रिश्वतखोरी हरचरण सिंह भुल्लर Archives -

निलंबित डी.आई.जी भुल्लर ने 10 बैंक खातों को फ्रीज मुक्त करने के लिए लगाई याचिका
चंडीगढ़, 16 जनवरी : रिश्वतखोरी के एक मामले में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने सीबीआई अदालत में याचिका दायर कर अपने पिता और बेटी से जुड़े 10 बैंक खातों को फ्रीज मुक्त करने की मांग की है। इस पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर 6 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हरचरण भुल्लर ने अदालत में आरोप लगाया कि सीबीआई ने एक ‘ट्रैप केस’ की जांच के दौरान अदालत से आवश्यक पूर्व अनुमति लिए बिना ही इन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। उन्होंने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी और मनमानी बताया।

चार्जशीट में खातों का जिक्र नहीं: बचाव पक्ष

मुल्जिम के वकील एसपीएस भुल्लर ने दलील दी कि सीबीआई ने 3 दिसंबर 2025 को हरचरण भुल्लर और सह-आरोपी कृष्णू शारदा के खिलाफ चालान पेश किया था, लेकिन ये बैंक खाते उस चार्जशीट का हिस्सा नहीं हैं। न ही ट्रैप केस की किसी प्रक्रिया में इन खातों की कोई जरूरत बताई गई है। वकील ने अदालत को बताया कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई स्पष्ट कानूनी आधार मौजूद नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि इन खातों को किस कानूनी धारा के तहत फ्रीज किया गया।

पिता और बेटी का मामले से कोई संबंध नहीं

बचाव पक्ष ने जोर देकर कहा कि जिन खातों को फ्रीज किया गया है, वे भुल्लर के पिता और बेटी के नाम पर हैं, जिनका कथित अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। वकील ने बताया कि भुल्लर के पिता भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारी रह चुके हैं और पंजाब के पूर्व डीजीपी भी रहे हैं। लगभग 80 वर्ष की आयु में वे सार्वजनिक सेवा से सेवानिवृत्त हैं और पेंशन तथा खेती से होने वाली अपनी स्वतंत्र आय के जरिए इन खातों का संचालन कर रहे हैं। अब इस मामले में सीबीआई का जवाब आने के बाद ही अदालत अगली सुनवाई में कोई फैसला करेगी।

यह भी देखें : श्री हरिमंदर साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट पर प्रतिबंध

The post निलंबित डी.आई.जी भुल्लर ने 10 बैंक खातों को फ्रीज मुक्त करने के लिए लगाई याचिका appeared first on .

सी.बी.आई. द्वारा चार्जशीट दायर करने पर भुल्लर ने रिकार्ड की मांग की
चंडीगढ़, 5 दिसम्बर : रिश्वतखोरी के मामले में फंसे पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले भुल्लर ने अपने बचाव में अदालत से कुछ रिकॉर्ड मांगे हैं। भुल्लर के वकील ने गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की, जिसमें उन्होंने डीसी कॉम्प्लेक्स मोहाली से सेक्टर 30 स्थित सीबीआई कार्यालय तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है।

इस पर अदालत ने सीबीआई को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया, जिस पर 8 दिसंबर को सुनवाई होगी। भुल्लर ने सीबीआई इंस्पेक्टर सोनल मिश्रा और डीएसपी कुलदीप सिंह की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन के रिकॉर्ड भी मांगे हैं। सीबीआई ने भुल्लर को 16 अक्टूबर को डीसी कॉम्प्लेक्स मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था।

यह भी देखें : पंजाब कांग्रेस की गंगा नहर शताब्दी समारोह पर आपत्ती, वापिस लौटे कानून मंत्री

The post सी.बी.आई. द्वारा चार्जशीट दायर करने पर भुल्लर ने रिकार्ड की मांग की appeared first on .

सी.बी.आई. को रियल एस्टेट कारोबारी ने भुल्लर के काले धन को बताया निवेश
पटियाला, 5 नवम्बर : रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को सीबीआई ने मामले से जुड़े पटियाला और लुधियाना में बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों के घरों पर छापेमारी की। पता चला है कि ये कारोबारी भुल्लर की काली कमाई को प्रॉपर्टी में निवेश करते थे।

दो न्यायिक अधिकारियों और एक डीआईजी से पूछताछ

सीबीआई को भुल्लर के मोबाइल से ऐसी चैट मिली हैं, जिनमें न्यायिक अधिकारियों से जुड़े कई अहम संदेश शामिल हैं। इन चैट में भुल्लर और बिचौलिए कृष्ण के बीच अदालती आदेशों को प्रभावित करने, मामलों की सुनवाई के नतीजे पलटने और कुछ अधिकारियों के पक्ष में फैसले करवाने को लेकर बातचीत हुई थी। सीबीआई इस मामले में दो न्यायिक अधिकारियों और एक डीआईजी को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी का मानना ​​है कि यह मामला सिर्फ रिश्वतखोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश का गंभीर पहलू भी शामिल है।

मंगलवार सुबह सीबीआई ने सबसे पहले पटियाला में रियल एस्टेट कारोबारी बीएच प्रॉपर्टीज के मालिक भूपिंदर सिंह के घर पर छापा मारा। दिल्ली नंबर की दो गाड़ियों में पहुंचे सीबीआई अधिकारी सुबह सात बजे मोती बाग गुरुद्वारा साहिब के पास बने घर पर पहुंचे और शाम छह बजे तक घर के अंदर दस्तावेज खंगालते रहे। शाम को टीम दस्तावेजों से भरी गाड़ी लेकर रवाना हो गई।

बीएच प्रॉपर्टीज की मदद से डीआईजी ने काफी प्रॉपर्टी में निवेश किया

बताया जा रहा है कि भुल्लर की काली कमाई को रियल एस्टेट कारोबार में निवेश करने में बीएच प्रॉपर्टीज की अहम भूमिका रही है। मंगलवार को सीबीआई टीम ने पहले वेस्ट तहसील और फिर लुधियाना की सरगोधा कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापा मारा। टीम ने पटवारखाने में तीन से चार प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड खंगाला।

सूत्रों का कहना है कि डीआईजी की प्रॉपर्टी डीलर से दोस्ती थी और शक है कि उसकी मदद से डीआईजी ने काफी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। सीबीआई टीम मंगलवार को दोबारा जांच के लिए माछीवाड़ा पहुंची। टीम यहां भुल्लर की प्रॉपर्टी की जांच कर रही है। इनमें गांव मंड शेरियां में 55 एकड़ जमीन और शहर में दुकानें शामिल हैं।

यह भी देखें : सीबीआई ने पटियाला में बीएच प्रॉपर्टीज के मालिक के घर पर छापा मारा

The post सी.बी.आई. को रियल एस्टेट कारोबारी ने भुल्लर के काले धन को बताया निवेश appeared first on .