रेलवे ट्रैक Archives -

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार
पटियाला, 28 अप्रैल : पटियाला पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रो-खालिस्तान आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात विस्फोट की कोशिश के लिए जिम्मेदार था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा (मानसा), कुलविंदर सिंह (बप्पियाना, मानसा), सतनाम सिंह (तरनतारन) और गुरप्रीत सिंह (गोइंदवाल बायपास, तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी “अत्यधिक कट्टरपंथी” हैं और इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

मुख्य सरगना के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

पटियाला रेंज के DIG कुलदीप चहल ने बताया कि प्रदीप सिंह खालसा इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना है। वह मलेशिया स्थित प्रো-खालिस्तान आतंकी के संपर्क में था और पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायरों से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि खालसा कट्टरपंथी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए मलेशिया भेजता था और बाद में उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करता था। उसने ‘चलदा वहीर चक्रवर्ती, अटारिये’ नाम का एक कट्टरपंथी संगठन भी बनाया था।

भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो .30 बोर पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस, अत्याधुनिक संचार उपकरण और लैपटॉप बरामद किए हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल मलेशिया और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क के लिए किया जा रहा था। SSP वरुण शर्मा ने बताया कि यह मॉड्यूल सार्वजनिक ढांचे और संपत्तियों पर आगे और हमलों की योजना बना रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी देखें : बटाला के गांव भोमा में दोहरा हत्याकांड, सैर कर रहे 3 लोगों पर फायरिंग, 2 की मौत

The post रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार appeared first on .

सरहिंद के पास दिल्ली–अमृतसर रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश
फतेहगढ़ साहिब, 24 जनवरी : गणतंत्र दिवस से पहले शरारती तत्वों ने दिल्ली–अमृतसर मुख्य रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की कोशिश की। शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। शुरुआती जांच में विस्फोटकों के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

26 जनवरी से पहले बड़ी साजिश नाकाम

जानकारी के अनुसार, रेलवे पोल नंबर 1208 के पास गांव कानपुर नजदीक मुख्य लाइन पर धमाका हुआ। विस्फोट के कारण करीब 600 मीटर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से उस समय कोई यात्री ट्रेन नहीं गुजर रही थी, लेकिन एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। हादसे में मालगाड़ी का चालक अनिल शर्मा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ट्रैक की मरम्मत के बाद यातायात बहाल

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी हरकत में आ गए। क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत कर रेल यातायात को कुछ समय बाद बहाल कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांववासियों का कहना है कि उन्होंने रात करीब 1 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल सरहिंद रेलवे स्टेशन पर तैनात कर दिया गया। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाके की गहन जांच की गई। फोरेंसिक और तकनीकी टीमें भी मौके से सबूत इकट्ठा कर रही हैं।

डीआईजी का बयान

रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि रात को रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत अलग-अलग टीमें मौके पर भेजी गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इसे आतंकी हमला कहना जल्दबाजी होगी। शुरुआती तौर पर इसे एक आपराधिक घटना मानकर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, धमाके के कारणों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रेलवे व पुलिस प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

यह भी देखें : नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

The post सरहिंद के पास दिल्ली–अमृतसर रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश appeared first on .

रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन मासूमों की मौत
चेन्नई, 8 जुलाई : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के चेम्मनकुप्पम इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेन ने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दस बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी चिदंबरम जा रही एक पैसेंजर ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई।

तीन बच्चों की मौत, कई जख्मी

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक बच्चों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद घायल बच्चों और ड्राइवर को तुरंत कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ट्रेन देखने के बावजूद नहीं रुका वैन चालक

स्थानीय लोगों और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना वैन चालक की लापरवाही के कारण हुई। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रेन को देखने के बावजूद जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश की। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला प्रशासन ने दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें : .. तो बंद हो जाएंगे यह करोड़ों जनधन खाते, केंद्र की बैंकों को सलाह

The post रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन मासूमों की मौत appeared first on .

रेलवे ट्रैक पर मिले लावारिस बैग से 7380 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद
लुधियाना, 1 मई : जी.आर.पी. टीम ने गश्त के दौरान रेलवे ट्रैक के पास एक लावारिस बैग से 7380 नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एस.पी. बलराम राणा ने बताया कि जी.आर.पी. लुधियाना पलविंदर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रग तस्करों व अपराधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि तभी उन्हें सूचना मिली कि जगराओं पुल के नजदीक ढंडारी साइड आउटर सिग्नल के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास एक लावारिस बैग पड़ा है।

सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सतीश कुमार को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बैग को कब्जे में लेकर उसकी जांच की तो उसमें से 7200 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और 180 नशीली गोलियां बरामद हुईं। टीम ने काफी देर तक आरोपियों की तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जांच को देखते हुए किसी ड्रग तस्कर ने संभवत: चलती ट्रेन से बैग फेंक दिया होगा। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

https://bharatdes.com/how-to-link-credit-card-to-upi-what-are-its-benefits/यह भी देखें :

The post रेलवे ट्रैक पर मिले लावारिस बैग से 7380 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद appeared first on .