हथियार तस्करी Archives -

बिहार के हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
चंडीगढ़/पटियाला, 2 अप्रैल : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चल रही मुहिम के दौरान पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपियों को 10 आधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियारों सहित गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार (गांव जारंग दीह, मुजफ्फरपुर, बिहार), साजन (सोहाना, एसएएस नगर), अभिषेक उर्फ काका (गुरदीप कॉलोनी, अबलोवाल, पटियाला) और इंद्रजीत सिंह उर्फ रोहित (पुराना बिशन नगर, पटियाला) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 आधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियार बरामद किए हैं।

बिहार से होती थी हथियारों की सप्लाई

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार से देसी हथियार लाकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों के लिए सप्लाई करते थे। यह एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी गैंगवार से जुड़े हुए थे और इलाके में दबदबा कायम करने के लिए गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों नेटवर्क से जुड़े एक प्रतिद्वंद्वी अपराधी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

अवैध हथियार निर्माण इकाइयों से जुड़ा नेटवर्क

एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि बिहार निवासी सौरभ कुमार अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर टारगेट किलिंग और अन्य गंभीर अपराधों के लिए हथियार सप्लाई कर रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) की अवैध हथियार निर्माण इकाइयों से हथियार जुटाकर अलग-अलग माध्यमों से पंजाब में सप्लाई करता था। वहीं आरोपी अभिषेक सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में था और गैंगवार में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में पुलिस स्टेशन शंभू, पटियाला में एफआईआर नंबर 50 (दिनांक 1-4-2026) के तहत बीएनएस की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है।

यह भी देखें : चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े

The post बिहार के हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद appeared first on .

सीमा पार हथियार तस्करी मामले में दो गिरफ्तार
चंडीगढ़, 11 नवम्बर : पंजाब पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार करके सीमा पार से हथियार तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपियों के पास से छह ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, चार मैगज़ीन और चार कारतूस बरामद किए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (‘X’) पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विक्रमजीत सिंह का अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल पाकिस्तान के एक तस्कर से सीधा संबंध था।

डीजीपी ने बताया कि उसने अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर स्थानीय लोगों को हथियार सप्लाई करने की बात भी कबूल की है। यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से उसी सीमा पार नेटवर्क से एके-47 राइफलों की खरीद से जुड़े एक पुराने मामले का भी खुलासा हुआ है। हथियारों की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जब्त डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है।

यह भी देखें : सिनेट चुनावों नोटीफिकेशन में देरी का मामला, हाईकोर्ट में 16 दिसम्बर को सुनवाई

The post सीमा पार हथियार तस्करी मामले में दो गिरफ्तार appeared first on .

पुलिस द्वारा पंजाब भर में अखबार सप्लाई वाहनों की चेकिंग, हथियार तस्करी का हवाला
चंडीगढ़, 2 नवम्बर : पंजाब के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को कई अखबारों का वितरण पुलिस द्वारा अखबार ले जा रहे वाहनों की कड़ी जाँच के कारण रुक गया। लुधियाना और होशियारपुर से मिली खबरों के अनुसार, पुलिस टीमों ने अखबार ले जा रहे वाहनों को रोका और गहन तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के लिए ड्रग्स और हथियार ले जाए जाने का संदेह जताया।

चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संपर्क करने पर स्पष्ट किया कि अखबारों की गाड़ियों की जाँच के लिए कोई विशेष आदेश नहीं दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, “कुछ सूचनाओं के आधार पर, स्थानीय पुलिस किसी भी समय फील्ड जाँच कर सकती है, लेकिन अखबार पहुँचाने वाले वाहनों को निशाना बनाने के लिए कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं।” लुधियाना के पास अहमदगढ़ में लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि अखबार क्यों नहीं पहुँचाए गए।

लोगों को सुबह नहीं मिले अखबार

स्थानीय निवासी महावीर गोयल ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे तक मंडी अहमदगढ़ में कोई अखबार नहीं पहुँचा था। आतंकवाद के काले दिनों के बाद शायद यह पहली बार है जब अखबारों का प्रसार प्रभावित हुआ है। इस बीच, अमृतसर, फरीदकोट और मुक्तसर में भी लोगों के घरों तक अखबार नहीं पहुँचने का दावा किया गया है।

मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी की सूचना : डीजीपी

इस बीच, स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने स्वीकार किया कि अखबारों की आपूर्ति करने वाले वाहनों को रोककर कड़ी जाँच की गई। शुक्ला ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि इन वाहनों का इस्तेमाल ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के लिए किया जा सकता है। इसीलिए इन वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। शुक्ला ने स्पष्ट किया कि अखबारों के वितरण को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया और वाहनों और चालकों को गहन जाँच के बाद छोड़ दिया गया।

यह भी देखें : चंडीगढ़ में केजरीवाल को 50 नंबर कोठी देने पर मुख्यमंत्री मान ने दी सफाई

The post पुलिस द्वारा पंजाब भर में अखबार सप्लाई वाहनों की चेकिंग, हथियार तस्करी का हवाला appeared first on .