रेलवे स्टेशन Archives -

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, तेज आंधी ने मचाई तबाही
चंडीगढ़, 24 जनवरी : शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अचानक आई तेज आंधी ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में हाहाकार की स्थिति बन गई। रेलवे स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य के दौरान लगी टीन की चादरें तेज हवाओं में उड़ गईं। करीब 20 फुट लंबी ये चादरें कंकॉर्स एरिया से उखड़कर प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक की ओर गिर गईं। कुछ चादरें सीधे हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों में फंस गईं, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया।

बिजली आपूर्ति बंद, ट्रेन संचालन रोका गया

शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे सेक्शन की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत ट्रेनों का संचालन रोक दिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। नई दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को घग्गर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। लुधियाना से आ रही पश्चिमी एक्सप्रेस को मोहाली स्टेशन पर रोकना पड़ा। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर ही खड़ा रखा गया।

यात्रियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

रेलवे प्रशासन ने एहतियातन प्लेटफॉर्म खाली करवाए और यात्रियों को चंडीगढ़ व पंचकूला की ओर बने वेटिंग एरिया में रुकने के निर्देश दिए। कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया। रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हाई वोल्टेज तारों में फंसी टीन की चादरों को हटाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया गया।

ट्रेनों के संचालन में हुई देरी

इस घटना के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं—

दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी करीब 30 मिनट देरी से रवाना हुई।

पश्चिमी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर और दौलतपुर एक्सप्रेस भी देरी से चलीं।

राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे स्टेशन परिसर की सुरक्षा जांच भी करवाई।

The post चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, तेज आंधी ने मचाई तबाही appeared first on .

पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर गुरुमुखी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी
अमृतसर, 1 अक्तूबर : तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी लंबे समय से मांग कर रही थी कि गुरुमुखी एक्सप्रेस का ठहराव पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर किया जाए ताकि पंजाब से तख्त पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। रेल मंत्रालय ने अब इस मांग को मंजूरी दे दी है।

तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली रेल भवन में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और रेलवे के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का धन्यवाद

सोही ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री और अधिकारियों को पंजाब से गुरुमुखी एक्सप्रेस के माध्यम से आने वाली संगत को आ रही समस्याओं से अवगत कराया था, जिसके फलस्वरूप उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और अब 2 अक्टूबर से पटना साहिब स्टेशन पर गुरुमुखी एक्सप्रेस का ठहराव कर दिया गया है।

जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त पटना साहिब की संयुक्त प्रबंधक कमेटी और संगत इस कार्य के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का धन्यवाद करती है और उम्मीद करती है कि बाकी समस्याओं का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा ताकि अन्य राज्यों से आने वाली संगत को भी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी देखें : नकली बीज बेचने वालों की खैर नहीं, राज्य विधानसभा में 6 विधेयक पारित

The post पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर गुरुमुखी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी appeared first on .

हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, कई लोग जख्मी
बर्लिन, 24 मई : जर्मनी के हैम्बर्ग स्टेशन पर शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप 18 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार पत्र बिल्ड के अनुसार, इस हमले में तीन पीडि़तों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है।

हैम्बर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने स्टेशन पर चाकू से कई लोगों को घायल किया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया, लेकिन हमले के कारणों की जांच अभी जारी है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में सुरक्षा के मुद्दों को उजागर करती हैं और नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन जाती हैं।

The post हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, कई लोग जख्मी appeared first on .

अमृतसर से 20 ट्रेनें रद्द, 27 का मार्ग परिवर्तित और 16 का समय पुनर्निर्धारित
लुधियाना, 19 मई : अमृतसर के जंडियाला रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के कारण साहनेवाल-अमृतसर रेल खंड पर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 21 जून से 24 जून तक अमृतसर आने-जाने वाली 20 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 27 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। 16 रेलगाड़ियों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि दो को बीच में ही रोक दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन संख्या 12411 को 21 जून से 23 जून तक, अमृतसर-चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 12412 को 21 से 23 जून तक, अमृतसर-नंगल डैम को 21 से 23 जून तक, नई दिल्ली-अमृतसर को 21 से 23 जून तक, चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन संख्या 14541 को 21 से 22 जून तक, अमृतसर-चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 14542 को 22 से 23 जून तक, अमृतसर-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 14680 को 21 से 23 जून तक, नई दिल्ली-जालंधर सिटी ट्रेन संख्या 14681 को 21 से 23 जून तक रद्द किया गया है।

जालंधर सिटी-नई दिल्ली ट्रेन नंबर 14682 22 से 24 जून तक, नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन नंबर 14679 22 से 24 जून तक, अमृतसर-हरिद्वार ट्रेन नंबर 12054 22 से 23 जून तक, जालंधर सिटी-अमृतसर ट्रेन नंबर 74641 21 से 23 जून तक, अमृतसर-कादियां ट्रेन नंबर 74691 21 जून से, कादियां-अमृतसर ट्रेन नंबर 74692 21 से 23 जून तक, ब्यास-तरनतारन ट्रेन नंबर 74603 6 से 23 जून तक, तरनतारन-ब्यास ट्रेन नंबर 74604 6 से 23 जून तक, ब्यास-तरनतारन ट्रेन नंबर 74605 6 से 23 जून तक, तरनतारन-ब्यास ट्रेन नंबर 74606 6 23 जून तक, भगतांवाला-खेमकरन ट्रेन संख्या 74686 को 10 से 23 जून तक तथा खेमकरन-भगतांवाला ट्रेन संख्या 74685 को 10 से 23 जून तक रद्द किया गया है।

The post अमृतसर से 20 ट्रेनें रद्द, 27 का मार्ग परिवर्तित और 16 का समय पुनर्निर्धारित appeared first on .