साऊदी सरकार Archives -

साऊदी सरकार का फैसला : हज यात्रा दौरान एक कमरे में नहीं रुकेंगे पति पत्नी
लखनऊ, 4 दिसम्बर : सऊदी अरब ने हज 2026 के लिए अहम बदलाव किए हैं। इस बार हज के दौरान पति-पत्नी एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे। महिला और पुरुष तीर्थयात्रियों को अलग-अलग कमरों में ठहराया जाएगा। पुरुषों को महिलाओं के कमरे में जाने की अनुमति नहीं होगी। इस बार हज यात्रियों को किचन में खाना बनाने की सुविधा भी नहीं मिलेगी। उन्हें बाहर से खाना मंगवाकर खाना होगा। वहीं, हज कमेटी ऑफ इंडिया इस बार सभी हज यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट घड़ियां देगी। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित, प्रबंधनीय और तकनीकी रूप से कुशल होगी। वर्ष 2026 की हज यात्रा अप्रैल-मई में होगी।

भारतीयों की हज यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है

पिछले साल, भारत सरकार के विशेष अनुरोध पर, सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों की उम्र और सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, एक कमरा साझा करने और खाना पकाने की विशेष छूट दी थी, जिसे इस साल समाप्त कर दिया गया है। यह व्यवस्था अन्य देशों के लिए पहले से ही लागू है। इससे भारतीयों की हज यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है। अब भारत सरकार और भारतीय हज समिति, वहाँ हज यात्रियों के लिए खानपान की व्यवस्था सहित अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है।

नए दिशानिर्देशों के तहत, एक ही शहर के यात्रियों को एक ही इमारत में रहने के लिए प्राथमिकता दी जा सकती है। जीवनसाथी या करीबी रिश्तेदारों को अलग लेकिन आस-पास के कमरे आवंटित किए जा सकते हैं ताकि ज़रूरत पड़ने पर मदद मिल सके। बिना महरम वाली महिलाओं, यानी जो महिलाएं अपने पति, पिता, भाई या बेटे के साथ यात्रा नहीं कर रही हैं, उन्हें अलग-अलग समूहों में कमरे दिए जाएंगे।

यात्रा के दौरान सभी को एक स्मार्ट घड़ी दी जाएगी

इस बार हज यात्रा के दौरान सभी को एक स्मार्ट घड़ी दी जाएगी। यह घड़ी खासकर उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी होगी जो अपने स्मार्टफोन पर ऐप का उपयोग करने में असमर्थ हैं। यह घड़ी हज सुलेमान ऐप-2.0 से जुड़ी होगी। यह ऐप सभी हज यात्रियों के लिए जरूरी है। यह घड़ी कलाई पर बंधी होगी, जिससे इसके खोने का खतरा खत्म हो जाएगा।

यह भी देखें : बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 50,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग

The post साऊदी सरकार का फैसला : हज यात्रा दौरान एक कमरे में नहीं रुकेंगे पति पत्नी appeared first on .