लुधियाना नगर निगम Archives -

लुधियाना नगर निगम का 1258.80 करोड़ का बजट बिना चर्चा पास, विपक्ष का हंगामा
लुधियाना, 25 मार्च : नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1258.80 करोड़ रुपये का बजट बिना किसी चर्चा के मात्र 3 मिनट में पास कर दिया गया। बैठक गुरु नानक देव भवन में आयोजित हुई थी, जहां शहर के विकास, पार्षदों के मानदेय और कर्मचारियों के वेतन से जुड़े प्रावधान शामिल थे। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई, जिसके बाद विपक्ष ने दिवंगत पूर्व पार्षद जੱਸा को श्रद्धांजलि देने की मांग की। मेयर इंदरजीत कौर ने 2 मिनट का मौन रखने का ऐलान किया। मौन समाप्त होते ही सचिव विवेक वर्मा ने बजट पढ़ना शुरू किया।

विपक्ष को बोलने का मौका नहीं मिला

विपक्षी पार्षद अपने सुझाव या आपत्तियां रख पाते, उससे पहले ही मेयर ने बजट पास होने का ऐलान कर बैठक समाप्त कर दी। इसके बाद मेयर, कमिश्नर और अन्य अधिकारी हॉल से बाहर चले गए। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए गुरु नानक भवन के बाहर नारेबाजी की। विपक्ष का आरोप है कि बिना बहुमत साबित किए ही बजट पास कर दिया गया।

‘लोकतंत्र का गला घोंटा गया’ – विपक्ष

विपक्षी पार्षदों ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब बजट पर चर्चा का मौका तक नहीं दिया गया। उनका कहना है कि सत्ता पक्ष आंकड़ों पर आधारित बजट को लेकर घिरने से बचना चाहता था। मेयर इंदरजीत कौर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक दिन पहले ऑल पार्टी मीटिंग में करीब ढाई घंटे तक बजट पर विस्तृत चर्चा हो चुकी थी और सभी सवालों के जवाब दिए गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष हंगामा करना चाहता था, जिसे रोका गया।

बैठक का माहौल रहा तनावपूर्ण

बैठक के दौरान हालात ऐसे रहे कि पार्षदों के लिए रखे गए चाय-नाश्ते तक पहुंचने से पहले ही मीटिंग खत्म हो गई। हाउस में हंगामे के बीच ही बजट और एजेंडा पास कर दिया गया।

यह भी देखें : फरार विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा गिरफ्तार

The post लुधियाना नगर निगम का 1258.80 करोड़ का बजट बिना चर्चा पास, विपक्ष का हंगामा appeared first on .

अब ‘आप’ में छिड़ा अंदरूनी घमासान, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दिखी कलह
लुधियाना, 26 जनवरी : लुधियाना नगर निगम के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) में चल रही अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम में जहां एक ओर नई नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल की गैरमौजूदगी को लेकर चर्चाएं रहीं, वहीं दूसरी ओर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

मेयर और ज़ोनल कमिश्नर पर लगाए अनदेखी के आरोप

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने मेयर और ज़ोनल कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा हर साल किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम के लिए विधिवत निमंत्रण कार्ड जारी किया जाता है, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। राकेश पराशर के अनुसार, सूचना न मिलने के बावजूद वह डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर के साथ ज़ोन-डी कार्यालय, सराभा नगर पहुंच गए। उस समय तक मेयर मौके पर मौजूद नहीं थीं और ज़ोनल कमिश्नर सेखों ने दोनों नेताओं को कार्यालय के अंदर बैठा दिया।

पार्टी में चल रही खींचतान उजागर

आरोप है कि मेयर के पहुंचते ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई। इस अनदेखी से आहत होकर दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने की बजाय वापस लौटने का फैसला किया। इस घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि बाद में मेयर ने नाराज नेताओं से संपर्क कर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी।

पार्टी और सरकार तक पहुंचेगा मामला

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने स्पष्ट किया है कि वह इस पूरे मामले को पार्टी नेतृत्व के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने इस विवाद के लिए ज़ोनल कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार से औपचारिक शिकायत भी की जाएगी।

यह भी देखें : पतंग लूट रहे दो नाबालिग बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

The post अब ‘आप’ में छिड़ा अंदरूनी घमासान, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दिखी कलह appeared first on .