व्यापार समझौते Archives -

पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रस्ताव पास
चंडीगढ़, 11 मार्च : पंजाब विधानसभा ने आज सर्वसम्मति से प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। इस दौरान भाजपा के विधायक सदन से गैरहाजिर रहे, जबकि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। पंजाब इस समझौते के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला गैर-भाजपा शासित राज्य बन गया है।

कृषि क्षेत्र को समझौते से बाहर रखने की मांग

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इस समझौते को पंजाब के लिए बेहद नुकसानदायक बताते हुए मांग की कि प्रस्तावित समझौते के दायरे से कृषि क्षेत्र को बाहर रखा जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पहले भी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन की अगुवाई की थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi को कानून वापस लेने पड़े थे।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के जीएसटी, ग्रामीण विकास फंड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बकाए भी केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं। उनके अनुसार यह प्रस्तावित समझौता कृषि क्षेत्र के लिए तीन कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इससे पहले बहस के दौरान शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने इस समझौते को अनाज और बीज की आत्मनिर्भरता पर हमला बताया।

वहीं विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को अमेरिका के सामने गिरवी रख रही है। विधायक Gurpreet Wana Wali ने कहा कि अमेरिका से आने वाले बीजों से देशी बीजों को नुकसान होगा और पंजाब की फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री प्रभावित हो सकती है।

कृषि अर्थव्यवस्था पर खतरे की आशंका

कैबिनेट मंत्री Laljit Singh Bhullar ने कहा कि यह समझौता पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को कमजोर कर सकता है। विधायक Pargat Singh ने कहा कि भारतीय और अमेरिकी कृषि प्रणाली में काफी अंतर है। उन्होंने कपास पर 11 प्रतिशत ड्यूटी कम करने के मुद्दे को भी उठाया। अकाली दल के विधायक Manpreet Singh Iyali ने कहा कि नया समझौता कृषि और डेयरी सेक्टर को नुकसान पहुंचा सकता है।

बहस में Rana Gurjit Singh, Dinesh Chadha, Sherry Kalsi, Narinderpal Sawna और Jagdeep Singh Goldy Kamboj सहित कई विधायकों ने हिस्सा लिया।

यह भी देखें : अमेरिकी समझौते के खिलाफ किसान मोर्चा का संघर्ष का ऐलान

The post पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रस्ताव पास appeared first on .

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ राहुल गांधी की किसानों से बैठक
नई दिल्ली, 14 फरवरी : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध करने और किसानों तथा खेत मजदूरों के रोजगार की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

व्यापार समझौते पर किसानों की चिंता

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, बैठक के दौरान किसान यूनियन नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों के रोजगार पर संभावित खतरे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। राहुल गांधी ने कहा कि इस समझौते से कृषि उत्पादों के आयात का रास्ता खुल गया है और जल्द ही अन्य फसलों का आयात भी शुरू हो सकता है, जिससे देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत पर सहमति

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि किसानों और खेत मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय आंदोलन चलाने की जरूरत है। राहुल गांधी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

राहुल गांधी से मिलने वाले प्रमुख किसान नेताओं में ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, भारतीय किसान मजदूर एसोसिएशन हरियाणा के अशोक बलहारा, बीकेयू क्रांतिकारी के बलदेव सिंह जीरा, प्रगतिशील किसान मोर्चा के के.आर. नंदकुमार, बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत सिंह मोहारी, किसान मजदूर मोर्चा-भारत के गुरमनीत सिंह मांगट और जम्मू-कश्मीर जमींदारा फोरम के हमीद मलिक शामिल थे।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

यह बैठक राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है या विशेषाधिकार प्रस्ताव ला सकती है, लेकिन वे किसानों के समर्थन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के जरिए देश के हितों से समझौता करने का आरोप भी लगाया।

यह भी देखें : पुलवामा हमले के सात वर्ष पूरे होने पर देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजली

The post भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ राहुल गांधी की किसानों से बैठक appeared first on .

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों के हित सुरक्षित : सुनील जाखड़
अमृतसर, 10 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है और यह समझौता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रगति के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश को विकास की नई मंज़िलों तक ले जाने के लिए एक “रनवे” की तरह काम करेगा। वे आज यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उद्योगों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा अपने लोगों, विशेषकर किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही को समझती है, इसी कारण पार्टी इस व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं से जनता को अवगत करवा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों को इस समझौते को लेकर भ्रामक प्रचार करने से आगाह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में देशहित में यह समझौता सफलतापूर्वक किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

भारत अमेरिका को अपने औद्योगिक उत्पाद बेच सकेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां अमेरिकी राष्ट्रपति “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (MAGA) के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेक इंडिया ग्रेट” (MIG) की नीति के तहत यह समझौता इस तरह किया है कि भारत का कृषि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहे। साथ ही भारत अमेरिका को अपने औद्योगिक उत्पाद बेच सकेगा और वहां से आवश्यक नई तकनीक भी प्राप्त कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौजूद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देश के लिए एक अवसर में बदला है। इस समझौते के बाद अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में सबसे कम रहेगा, जिससे भारत अमेरिकी बाजारों तक अधिक प्रभावी पहुंच बना सकेगा। इससे देश के उद्योग और व्यापार क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी देखें : डॉ. बलजीत कौर ने नव-नियुक्त भलाई बोर्ड चेयरपर्सन के साथ की पहली

The post भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों के हित सुरक्षित : सुनील जाखड़ appeared first on .

व्यापार समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर की संभावना: गोयल
नई दिल्ली, 6 फरवरी : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस समझौते के लागू होने से भारतीय उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले आयात शुल्क में बड़ी कटौती होगी। गोयल ने बताया कि समझौते के बाद अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला आयात शुल्क 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर देगा। वर्तमान में यह 50 फीसदी टैरिफ 25 फीसदी जवाबी शुल्क और रूसी कच्चा तेल खरीदने के कारण लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क को मिलाकर बनता है।

भारत भी करेगा आयात शुल्क में कटौती

समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत भी अमेरिका से आयात होने वाली कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करना शुरू करेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देश अगले चार से पांच दिनों के भीतर समझौते के पहले चरण को लेकर एक संयुक्त बयान को अंतिम रूप देकर उस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही समझौते के प्रमुख बिंदुओं को अंतिम रूप दे दिया गया था।

औपचारिक मसौदे में लगेगा समय

गोयल ने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है, जबकि औपचारिक समझौते का मसौदा तैयार होने में करीब डेढ़ महीने का समय लग सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के मध्य तक इस पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर हो जाएंगे। वाणिज्य मंत्री ने यह भी साफ किया कि इस समझौते में निवेश से जुड़ी कोई बाध्यकारी प्रतिबद्धता शामिल नहीं है, बल्कि इसका मुख्य फोकस व्यापार और टैरिफ में राहत पर है।

यह भी देखें : कांग्रेस सिखों से नफरत करती है: प्रधानमंत्री मोदी

The post व्यापार समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर की संभावना: गोयल appeared first on .

भारत-अमेरिका डील पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा मोदी ने हार मानी
नई दिल्ली, 3 फरवरी : कांग्रेस ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है, यह संकेत करते हुए कि मोदी ने अंततः हार मान ली है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत को अपनी सरकार की नीतियों और निर्णयों की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या उनके प्रतिनिधियों से मिलती है, जो अब एक नियमित प्रक्रिया बनती जा रही है।

कांग्रेस के पोस्ट में यह भी कहा गया कि सीजफायर ऑपरेशन सिंदूर की तरह, यह व्यापार समझौता भी ट्रम्प की ओर से घोषित किया गया है, और यह ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर किया जा रहा है। कांग्रेस ने यह भी जानकारी दी कि मोदी सरकार ने रूस से तेल खरीदने का निर्णय नहीं लिया है और इसके बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने की योजना बनाई है।

मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने के लिए सहमत

यह सवाल उठता है कि क्या इस व्यापार समझौते के तहत मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने के लिए सहमत हुई है। इसके अलावा, अमेरिका से अधिक सामान खरीदने की बात भी की गई है, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ योजना पर सवाल उठता है। यदि मोदी सरकार वास्तव में अमेरिका से अधिक आयात करने के लिए तैयार है, तो यह भारतीय उद्योग और आत्मनिर्भरता के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।

भारत हमसे 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर मूल्य का सामान खरीदेगा। ट्रंप ने यह बयान भारत-अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते के संदर्भ में दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रहे हैं और यह समझौता अमेरिकी उद्योगों व किसानों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा।

ट्रंप के अनुसार, इस डील से अमेरिका को निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी, जबकि भारत को भी अपने विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए ‘विन-विन’ समझौता बताया।

यह भी देखें : एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने से रोका

The post भारत-अमेरिका डील पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा मोदी ने हार मानी appeared first on .

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी
नई दिल्ली, 3 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार ने आज ज़बरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका और भारत के बीच हुए बड़े व्यापार समझौते के ऐलान के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को भारत के साथ एक अहम व्यापार समझौते की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत अब रूसी तेल की खरीद कम करेगा और अमेरिका (साथ ही संभावित रूप से वेनेजुएला) से ज्यादा तेल खरीदेगा। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई है।

प्री-ओपन मार्केट में जबरदस्त उछाल

प्री-ओपन मार्केट में ही बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत मिल गए थे। सेंसेक्स में करीब 3500 अंक, निफ्टी में लगभग 1400 अंकों की तेजी देखी गई
यह संकेत दे रहा था कि बाजार 5% से अधिक की बढ़त के साथ खुलेगा। कारोबार शुरू होते ही बाजार ने नई ऊंचाइयों को छू लिया।

सेंसेक्स 3656 अंकों की छलांग के साथ 85,523.30 पर खुला, जबकि पिछली क्लोजिंग 81,666.46 थी।

निफ्टी 1220 अंकों की मजबूती के साथ 26,308.05 पर खुला, पिछला बंद स्तर 25,088.40 रहा था।

टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग को बड़ा फायदा

इस व्यापार समझौते का सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग को मिलने की उम्मीद है। अमेरिका भारत के कुल टेक्सटाइल निर्यात का लगभग 28% हिस्सा है। भारत के कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का बड़ा हिस्सा अमेरिकी कपास से जुड़ा है। जिन कंपनियों का अमेरिका में बड़ा कारोबार है, उनके शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली और बाजार में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई।

निवेशकों में बढ़ा उत्साह

इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक संकेत ऐसे ही सकारात्मक रहे, तो आने वाले दिनों में भी बाजार की तेजी बरकरार रह सकती है।

The post भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी appeared first on .

भारत–यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से अमेरिका नाराज़, यूरोप पर उठाए सवाल
न्यूयॉर्क, 29 जनवरी : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर अमेरिका ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि इस समझौते के मद्देनज़र यूरोपीय देशों का रुख “बेहद निराशाजनक” रहा और वे रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर भारत पर टैक्स लगाने में वॉशिंगटन का साथ देने को तैयार नहीं थे।

यूरोप के रवैये पर अमेरिकी वित्त मंत्री की टिप्पणी

सीएनबीसी के कार्यक्रम ‘स्क्वैक ऑन द स्ट्रीट’ को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट ने कहा, “यूरोपीय वही करेंगे जो उन्हें सबसे अच्छा लगता है, लेकिन मुझे वे बेहद निराशाजनक लगते हैं, खासकर तब जब वे यूक्रेन–रूस युद्ध की फ्रंट लाइन पर हैं।” बेसेंट ने कहा कि भारत ने प्रतिबंधों के बावजूद रूसी तेल खरीदना शुरू किया और हैरानी की बात यह है कि उससे बने रिफाइंड उत्पादों को खरीदने वालों में यूरोपीय देश भी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया, “यूरोपीय अपने ही खिलाफ चल रही जंग को फंड कर रहे हैं यह कल्पना से परे है।”

भारत पर अमेरिकी टैरिफ, यूरोप ने नहीं दिया साथ

अमेरिकी वित्त मंत्री ने बताया कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ या प्रतिबंध लगाए, लेकिन यूरोपीय देश इस कदम में अमेरिका के साथ नहीं आए। उनका कहना था कि इसी बीच यूरोपीय देश भारत के साथ बड़ा व्यापारिक समझौता करने में जुटे रहे।

यूक्रेन बनाम व्यापार—किसे प्राथमिकता?

बेसेंट ने तीखा तंज कसते हुए कहा, “जब भी आप किसी यूरोपीय को यूक्रेनी लोगों की अहमियत पर बोलते सुनें, तो याद रखें कि उन्होंने यूक्रेन से पहले व्यापार को चुना है। यूरोपीय व्यापार, यूक्रेन में युद्ध खत्म करने से ज्यादा अहम है।” अमेरिका का मानना है कि भारत–ईयू के बीच यह बड़ा व्यापार समझौता वॉशिंगटन के बिना आगे बढ़ रहा है, जो अमेरिकी रणनीतिक और आर्थिक हितों के लिए खतरा बन सकता है। इसी कारण अमेरिका में इस समझौते को लेकर असंतोष और आलोचना तेज होती जा रही है।

यह भी देखें : परमाणु समझौते को लेकर ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी

The post भारत–यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से अमेरिका नाराज़, यूरोप पर उठाए सवाल appeared first on .

भारत-कनाडा व्यापार समझौते से दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा: पटनायक
विन्निपेग, कनाडा, 4 दिसम्बर : कनाडा में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने अपनी पत्नी पूनम पटनायक के साथ कल खालसा दीवान सोसाइटी वैंकूवर में मत्था टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से दोनों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कमेटी की ओर से चाय-पानी का भी प्रबंध किया गया। पटनायक ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान भारत और कनाडा के बीच हुए व्यापार समझौते से दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पगड़ी सिखों की शान है।

देश का मान-सम्मान बहुत बढ़ाया

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरु घर में माथा टेकने के बाद, उन्होंने कमेटी कार्यालय में अपने संबोधन में कहा कि सिख गुरुओं के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा है और सिख समुदाय के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है। सिख समुदाय ने विदेशों में अपनी मेहनत और लगन से समुदाय और देश का मान-सम्मान बहुत बढ़ाया है।

दिनेश पटनायक ने भारत और कनाडा के बीच मधुर संबंधों की बहाली की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच एक व्यापक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने से दोनों देशों के नागरिकों को बहुत लाभ होगा और संबंध भी मज़बूत होंगे। सिख मक्कड़ परिवार से ताल्लुक रखने वाली उनकी पत्नी ने समिति के सदस्यों के साथ पंजाबी में सुखद बातचीत की। उच्चायुक्त ने समुदाय को मज़बूत और एकजुट रहने के लिए प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि कनाडा स्थित उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास किसी भी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।

यह भी देखें : भारत, रूस सिविल प्रमाणु सहयोग पर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

The post भारत-कनाडा व्यापार समझौते से दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा: पटनायक appeared first on .

कनाडा भारत से व्यापार समझौते को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहा है
टोरंटो, कनाडा, 25 नवम्बर : कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को कहा कि दो साल के तनावपूर्ण संबंधों के बाद कनाडा और भारत व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। आनंद का यह बयान सप्ताहांत में दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद आया है।

बैठक में दोनों नेताओं ने एक नए व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमति जताई। आनंद ने इस समाचार एजेंसी को एक टेलीफोन साक्षात्कार में बताया कि दोनों नेता इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्नी अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे। आनंद ने अगले दशक में गैर-अमेरिकी व्यापार को दोगुना करने के कार्नी के लक्ष्य का उल्लेख किया। कनाडा दुनिया के उन गिने-चुने देशों में से एक है जिनकी अर्थव्यवस्था व्यापार पर निर्भर है और कनाडा का 75 प्रतिशत से ज़्यादा निर्यात अमेरिका को जाता है।

यह भी देखें : ट्रम्प ने ममदानी पर नरम रुख अपनाया

The post कनाडा भारत से व्यापार समझौते को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहा है appeared first on .

मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं…मैं अगले साल भारत आ सकता हूं: ट्रंप
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 7 नवम्बर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले साल भारत आ सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत ‘बहुत अच्छी चल रही है’। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, “भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। उन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है।” पत्रकारों ने सवाल किया था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत और भारत के साथ व्यापार चर्चा कैसे आगे बढ़ रही है।

भारत क्वाड शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा

ट्रंप ने कहा, “वह (मोदी) मेरे दोस्त हैं, और हम बात करते हैं… वह चाहते हैं कि मैं भारत आऊँ। मैं जाऊँगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी वहाँ की यात्रा बहुत अच्छी रही, वह एक महान व्यक्ति हैं। और मैं जाऊँगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले साल भारत आने की योजना बना रहे हैं, ट्रंप ने कहा, “हाँ, ऐसा हो सकता है।” डेलावेयर के विलमिंगटन में 2024 के शिखर सम्मेलन के बाद, भारत नई दिल्ली में क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नेताओं की मेज़बानी करेगा। हालाँकि, भारत में शिखर सम्मेलन की तारीखों की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध रोकने की बात दोहराई

इस बीच, ट्रंप ने पत्रकारों के सामने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई में एक व्यापार समझौते की मध्यस्थता करके भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैंने जिन आठ युद्धों को समाप्त किया है, उनमें से पाँच या छह टैरिफ के कारण समाप्त हुए थे। मैं आपको एक उदाहरण देता हूँ। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी, वे दो परमाणु संपन्न देश हैं… वे एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे।

संघर्ष के दौरान आठ विमान मार गिराए गए। पहले सात थे, अब आठ हो गए हैं, क्योंकि जो गिराया गया था उसे अब छोड़ दिया गया है। आठ विमान मार गिराए गए।” राष्ट्रपति ने टैरिफ को “एक बड़ा रक्षा कवच” बताया।

यह भी देखें : भारतीय मार्ग के जहाज पर बड़ा हमला! हमलावरों ने ग्रेनेड फेंके

The post मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं…मैं अगले साल भारत आ सकता हूं: ट्रंप appeared first on .