सरकारी नौकरियां Archives -

युवाओं को 63,943 सरकारी नौकरियां : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
एसएएस नगर (मोहाली), 31 जनवरी : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को मोहाली स्थित विकास भवन में विभिन्न विभागों में नव-नियुक्त 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से ‘मिशन रोजगार’ के तहत बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां देने की आम आदमी पार्टी सरकार की प्रतिबद्धता सिद्ध होती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योग्यता की बजाय रिश्वत और सिफारिश के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं।

एक्स पर साझा की कार्यक्रम की झलकियां

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए लिखा कि आज मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं को पूरी लगन और ईमानदारी से पंजाब और इसके लोगों की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों तक सत्ता में बैठे लोगों के रिश्तेदारों और चहेतों ने राज्य के होनहार युवाओं की योग्यता को दरकिनार किया, जिससे हजारों युवाओं के सपने टूट गए। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के युवाओं के अधिकार सत्ताधारी लोगों के चहेतों द्वारा छीने जाते थे।

शहीदों के सपनों को साकार करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे महान शहीदों को इस बात का दुख होता कि आजादी के 70 साल से अधिक समय बाद भी उनके सपने पूरे नहीं हुए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार देश के महान राष्ट्रीय नायकों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पिछली सरकारों ने शिक्षा और नौकरियों के पैसे की जमकर लूट की, वहीं उनकी सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

नवनियुक्त युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवनियुक्त उम्मीदवारों के लिए इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज उन युवाओं के लिए सुनहरा दिन है, जिन्होंने विभिन्न विभागों में नौकरी हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पारदर्शी तरीके से 63 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डियां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post युवाओं को 63,943 सरकारी नौकरियां : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान appeared first on .

पंजाब 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देने वाला पहला राज्य बना – सीएम मान
चंडीगढ़, 21 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले तीन वर्षों में 55,000 से ज़्यादा सरकारी नौकरियाँ देकर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें अपने कार्यकाल के अंत में युवाओं को नौकरियाँ देकर औपचारिक कार्रवाई करती थीं। मुख्यमंत्री ने आज विभिन्न विभागों में 271 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को ये नौकरियाँ बिना किसी सिफ़ारिश के अपनी योग्यता के आधार पर मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अफ़सोस की बात है कि पिछली सरकारों ने युवाओं को रोज़गार नहीं दिया।

नौकरियाँ युवाओं की तकदीर बदलेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने अब तक 55,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियां पूर्णतः योग्यता के आधार पर की गई हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये नौकरियाँ युवाओं की तकदीर बदलेंगी। उन्होंने कहा कि यह स्थान विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं को नौकरियाँ प्रदान करने की गौरवशाली यात्रा का साक्षी बनकर उभरा है। मान ने कहा कि यह युवाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर खोलने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बड़े राजनेताओं के बेटे-बेटियाँ पहाड़ों में कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते थे, जिसके कारण उन्होंने कभी सरकारी स्कूलों की ओर ध्यान नहीं दिया। मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सरकारी स्कूल शिक्षा प्रदान करने के बजाय केवल मध्याह्न भोजन केंद्र थे।

सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकारी स्कूलों को अब ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत सरकार द्वारा करवाए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में केरल को पीछे छोड़ते हुए पंजाब पहले स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के 848 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा, 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स और 45 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की है। मान ने कहा कि कोई भी मुफ्त या रियायती कार्ड राज्य से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म नहीं कर सकता, बल्कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर उन्हें गरीबी के चक्र से बाहर निकाल सकती है।

यह भी देखें : पंजाब में 22, 23, 24, 25 और 26 तारीख तक भारी बारिश की चेतावनी

The post पंजाब 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देने वाला पहला राज्य बना – सीएम मान appeared first on .