शहीदी सभा Archives -

डीजीपी अर्पित शुक्ला ने फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा
चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब, 24 दिसम्बर : शहीदी सभा के मद्देनजर पुलिस के विशेष डायरेक्टर जनरल (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया ताकि जिले में सुचारू और सुरक्षित ढंग से समागम सुनिश्चित किया जा सके। दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों – बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह, की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक फतेहगढ़ साहिब में होगी।

सुविधा के लिए 3400 पुलिस कर्मी

उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है और दुनिया भर से आने वाली लाखों संगतों की सुरक्षा, सुचारू आवागमन तथा आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए छह एसपी रैंक के अधिकारियों एवं 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली फोर्स तैनात की गई है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला, जिनके साथ डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह तथा एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल भी मौजूद थे, ने शहीदी सभा के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए तैनात एसपी एवं डीएसपी रैंक के सभी अधिकारियों तथा पुलिस फोर्स को लगन से सेवा निभाने की हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संगत के साथ बहुत विनम्रता एवं शालीनता से पेश आने तथा समागम को सफल बनाने के लिए पूरी श्रद्धा-भावना एवं दृढ़ता से कार्य करने के निर्देश दिए।

22 पार्किंग स्थल, शटल बसें

विशेष डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 22 पार्किंग स्लॉट रखे गए हैं तथा पार्किंग क्षेत्र से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। निर्विघ्न ट्रैफिक प्रबंधन एवं संगतों की न्यूनतम असुविधा के लिए पुलिस ने गूगल के सहयोग से पार्किंगों के लिए रीयल-टाइम जियो-टैगिंग तथा श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संगतों की सहायता के लिए छह हेल्प डेस्क, जिनमें एक पुलिस डेस्क, चिकित्सा सहायता एवं अग्निशमन यंत्र शामिल हैं, भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधों की निगरानी के लिए छह ड्रोन एवं 300 सीसीटीवी कैमरे उपयोग किए जा रहे हैं। इस दौरान, सड़क सुरक्षा को बढ़ाने एवं धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए एक पहलकदमी के तहत पुलिस टीमों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर भी लगाए जाएंगे।

The post डीजीपी अर्पित शुक्ला ने फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा appeared first on .

शहीदी सभा को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंधों के निर्देश
चंडीगढ़, 16 दिसंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक होने वाली शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज शहीदी सभा के प्रबंधों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदी सभा के दौरान लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती साहिबजादा जोरावर सिंह, साहिबजादा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की महान शहादत की साक्षी है, जहां देश-विदेश से संगत श्रद्धांजलि अर्पित करने आती है।

सुरक्षा और सफाई पर विशेष जोर

भगवंत सिंह मान ने कहा कि संगत के लिए किए जा रहे प्रबंधों में सुरक्षा व्यवस्था और पवित्र नगरी की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए पहले ही फंड जारी किए जा चुके हैं और निर्धारित समय में काम पूरा किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को सेक्टरों में विभाजित किया जाए और प्रत्येक सेक्टर की निगरानी पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी करें। उन्होंने 300 मोबाइल शौचालय लगाने, प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की तैनाती के निर्देश भी दिए।

200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें होंगी तैनात

श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें तैनात करने के निर्देश दिए, जो संगत को मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, संगत की सहायता के लिए पार्टी और सिविल सोसाइटी के वॉलंटियर्स को भी सेवा में लगाने को कहा।

शहीदी सभा की व्यक्तिगत निगरानी करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती न केवल सिखों बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीदी सभा के दौरान संगत को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए वे स्वयं प्रबंधों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे।

यह भी देखें : संसद में मीत हेयर ने उठाया आंगनवाड़ी वर्करों-हेल्परों के मानदेय बढ़ाने का मुद्दा

The post शहीदी सभा को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंधों के निर्देश appeared first on .