स्पीकर Archives -

गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम 328 सरूपों संबंधी 16 लोगों पर मामला दर्ज
चंडीगढ़, 8 दिसंबर : सिख समुदाय की अंतर-आत्मा पर लगे गहरे घावों को भरने और लंबे समय से न्याय की चल रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन सरूपों (पवित्र ग्रंथ) के गुम होने के संबंध में 16 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बेअदबी को बर्दाश्त नहीं करेगी: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

इस संबंध में स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार किसी भी धर्म की बेअदबी को बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह के घृणित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को हमारी सरकार द्वारा नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों ने हमें हर धर्म की रक्षा का मार्ग दिखाया है। भाई बलदेव सिंह वडाला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन सरूपों की बेअदबी के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की।

उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां से अपील की कि वे बेअदबी जैसे अपराधों के दोषियों को मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा में कानून पारित करें, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार के अपराध को करने की हिम्मत न कर सके जिससे समाज के लिए एक सख्त उदाहरण स्थापित हो।

जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

डॉ. रूप सिंह, मनजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, बाज सिंह, दलबीर सिंह, कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह और अमरजीत सिंह।

इस संबंध में एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 295 (किसी धर्म का निरादर करने के इरादे से पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुँचाना या बेअदबी करना), 295-ए (धार्मिक भावनाएँ भड़काने के इरादे से जान-बूझकर की गई घृणित गतिविधियां), 409 (आपराधिक रूप से विश्वासघात), 465 (जालसाज़ी) और 120-बी (आपराधिक साज़िश) के तहत थाना डिवीजन-सी, अमृतसर कमिश्नरेट में दर्ज की गई है।

यह कार्रवाई अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रकाशन घर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन में रिकॉर्ड के रख-रखाव में पाई गई कमियों और खराब प्रबंधन की लंबी जांच के बाद अमल में लाई गई हैं।

यह भी देखें : चार आईएएस अधिकारियों को केंद्र में डेपुटेशन पर जाने के लिए एनओसी मिली

The post गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम 328 सरूपों संबंधी 16 लोगों पर मामला दर्ज appeared first on .

विधानसभा में मॉक सत्र के लिए विद्यार्थियों को दी ट्रेनिंग : स्पीकर
चंडीगढ़, 20 नवंबर : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि संविधान दिवस (26 नवंबर 2025) के अवसर पर पंजाब विधानसभा में एक विशेष मॉक सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से आए 11वीं और 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने आज विधानसभा पहुंचकर रिहर्सल में हिस्सा लिया। स्पीकर के अनुसार, विधानसभा स्टाफ ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया ताकि वे सदन की कार्यप्रणाली को समझ सकें, अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सकें और उन पर चर्चा कर सकें।

संविधान दिवस पर होगा मॉक सत्र

उन्होंने बताया कि इस मॉक सत्र में विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्रों के विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और स्पीकर की भूमिकाएं निभाएंगे। उदाहरण के तौर पर, मुख्यमंत्री के क्षेत्र से आने वाला विद्यार्थी मुख्यमंत्री की भूमिका, जबकि स्पीकर के क्षेत्र से आने वाला विद्यार्थी स्पीकर की भूमिका निभाएगा।

स्पीकर ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को मॉक सत्र के दौरान प्रश्न पूछने की प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। विधानसभा के सचिव राम लोक खटाना ने स्वयं विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने और प्रक्रिया समझाने का मार्गदर्शन दिया।

117 क्षेत्रों के विद्यार्थी ले रहे तैयारी में हिस्सा

विद्यार्थियों के साथ हर जिले से उनके शिक्षक और कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने इस पहल के लिए पंजाब सरकार और स्पीकर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की वास्तविक समझ मिली है। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को “सपने जैसा” बताया। कई विद्यार्थी पहली बार चंडीगढ़ आए थे। रिहर्सल के दौरान विधायक मोहम्मद जमी़ल उर रहमान, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह सिद्धू, बलकार सिद्धू और कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी देखें : अमृतपाल सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में 21 को सुनवाई

The post विधानसभा में मॉक सत्र के लिए विद्यार्थियों को दी ट्रेनिंग : स्पीकर appeared first on .