हरभजन सिंह Archives -

पंजाब सरकार ने वापिस ली हरभजन सिंह की सुरक्षा, केंद्र ने सी.आर.पी.एफ. तैनात कर दी
चंडीगढ़, 26 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस लेने का मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा विवाद बन गया है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के ट्रेड विंग नेता गुरकिरपाल सिंह सिद्धू ने पंजाब की AAP सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस कदम को “बदले की राजनीति” करार देते हुए कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, न कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाना चाहिए।

AAP छोड़कर BJP में हुए शामिल

गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने हाल ही में छह अन्य सांसदों के साथ AAP से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई, केंद्र सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उन्हें CRPF की सुरक्षा मुहैया करा दी। अकाली नेता गुरकिरपाल सिंह सिद्धू ने मांग की है कि सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा तुरंत बहाल की जाए और इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा हो।

फिलहाल, हरभजन सिंह ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे सियासी हलकों में अटकलों का दौर जारी है। इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस पर और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

यह भी देखें : भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा समय, अकाली दल ने बताया राजनीतिक ड्रामा

The post पंजाब सरकार ने वापिस ली हरभजन सिंह की सुरक्षा, केंद्र ने सी.आर.पी.एफ. तैनात कर दी appeared first on .

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरभजन सिंह ने भारत को किया अलर्ट
नई दिल्ली, 14 फरवरी : भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को सतर्क किया है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के खिलाफ संभलकर खेलने की सलाह दी है।

15 फरवरी को कोलंबो में महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। पहले पाकिस्तानी सरकार की अनिच्छा और फिर International Cricket Council (ICC) के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान इस मैच के लिए तैयार हुआ है। रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, “भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतेगा। उनके पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, जो काफी अच्छा है और उसके खिलाफ हमें सावधानी से खेलना होगा। भारत की टीम बेहतरीन है और मुझे उम्मीद है कि वे बिना किसी दबाव के खेलते हुए जीत हासिल करेंगे।”

उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन चर्चा में

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उनका एक्शन थोड़ा संदिग्ध है। वह गेंद छोड़ने से पहले हाथ को हल्का सा रोकते हैं, जिससे बल्लेबाज असमंजस में पड़ जाता है। तारिक ने अब तक 4 टी-20 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए हैं और उन्हें इस मैच में पाकिस्तान का ‘एक्स-फैक्टर’ माना जा रहा है।

The post पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरभजन सिंह ने भारत को किया अलर्ट appeared first on .

जिन्होंने कुछ हासिल नहीं किया वे रोहित-विराट का भविष्य तय नहीं कर सकते : हरभजन
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर : विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे में भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों सितारे 2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे या नहीं, क्रिकेट महकमा इसी सवाल का जवाब तलाश रहा है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के इरादे साफ हैं कि वे अपने करियर का आखिरी विश्व कप खेलना चाहते हैं। वहीं, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने अभी तक दोनों के भविष्य को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। इन सबके बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का बयान चर्चा में आ गया है।

हरभजन ने दिया बयान

हरभजन सिंह का मानना ​​है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का भविष्य “ऐसे लोग तय कर रहे हैं जिन्होंने कुछ खास हासिल नहीं किया है”। हालाँकि, उन्हें उम्मीद है कि ये दोनों 2027 के वनडे विश्व कप तक खेलते रहेंगे। रोहित 38 और विराट 37 साल के हैं। हरभजन ने एक बातचीत में कहा, “यह हमारी समझ से परे है। मैं शायद इसका जवाब नहीं दे पाऊंगा क्योंकि मैं खुद एक खिलाड़ी रहा हूं और जो मैंने देखा है वह मेरे साथ भी हुआ है। मेरे कई साथियों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इस बारे में बात या चर्चा नहीं करते हैं।”

कोहली शानदार फॉर्म में हैं

भज्जी ने कहा, “जब मैं विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को देखता हूं जो अभी भी शानदार फॉर्म में है, तो मुझे बहुत खुशी होती है। यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने कुछ खास हासिल नहीं किया है, वे अपने भविष्य के बारे में फैसले ले रहे हैं।” विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ में घरेलू मैदान पर लगातार दो शतक लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक और नाबाद 121 रन बनाए हैं।

The post जिन्होंने कुछ हासिल नहीं किया वे रोहित-विराट का भविष्य तय नहीं कर सकते : हरभजन appeared first on .

350वें शहीदी समारोहों की तैयारियों का हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लिया जायज़ा
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समारोहों की तैयारियों का विस्तारपूर्वक जायज़ा लिया। बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न स्थानों पर तीन टेंट सिटी तैयार की जा रही हैं, जिनमें लगभग 10 से 12 हज़ार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी।

आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित स्थलों पर टेंट सिटी बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है, जो निर्धारित समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित की जा रही विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी कार्य निर्धारित तिथि से पहले पूर्ण कर लिए जाएँ और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी की जाए, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।

मरम्मत कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठकों के लिए समय-सारणी तय की जाए और यदि कोई बाधा आती है तो उसे तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया जाए। श्री ई.टी.ओ. ने इस अवसर पर 350वें शहीदी समारोह के संदर्भ में विभिन्न स्थानों से आ रहे नगर कीर्तन के मार्गों की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर चल रहे मरम्मत कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप, विशेष सचिव श्रीमती हरगुणजीत कौर, इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य अभियंता श्री विजय चोपड़ा, श्री अनिल गुप्ता, श्री रमतेश बैंस, श्री अर्शदीप सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी देखें : विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी सुधार के लिए “द इंग्लिश एज” कार्यक्रम शुरू किया

The post 350वें शहीदी समारोहों की तैयारियों का हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लिया जायज़ा appeared first on .

हरभजन सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच मैच क्यों नहीं चाहते?
नई दिल्ली, 12 सितम्बर : पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते नहीं सुधरते, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जानी चाहिए। भज्जी ने यह विचार भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच से पहले व्यक्त किए। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने क्रिकेट मैच खेलेंगे। दोनों टीमों के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वे इस हाई-वोल्टेज मैच को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे।

हरभजन सिंह ने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट और व्यापार नहीं होना चाहिए। हम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स खेल रहे थे, लेकिन हमने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला।

सबकी अपनी-अपनी सोच होती है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि जब तक दोनों देशों के रिश्ते नहीं सुधरते, क्रिकेट और व्यापार दोनों नहीं होने चाहिए। लेकिन ये मेरी राय है। अगर सरकार कहती है कि मैच होना चाहिए, तो खेला जाना चाहिए। लेकिन दोनों देशों के रिश्ते सुधरने चाहिए।

भारतीय क्रिकेट एक अलग स्तर पर

हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद भी टीम मज़बूत है। भज्जी ने सोसाइटी मैगज़ीन के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, “अगर कोई भारतीय टीम को हरा सकता है, तो वह टीम इंडिया है। यह बहुत मज़बूत टीम है। हमारा क्रिकेट एक अलग स्तर का है। भले ही विराट और रोहित रिटायर हो गए हों, लेकिन टीम बहुत मज़बूत है।”

टीम इंडिया एशिया कप जीतेगी

भज्जी ने कहा, “दुबई में खेलने से वहां के हालात घर जैसे लगते हैं। स्पिनरों की भूमिका बड़ी है और मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम खिताब जीतकर लौटेगी।”

यह भी देखें : अपनी बीमारियों के समाधान के सवाल ए.आई. से पूछना कितना सही

The post हरभजन सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच मैच क्यों नहीं चाहते? appeared first on .

एशिया कप पर बोले हरभजन, जवान खून बहा रहे, क्या क्रिकेट इतना जरूरी?
नई दिल्ली, 13 अगस्त : एशिया कप 2025 का कार्यक्रम जारी हो चुका है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों का आयोजन होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर के विवादास्पद बयानों के बीच, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जो पाकिस्तान को असहज कर सकता है।

‘टर्बनेटर’ के नाम से मशहूर हरभजन ने स्पष्ट किया कि हमारे सैनिकों की सुरक्षा और बलिदान क्रिकेट मैचों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि प्राथमिकताएं क्या हैं और हमें किस चीज़ को अधिक महत्व देना चाहिए।

क्या सेना से अधिक महत्वपूर्ण है क्रिकेट मैच?

हरभजन सिंह ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हमें यह समझने की आवश्यकता है कि क्या वास्तव में महत्वपूर्ण है और क्या नहीं। उनके अनुसार, सीमा पर तैनात सैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो अपने परिवार से अक्सर दूर रहता है और कई बार अपनी जान की बाजी लगाता है। यह बलिदान हमारे लिए बहुत बड़ा है, और इसके मुकाबले क्रिकेट मैचों का आयोजन एक छोटी सी बात है। उन्होंने ने यह भी उल्लेख किया कि हमारी सरकार का दृष्टिकोण भी इसी तरह का है, जिसमें कहा गया है कि ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।’

जब तक बड़े मुद्दे सुलझते नहीं, तब तक मैच नहीं

हरभजन सिंह ने यह स्पष्ट किया कि देश की प्राथमिकता सर्वोपरि है, और इसलिए देश के हितों के बारे में सोचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब सीमा पर संघर्ष हो और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हो, तब क्रिकेट खेलना उचित नहीं है। उनका मानना है कि जब तक इन गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक क्रिकेट जैसे खेल को प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।

देश की सुरक्षा और अखंडता हमेशा पहले आती है। इस संदर्भ में, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों का न होना एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके अलावा, कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत में यह मांग बढ़ रही है कि विश्व कप और एशिया कप जैसे बहु-टीम टूर्नामेंटों में पाकिस्तान का बहिष्कार किया जाए, जो इस बात का संकेत है कि खेल और राजनीति के बीच का संबंध कितना गहरा है।

यह भी देखें : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी मंगेतर बना ही लिया

The post एशिया कप पर बोले हरभजन, जवान खून बहा रहे, क्या क्रिकेट इतना जरूरी? appeared first on .

राज्यसभा सदस्य और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जिले को तीन एम्बुलेंस दान कीं
जालंधर, 19 मार्च : राज्यसभा सदस्य एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने सांसद निधि कोष से सिविल सर्जन कार्यालय और जिला रेडक्रॉस सोसायटी को तीन एम्बुलेंस दान कीं। इन एम्बुलेंसों का उपयोग जिले में मरीजों के परिवहन के लिए किया जाएगा, जिससे उनका तत्काल उपचार और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो सके।

इसके अलावा, दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को पांच बैटरी चालित व्हीलचेयर भी भेंट की।

ये व्हीलचेयर दिव्यांगों के लिए आसानी से आवागमन में सहायक सिद्ध होंगी। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त डा. हिमांशु अग्रवाल भी उपस्थित थे। एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाते हुए हरभजन सिंह ने बताया कि इनमें से 2 एंबुलेंस सिविल सर्जन कार्यालय को तथा 1 एंबुलेंस जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दी गई है।

उन्होंने कहा कि ये एम्बुलेंस मरीजों को शीघ्र एवं सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने भविष्य में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे जिलेवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

हरभजन सिंह का आभार जताया

उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस पहल के लिए राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के जरिए समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानव जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को तुरंत व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि मोहल्ला सरां तहसील नकोदर के जगदीश, गांव मालोवाल की सुखजीत कौर, बस्ती बावा खेल के जसवीर सिंह, गांव सिंधड़ के अमरीक सिंह और गांव कंग कलां के यादविंदर सिंह को इन व्हीलचेयर का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरमिल लाल, जिला प्रोग्राम अधिकारी-कम-सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी मनजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

The post राज्यसभा सदस्य और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जिले को तीन एम्बुलेंस दान कीं appeared first on .