के चुनाव भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई-अमेरिकी समुदाय के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं। तीन प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेताओं, ज़ोहरान ममदानी, आफताब पुरेवाल और ग़ज़ाला हाशमी ने बड़ी जीत हासिल की, अमेरिकी राजनीति में विविधता और प्रतिनिधित्व का एक नया अध्याय शुरू किया। डेमोक्रेटिक नेता ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।

वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर बने। युगांडा में जन्मे ममदानी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर और विद्वान महमूद ममदानी के पुत्र हैं। उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो (एक स्वतंत्र उम्मीदवार) और रिपब्लिकन कर्टिस सालिवा को हराया, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन प्राप्त था। ममदानी को 50.6% (9,48,202) वोट मिले।

भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट आफताब पुरेवाल ने रिपब्लिकन कोरी बोमन को हराकर सिनसिनाटी के मेयर के रूप में दूसरी बार जीत हासिल की है। 2021 में पहली बार चुने गए पुरेवाल ने शहर में आर्थिक अवसरों और सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया। उनका पुनर्निर्वाचन उनकी लोकप्रियता और उनके नेतृत्व में जनता के विश्वास की पुष्टि करता है।

ग़ज़ाला हाशमी पहली मुस्लिम उपराज्यपाल बनीं

भारतीय मूल की ग़ज़ाला हाशमी ने वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनकर इतिहास रच दिया है। वह राज्य की पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य, हाशमी को 54.2 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम किया है।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए गर्व का क्षण

इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड के निदेशक चिंतन पटेल ने इन जीतों को “समुदाय, राष्ट्र और लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण” बताया। इन जीतों से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय मूल के नेताओं ने अब अमेरिकी राजनीति की मुख्यधारा में अपनी जगह बना ली है।

यह भी देखें : लुइसविले हवाई अड्डे पर यूपीएस कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

The post ट्रंप को अमेरिका में ही मात देकर भारतीय मूल के ममदानी बने न्यूयार्क के मेयर appeared first on .

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप का ‘याराना खत्म’ हुआ : जॉन बोल्टन
वाशिंगटन, 5 सितम्बर : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे, लेकिन “अब वे खत्म हो चुके हैं।” बोल्टन ने कहा कि अमेरिकी नेता के साथ घनिष्ठ संबंध विश्व नेताओं को “सबसे बुरे दौर” से नहीं बचा पाएंगे। बोल्टन की यह टिप्पणी पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका संबंधों के सबसे बुरे दौर की पृष्ठभूमि में आई है, जब ट्रंप की टैरिफ नीति और उनके प्रशासन द्वारा भारत की लगातार आलोचना को लेकर तनाव बढ़ रहा है।

बोल्टन ने हाल ही में ब्रिटिश मीडिया पोर्टल एलबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे लगता है कि ट्रंप अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नेताओं के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों के चश्मे से देखते हैं। इसलिए अगर उनके (रूसी राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध होते, तो अमेरिका के रूस के साथ भी अच्छे संबंध होते। ज़ाहिर है, ऐसा नहीं है।”

ट्रंप के एक प्रमुख आलोचक हैं बोल्टन

बोल्टन ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे, लेकिन अब ट्रंप के एक प्रमुख आलोचक हैं। बोल्टन ने कहा, “मोदी के साथ ट्रंप के व्यक्तिगत संबंध बहुत अच्छे थे। मुझे लगता है कि अब वह रिश्ता खत्म हो गया है, और यह सबके लिए एक सबक है।” उन्होंने आगे कहा, “उदाहरण के लिए, (ब्रिटिश प्रधानमंत्री) कीर स्टारमर के लिए, एक अच्छा व्यक्तिगत संबंध कभी-कभी मददगार हो सकता है, लेकिन यह आपको सबसे बुरे हालात से नहीं बचाएगा।”

ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे। एलबीसी को दिए अपने साक्षात्कार के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट में, बोल्टन ने कहा कि व्हाइट हाउस ने “अमेरिका-भारत संबंधों को दशकों पीछे धकेल दिया है, जिससे मोदी रूस और चीन के करीब आ गए हैं। चीन ने खुद को अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के रूप में पेश किया है।”

यह भी देखें : ओंटारियो के वॉन में चार बच्चों के पिता की गोली मारकर हत्या

The post प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप का ‘याराना खत्म’ हुआ : जॉन बोल्टन appeared first on .

अमरीका पहुंचे जेलेंस्की ने युद्ध जल्द खत्म करने की बात दोहराई
वाशिंगटन, 18 अगस्त : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को ख़त्म करने की कोशिशें जारी हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाक़ात की थी। इसके तुरंत बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अब अमेरिका पहुँच गए हैं और व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाक़ात करेंगे।दरअसल, इससे पहले भी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस आए थे। उस समय ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद ज़ेलेंस्की एक बार फिर अमेरिका पहुँच रहे हैं। हालाँकि, इस बार बातचीत की मेज़ पर ज़ेलेंस्की अकेले नहीं होंगे। उनके साथ अन्य देशों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि ज़ेलेंस्की और ट्रंप के बीच इस बैठक के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब्स और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी अमेरिका पहुंचने वालों में शामिल हैं।

ट्रम्प और ज़ेलेंस्की आज मिलेंगे

तय कार्यक्रम के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 18 अगस्त 2025 को मुलाकात तय है। दोनों के बीच यह अहम मुलाकात वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में होगी। अमेरिकी समय के अनुसार यह मुलाकात दोपहर 1 बजे होगी, जबकि भारतीय समय के अनुसार यह मुलाकात रात 9.30 बजे होगी।

ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?

अमेरिका पहुँचने के बाद, ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति के लिए प्रेरित करेगी। हालाँकि, राष्ट्रपति ने ज़ेलेंस्की का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस युद्ध का शीघ्र और सुरक्षित अंत होना चाहिए। गौरतलब है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में पुतिन और ट्रंप अलास्का में मिले थे।

बैठक से पहले ट्रम्प का संदेश

गौरतलब है कि ट्रंप और ज़ेलेंस्की की मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कड़ा संदेश दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को क्रीमिया पर फिर से दावा करने की बात भूल जाना चाहिए। ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने ज़ेलेंस्की से यह भी कहा कि वह यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने के लिए आतुर न हों। यहां आपको बता दें कि रूस को लगता है कि अगर यूक्रेन को नाटो की सदस्यता मिल जाती है, तो यह रूस के लिए किसी खतरे से कम नहीं होगा।

यह भी देखें : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया

The post अमरीका पहुंचे जेलेंस्की ने युद्ध जल्द खत्म करने की बात दोहराई appeared first on .

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया भारत ने अमेरिकी सामानों से हटाए सभी टैरिफ
वाशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रम्प ने कहा कि भारत ने अमेरिका पर लगाए गए सभी टैरिफ हटा दिए हैं और भारत में अमेरिकी वस्तुओं पर कोई टैरिफ नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ट्रम्प के अलावा अमेरिका की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

भारत ने नहीं की पुष्टी

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है। अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसके बारे में ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि यह अमेरिका और उसके अन्य व्यापारिक साझेदारों के बीच घोषित होने वाले पहले सौदों में से एक हो सकता है।

अमेरिका की मुख्य मांगों में टैरिफ कम करना या बाजार पहुंच प्रदान करना शामिल है। इस बारे में बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘उदाहरण के लिए, भारत में दुनियां में सबसे अधिक टैरिफ हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और वे पहले ही इसे कम करने पर सहमत हो चुके हैं।’ राष्ट्रपति ट्रम्प ने कनाडा के मार्क कार्नी के साथ व्हाइट हाउस में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘वे इसे शून्य कर देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘वे पहले ही सहमत हो चुके हैं।’

हालांकि, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में अभी तक कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। हालांकि, ट्रम्प अपने पिछले कार्यकाल से ही अपनी मांगों के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं। दोनों देश व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बहुत करीब थे और फरवरी 2019 में उनकी भारत यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की जानी थी। हालांकि, वार्ता विफल रही और दोनों देश बिडेन के कार्यकाल के दौरान आगे नहीं बढ़ पाए।

यह भी देखें :https://bharatdes.com/demand-for-separation-increased-in-canadian-province-prime-ministers-statement-came-out/

The post राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया भारत ने अमेरिकी सामानों से हटाए सभी टैरिफ appeared first on .