शानदार जीत Archives -

मार्करम और लिंडे की चमक से दक्षिण अफ्रीका को शानदार जीत
पार्ल (दक्षिण अफ्रीका), 29 जनवरी : कप्तान एडन मार्करम की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और जॉर्ज लिंडे की घातक गेंदबाज़ी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

वेस्टइंडीज ने बनाए 173 रन

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर ने 32 गेंदों में 48 रनों की तेज़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हेटमायर और कप्तान रोवमैन पॉवेल (नाबाद 29) ने छठे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने केवल 17.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 176 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान एडन मार्करम ने 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

महत्वपूर्ण साझेदारियां बनी जीत की नींव

मार्करम ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (44) के साथ पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने रयान रिकेल्टन (नाबाद 40) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने 25 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। इसके अलावा केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए।

दूसरा मुकाबला सेंटूरियन में

टी-20 श्रृंखला का दूसरा मैच गुरुवार को सेंटूरियन में खेला जाएगा, जहां वेस्टइंडीज की टीम वापसी की कोशिश करेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपनी बढ़त मजबूत करने उतरेगा।

यह भी देखें : युवराज सिंह ने बताई रिटायरमेंट की असली वजह

The post मार्करम और लिंडे की चमक से दक्षिण अफ्रीका को शानदार जीत appeared first on .

भारत की आस्टे्लिया पर शानदार जीत, रोहित ने लगाई सेंचुरी
नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : भारत ने आखिरी वनडे जीतकर सम्मानजनक विदाई ली। सिडनी में खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। भारत की जीत में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 169 गेंदों पर 168 रनों की साझेदारी की। रोहित और कोहली को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि वे अब भी भारत को जीत दिला सकते हैं। रोहित ने जहां शानदार शतक लगाया, वहीं कोहली ने अर्धशतक लगाकर उनका बखूबी साथ दिया।

रोहित का ऐतिहासिक शतक

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए। कप्तान गिल ने 24 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने अपने शतक के साथ एक नया कीर्तिमान रच दिया। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50वां शतक लगाया और यह उनके वनडे करियर का 33वां शतक था।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ :  रोहित शर्मा

इससे पहले, हर्षित राणा और बाकी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 रनों पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि मिशेल मार्श ने 41, मैथ्यू शॉर्ट ने 30 और ट्रैविस हेड ने 29, एलेक्स कैरी ने 24 और कूपर कोनोली ने 23 रन बनाए।

भारत के लिए हर्षित राणा ने चार और वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

यह भी देखें : एलआईसी पॉलिसीधारकों की बचत का अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए दुरुपयोग: कांग्रेस

The post भारत की आस्टे्लिया पर शानदार जीत, रोहित ने लगाई सेंचुरी appeared first on .