श्रीलंका में तबाही Archives -

चक्रवात दित्वा: उड़ानें रद्द, रेल सेवाएं प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर…
नई दिल्ली, 30 नवम्बर : श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘दित्वा’ का असर भारत में भी दिखने लगा है। दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसम बदलने लगा है। चक्रवात ‘दित्वा’ को देखते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने लोगों से समुद्र के पास जाने से बचने की अपील की है।

तामिलनाडु में तीन लोगों की मौत

साइक्लोन दितवाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के और करीब आ गया है। रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान के असर से इलाके में भारी बारिश हो रही है। तूफान के कारण तामिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई है, साइक्लोन उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आज सुबह यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास पहुंच रहा है।

चक्रवात ‘दित्वा’ तेज़ हवाओं और लगातार बारिश के साथ समुद्र तक पहुँचने वाला है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘दित्वा’ के असर से पुडुचेरी में हालात बिगड़ने लगे हैं। पुडुचेरी के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘दित्वा’ का असर तेजी से देखा जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण कुड्डालोर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ‘दित्वा’ के खतरे को देखते हुए, तमिलनाडु में डीआरएफ और एसडीआरएफ की 28 टीमें तैनात की गई हैं। तटीय इलाकों में बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं। एफडब्ल्यूआर और सीएसएसआर उपकरणों से लैस 6 बीएन एनडीआरएफ की 5 टीमें वडोदरा से चेन्नई तक तैनात की गई हैं।

मौसम विभाग से नवीनतम अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तथा तमिलनाडु के तटों के पास है। पिछले 6 घंटों में यह लगभग 5 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ा है और 29 नवंबर को रात 11:30 बजे यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों के पास केंद्रित था।”

उड़ानें रद्द, यात्रियों को असुविधा

चक्रवात दित्वा के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई हवाई अड्डे ने 54 उड़ानें रद्द कर दी हैं। चक्रवात दित्वा ने तमिलनाडु में रेल सेवाओं को भी प्रभावित किया है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए, दक्षिण रेलवे ने अपनी ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ बदलावों की घोषणा की है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने वॉर रूम को भी सक्रिय कर दिया है, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी देखें : नेशनल हेराल्ड मामले में नई एफआईआर, सोनिया और राहुल की मुश्किलें बढ़ीं

The post चक्रवात दित्वा: उड़ानें रद्द, रेल सेवाएं प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर… appeared first on .