Chhath Puja Archives -

पंजाब भर में छठ पूजा के लिए 104 स्थानों की पहचान की गई- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्योहार छठ पूजा के लिए राज्य भर में चिन्हित किए गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालु पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “छठ पूजा अपार श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि श्रद्धालु इस पवित्र त्योहार को पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांति के साथ मना सकें। प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “पंजाब भर में 104 स्थानों की पहचान की गई है, जहां छठ पूजा मनाई जाएगी। सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाने चाहिए। श्रद्धालुओं, विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए, जो अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ ये धार्मिक रस्में निभाते हैं।”

प्रशासन को सभी चिन्हित स्थानों पर उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जहां भी आवश्यकता हो, निर्धारित जल स्रोतों में ताजा पानी डाला जाए। बड़े शहरों में उचित घाटों का निर्माण और विकास किया जाए, ताकि श्रद्धालु अपनी धार्मिक रस्में सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से निभा सकें। सभी चिन्हित स्थानों पर सफाई के विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए तथा वहां रोशनी और अन्य उचित प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटियां समय पर लगाई जानी चाहिए, जिनमें उनकी जिम्मेदारियां और जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय हो। त्योहार को सुचारू और बिना किसी परेशानी के संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए।”

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

The post पंजाब भर में छठ पूजा के लिए 104 स्थानों की पहचान की गई- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान appeared first on .