सर्विसेज मिलिट्री हेरिटेज Archives -

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. में ट्राई–सर्विसेज मिलिट्री हेरिटेज डिस्प्ले सम्पन्न
चंडीगढ़, 8 दिसंबर : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) में ट्राई–सर्विसेज मिलिट्री हेरिटेज डिस्प्ले का समापन प्रतिष्ठित कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें भारतीय नौसेना के प्रमुख कोलकाता-क्लास स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आई.एन.एस. कोच्चि (D-64) के स्केल-डाउन मॉडल का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह मॉडल नौसेना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना द्वारा प्रदर्शित किया गया था।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय नौसेना के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, ए.वी.एस.एम., एन.एम., ने मॉडल का अनावरण किया। इस अवसर के साथ एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. का परिसर तीनों सेनाओं के प्रमुख सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन स्थल के रूप में और सशक्त हुआ है, जिससे युवा कैडेटों को प्रेरणा और प्रत्यक्ष शिक्षण का अनूठा अवसर मिलेगा। संस्थान के अब तक 22 पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

आई.एन.एस. कोच्चि मॉडल का उद्घाटन

कैडेटों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल वात्स्यायन ने पंजाब की समुद्री विरासत का उल्लेख किया और पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र की रक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका में भारतीय नौसेना के योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वास्तविक सैन्य उपकरणों से होने वाला प्रत्यक्ष अनुभव कैडेटों के नेतृत्व, टीमवर्क और समस्या-समाधान कौशल को मजबूती देगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वीएसएम, सेवानिवृत्त) ने भारतीय नौसेना के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह देश और राज्य के लिए और अधिक योग्य नौसेना अधिकारियों को तैयार करता रहेगा।

The post एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. में ट्राई–सर्विसेज मिलिट्री हेरिटेज डिस्प्ले सम्पन्न appeared first on .