सिरसा Archives -

डोली विदाई की वीडियो बना रहे कैमरामैन को तेज रफ्तार कार ने कुचला
सिरसा, 23 अप्रैल: हरियाणा के सिरसा में एक शादी का खुशियों भरा माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवा फोटोग्राफर की दुल्हन की विदाई के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशी के पलों को कैमरे में कैद करने वाला युवक खुद हमेशा के लिए खामोश हो गया। यह हादसा सिरसा के हिसार रोड पर एक निजी मैरिज पैलेस के बाहर हुआ, जहां पिछली रात एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। बुधवार सुबह जब दुल्हन की विदाई हो रही थी, 25 वर्षीय फोटोग्राफर मलकीत सिंह वीडियो शूट कर रहा था।

भावुक पलों को कैद करने के लिए वह सड़क के बीच चला गया। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट दूर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। चश्मदीदों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फोटोग्राफर मलकीत सिंह की दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जो सिरसा के अभोली गांव का रहने वाला था और अपने भाई के साथ शादी समारोह की फोटोग्राफी कर रहा था। मृतक के भाई विष्णु ने बताया कि मलकीत विदाई की वीडियो बना रहा था, तभी एक अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व वाहन को हिरासत में ले लिया। चालक फतेहाबाद का निवासी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

The post डोली विदाई की वीडियो बना रहे कैमरामैन को तेज रफ्तार कार ने कुचला appeared first on .

सिरसा बस-ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: दो महिलाओं की मौत, परिवहन मंत्री ने दिए जांच के आदेश
चंडीगढ़, 14 सितंबर – सिरसा जिले के ऐलनाबाद में आज सुबह हुए सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

अनिल विज ने कहा कि अब हरियाणा रोडवेज की बसों से जुड़े सभी सड़क हादसों की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी भी शामिल होंगे।

मंत्री ने कहा, “हमें यह जानना जरूरी है कि हादसे में गलती बस ड्राइवर की थी या ट्रैक्टर ड्राइवर की। इसी आधार पर दोषी पर कार्रवाई होगी। यह प्रैक्टिस हरियाणा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जवाबदेही और सड़क सुरक्षा को और मजबूत करेगी।” गौरतलब है कि ऐलनाबाद के इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अनिल विज ने साफ किया कि भविष्य में रोडवेज की किसी भी बस के साथ होने वाली दुर्घटनाओं की जांच इसी तरह से होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

The post सिरसा बस-ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: दो महिलाओं की मौत, परिवहन मंत्री ने दिए जांच के आदेश appeared first on .

हरियाणा के सिरसा में भी बाढ़ जैसे हालात, लोगों को चेतावनी
सिरसा, 2 सितम्बर : इस क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेतों और घरों में पानी भर गया है और कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। कई कच्चे घर और मवेशियों के लिए बनाए गए घर ढह गए हैं, लेकिन किसी जनहानि की खबर नहीं है। जिला प्रशासन ने पानी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त शतनु शर्मा ने लोगों से घग्गर नदी और अन्य नालों के पास न जाने की अपील की है।

पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सिरसा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घग्गर नदी का जलस्तर एक बार कम होने के बाद अब फिर बढ़ने की आशंका है। बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में भी कई जगहों पर पानी जमा हो गया है।

जारी की गई एडवाइजरी में नागरिकों से अगले दो-तीन दिनों तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और घग्गर नदी व अन्य जलभराव वाले नालों के पास न जाने की अपील की गई है। ज़िला प्रशासन ने नागरिकों को ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

The post हरियाणा के सिरसा में भी बाढ़ जैसे हालात, लोगों को चेतावनी appeared first on .