हेरिटेज स्ट्रीट Archives -

श्री हरिमंदर साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट पर प्रतिबंध
अमृतसर, 16 जनवरी : विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदर साहिब की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट और सोशल मीडिया रील बनाने वालों के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने गुरुवार सुबह सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने कई कपल्स और फोटोग्राफरों को मौके से भगा दिया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में युवक-युवतियां महंगे परिधानों में सजे हुए हेरिटेज स्ट्रीट पर फोटोशूट और वीडियो रील बनाने पहुंचे थे। कई कपल्स फिल्मी अंदाज में पोज देते और कैमरे के सामने एक्टिंग करते नजर आए, जिससे वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मौके पर किया हस्तक्षेप

स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत दखल दिया और सभी को वहां से हटने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ कपल्स और फोटोग्राफरों ने पुलिस से बहस करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी को तुरंत स्थान खाली करने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हेरिटेज स्ट्रीट धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यह श्री हरिमंदर साहिब तक जाने वाला मुख्य मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरबाणी का पाठ करते हुए श्रद्धा से मत्था टेकने आते हैं।

पहले से ही लागू है प्रतिबंध

पुलिस ने बताया कि हेरिटेज स्ट्रीट पर पहले से ही प्री-वेडिंग फोटोशूट और व्यावसायिक वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमृतसर पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे इस पवित्र स्थल की मर्यादा बनाए रखें और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें।

यह भी देखें : NIT जालंधर के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

The post श्री हरिमंदर साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट पर प्रतिबंध appeared first on .

सीएम मान ने पंजाब के 71 शिक्षकों को किया सम्मानित, किया बड़ा ऐलान
श्री आनंदपुर साहिब, 5 अक्तूबर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाई जैता जी संग्रहालय का उद्घाटन किया और हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास भी किया। विश्व शिक्षक दिवस को समर्पित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के 71 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षक होना कोई पेशा नहीं, बल्कि एक मिशन है।

बच्चे शिक्षकों की बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं

आज हमारे बच्चे शिक्षकों की बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों को मात दे रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शिक्षकों को अपडेट करने के लिए हम उन्हें विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेज रहे हैं। अब नवंबर में शिक्षकों का एक नया बैच विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों को कभी मत भूलना। उन्होंने कहा कि धरती से नाता कभी नहीं तोड़ना चाहिए, जो धरती छोड़ देते हैं, उनका हश्र बुरा होता है।

यह भी देखें : मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमला मामले में चार पर आरोप पत्र दाखिल

The post सीएम मान ने पंजाब के 71 शिक्षकों को किया सम्मानित, किया बड़ा ऐलान appeared first on .

खटकड़ कलां में बनेगी शहीद भगत सिंह को समर्पित हेरिटेज स्ट्रीट
चंडीगढ़, 26 मार्च : केंद्र सरकार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हेरिटेज स्ट्रीट बनाने के लिए 53 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद किया। डॉ. सुभाष शर्मा लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और इस संबंध में उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री शेखावत से मुलाकात भी की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान शेखावत ने इस परियोजना को मंजूरी देने का वादा किया था, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह हेरिटेज स्ट्रीट न केवल शहीद भगत सिंह की स्मृति को संजोए रखेगी बल्कि युवाओं और भावी पीढ़ियों को उनकी शहादत और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका से प्रेरित भी करेगी। इस परियोजना के अंतर्गत भगत सिंह के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों को दर्शाने के लिए विशेष भित्ति चित्र, संग्रहालय, डिजिटल डिस्प्ले और इंटरैक्टिव गैलरी बनाई जाएंगी।

प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि इस हेरिटेज स्ट्रीट को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा, जिससे न केवल क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि खटकड़ कलां पहले से ही शहीद भगत सिंह के कारण प्रसिद्ध है और यह परियोजना इसे एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। यह पहल देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी साधन होगी। सरकार के इस कदम से युवाओं में देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी तथा वे शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

The post खटकड़ कलां में बनेगी शहीद भगत सिंह को समर्पित हेरिटेज स्ट्रीट appeared first on .