Independence Day Archives -

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर, 16 अगस्त 2026: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा।

पहली बार मां-बेटियों को अपनी मर्जी के अनुसार पैसे खर्च करने की आज़ादी मिल रही है, जिसमें ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजीकृत 74.59 लाख महिलाओं में से 65 लाख से अधिक महिलाओं को सम्मान राशि मिल चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान राष्ट्रीय नायकों के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी सरकार लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करके सबकी भलाई और खुशहाल ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण की यह भावना पूरे पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने, नशे के खिलाफ निर्णायक जंग और जन सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंजाब की पहचान अमन-शांति और भाईचारक साझ को कायम रखकर बढ़ाई जा रही है।

इस शुभ दिवस की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर फिरोजपुर की पवित्र धरती हुसैनीवाला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी और अन्य राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 69,093 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, प्रदेश के 88 प्रतिशत खेतों को अब नहर का पानी मिल रहा है और शिक्षा व स्वास्थ्य क्रांति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा फोर्स, पंजाब के विकास और सुरक्षा को मजबूत कर रही है। आओ, मिलकर पंजाब की शांति और भाईचारे को और मजबूत करें। सभी को आज़ादी दिवस की लाख-लाख बधाइयां। इंकलाब जिंदाबाद।”

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “देश अपना 80वां आज़ादी दिवस मना रहा है और इस पवित्र मौके पर मैं सभी देशवासियों, खासकर पंजाब के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं शहीदों की पवित्र धरती फिरोजपुर को सिजदा करता हूं, जिसका नाम भारत के आज़ादी संघर्ष के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। मैं सारागढ़ी की जंग के 21 बहादुर सिख शहीदों को भी याद करता हूं, जिनकी याद में यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब सुशोभित है।”

यह भी देखें: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी

The post आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान appeared first on .

अटारी-वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बीएसएफ डीआईजी ने जवानों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 16 अगस्त 2026: भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ के डीआईजी एसएस चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।

एसएस चंदेल ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएसएफ के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। देश की सीमाओं की रक्षा करना बीएसएफ के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पर बीएसएफ ने दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। जवानों ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के साथ ड्रोन गतिविधियों पर भी प्रभावी कार्रवाई की है। इसके अलावा नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने में भी बीएसएफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह के दौरान सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए दो बीएसएफ जवानों को सम्मानित किया गया। डीआईजी ने कहा कि पदोन्नति जवानों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने जवानों को भविष्य में भी इसी तरह देश सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।

यह भी देखें: अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल और 2.30 किलो हेरोइन बरामद, 5 गिरफ्तार

The post अटारी-वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बीएसएफ डीआईजी ने जवानों को किया सम्मानित appeared first on .