Gurwinder Afridi Archives -

अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई
चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने काउंटर इंटेलिजेंस के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) के साथ निकट समन्वय और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से सफलतापूर्वक भारत डिपोर्ट लाया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

डोनी बल्ल-प्रभ दासूवाल गैंग का मुख्य सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी, जिसकी गिरफ्तारी संबंधी सूचना देने वाले के लिए पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था, विदेश में बैठकर पंजाब में लक्षित हत्याओं, फिरौती के लिए गोलीबारी की घटनाओं और संगठित आपराधिक नेटवर्क चलाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उक्त आरोपी हत्या के पांच मामलों, हत्या के प्रयास, फिरौती और शस्त्र अधिनियम के तहत विभिन्न अपराधों सहित 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।

पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस अवसर पर स्पेशल डीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान और स्पेशल डीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि किसी अफ्रीकी देश से भगोड़े अपराधी को भारत वापस लाने की पंजाब पुलिस की यह अब तक की पहली कार्रवाई है, जिससे राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में एक बड़ी सफलता जुड़ गई है।

उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन शाहिद’ की सफलता को दर्शाती है। यह खुफिया सूचनाओं पर आधारित 10 महीने तक चला अंतरराष्ट्रीय अभियान था, जिसके तहत लगातार निगरानी, खुफिया जानकारी एकत्र करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ निकट समन्वय के माध्यम से एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में भगोड़े अपराधियों का पता लगाने के प्रयास किए गए।”

उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन शाहिद’ काउंटर इंटेलिजेंस विंग के आईजीपी एवं ओएफटीईसी प्रमुख आशीष चौधरी की निगरानी में चलाया गया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय समन्वय और अनुवर्ती प्रयासों का नेतृत्व किया। इस अभियान की कमान एजीटीएफ/ओएफटीईसी ऑपरेशंस के एसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ के पास थी।

अभियान का विवरण साझा करते हुए डीजीपी ने बताया कि आरोपी गुरविंदर अफरीदी 31 मार्च, 2025 को मुंबई हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) फरार हो गया था। इस उद्देश्य के लिए उसने गोरखपुर के एक निवासी के विवरण के आधार पर फर्जी तरीके से 12 फरवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बनवाए गए जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी समय-समय पर विभिन्न महाद्वीपों में छिपकर कानून लागू करने वाली एजेंसियों को लगातार चकमा देता रहा। शुरुआत में यूएई में छिपने के बाद आरोपी गुरविंदर अफरीदी ने इस्तांबुल के रास्ते मैक्सिको भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे वापस यूएई भेज दिया गया। इसके बाद वह अप्रैल 2026 में केन्या, जून 2026 में अंगोला और नवंबर 2026 में इथियोपिया पहुंच गया।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

The post अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई appeared first on .