श्री हरिमंदर साहिब Archives -

श्री हरिमंदर साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट पर प्रतिबंध
अमृतसर, 16 जनवरी : विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदर साहिब की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट और सोशल मीडिया रील बनाने वालों के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने गुरुवार सुबह सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने कई कपल्स और फोटोग्राफरों को मौके से भगा दिया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में युवक-युवतियां महंगे परिधानों में सजे हुए हेरिटेज स्ट्रीट पर फोटोशूट और वीडियो रील बनाने पहुंचे थे। कई कपल्स फिल्मी अंदाज में पोज देते और कैमरे के सामने एक्टिंग करते नजर आए, जिससे वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मौके पर किया हस्तक्षेप

स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत दखल दिया और सभी को वहां से हटने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ कपल्स और फोटोग्राफरों ने पुलिस से बहस करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी को तुरंत स्थान खाली करने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हेरिटेज स्ट्रीट धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यह श्री हरिमंदर साहिब तक जाने वाला मुख्य मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरबाणी का पाठ करते हुए श्रद्धा से मत्था टेकने आते हैं।

पहले से ही लागू है प्रतिबंध

पुलिस ने बताया कि हेरिटेज स्ट्रीट पर पहले से ही प्री-वेडिंग फोटोशूट और व्यावसायिक वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमृतसर पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे इस पवित्र स्थल की मर्यादा बनाए रखें और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें।

यह भी देखें : NIT जालंधर के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

The post श्री हरिमंदर साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट पर प्रतिबंध appeared first on .

श्री हरिमंदर साहिब में विरासती घड़ी,125 साल बाद फिर गूंजेगी टिक-टिक
अमृतसर, 7 जनवरी : सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब में 125 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक घड़ी को पूरे सम्मान और मर्यादा के साथ दोबारा उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया है, जहां यह पहले सुशोभित रहती थी। इस विरासती घड़ी की वापसी के साथ ही श्रद्धालुओं को एक बार फिर इतिहास से जुड़ने का अवसर मिला है।

यह घड़ी रागी सिंहों वाली परिक्रमा के ऊपर स्थित है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के तहत घड़ी को विधिवत रूप से पुनः स्थापित किया गया। खास बात यह रही कि घड़ी को उसके मूल स्वरूप में ही बहाल किया गया है, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान और गरिमा बनी रहे।

इस विरासती घड़ी की एक अनोखी विशेषता यह है कि एक बार चाबी देने पर यह लगभग एक सप्ताह तक लगातार चलती रहती है। यह इसकी उत्कृष्ट कारीगरी और तकनीकी गुणवत्ता को दर्शाता है। लंबे समय तक खराब अवस्था में रहने के बाद अब यह घड़ी पूरी तरह सुचारु रूप से कार्य कर रही है।

उसी ऐतिहासिक स्थान पर हुई पुनः स्थापना

इतिहास के पन्नों में झांकें तो वर्ष 1900 में भारत के तत्कालीन वायसराय और गवर्नर जनरल लॉर्ड कर्जन ने श्री हरिमंदर साहिब के दर्शन के दौरान ‘प्लीकेट एंड कंपनी’ द्वारा निर्मित यह विशेष घड़ी भेंट की थी। अपने ऐतिहासिक और तकनीकी महत्व के कारण यह घड़ी लंबे समय तक दरबार साहिब की पहचान बनी रही।

समय के साथ खराब हो चुकी इस घड़ी की मरम्मत गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था (यूके) की सेवा भावना और बाबा महिंदर सिंह के मार्गदर्शन में उसी मूल कंपनी से कराई गई। मरम्मत पूर्ण होने के बाद इसे पूरी श्रद्धा और मर्यादा के साथ पुनः स्थापित किया गया। SGPC प्रबंधन की ओर से गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था (यूके) का विशेष धन्यवाद किया गया है। इस ऐतिहासिक घड़ी की वापसी को सिख विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The post श्री हरिमंदर साहिब में विरासती घड़ी,125 साल बाद फिर गूंजेगी टिक-टिक appeared first on .