Ram Mandir Offering Theft Archives -

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बयान- ‘यह कलंक है, हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं’
अयोध्या, 11 जुलाई 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।”

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक हाईलेवल समिति बनाई गई है, जिसमें संभवतः जज अध्यक्ष हैं। वे अपना निर्णय और सिफारिश ट्रस्ट को देंगे, फिर ट्रस्ट उस पर विचार करेगा।

नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने शनिवार को रामकथा संग्रहालय पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक में ट्रस्ट का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था।

गोरखपुर में सपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला ने शुक्रवार रात पोस्टर लगवाए। इसमें लिखा था- “राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।” और “रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।”

रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने सपा पर पलटवार करते हुए पोस्टर लगवाए। इनमें लिखा है- “राम मंदिर के चंदे पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर खामोशी? प्रभु राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं।”

ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

The post राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बयान- ‘यह कलंक है, हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं’ appeared first on .

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनुकल्प मिश्रा समेत 3 आरोपियों के घर से 10 लाख के जेवर और 2 लाख कैश बरामद
अयोध्या, 09 जुलाई 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा, उसके जीजा लवकुश और करुणेश पांडेय से सोने के जेवर (कान की बालियां, लॉकेट) और 2 लाख कैश बरामद किया है।

जेवर की कीमत करीब 10 लाख है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया कि कितना कैश और सामान किसके घर से बरामद हुआ है।

पुलिस ने अनुकल्प की स्विफ्ट कार भी जब्त की है। अनुकल्प मिश्रा को पुलिस गुरुवार सुबह 9 बजे उसके घर लेकर गई थी। वहां करीब 20 मिनट तक तलाशी ली। घरवालों से भी पूछताछ की।

इससे पहले, बुधवार को पुलिस लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को भी उनके घरों पर लेकर गई थी। इनके भी घरों की तलाशी ली थी।

पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। इन खातों में आय की तुलना में अधिक लेन-देन मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प ने पूछताछ में बताया- मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों को देते थे। फिर उनसे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे।

ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

The post राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनुकल्प मिश्रा समेत 3 आरोपियों के घर से 10 लाख के जेवर और 2 लाख कैश बरामद appeared first on .

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, ट्रस्टी अनिल मिश्रा से एसआईटी की पूछताछ, जांच का दायरा बढ़ा
चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच तेज हो गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) अयोध्या पहुंची और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा समेत कई लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार एसआईटी को भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और रिश्वतखोरी की आशंका है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि महाकुंभ के दौरान चढ़ावे के प्रबंधन में किसी तरह की गड़बड़ी हुई थी या नहीं। इस सिलसिले में मंदिर के कुछ सेवादारों से भी पूछताछ की गई।

जांच के दौरान अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भूमिका भी एजेंसियों के रडार पर है। सूत्रों का दावा है कि अब तक गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने पूछताछ में दोनों के नाम लिए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को कोर्ट ने 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस आरोपियों की संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी संपत्तियां वैध आय से बनाई गई हैं या उनका संबंध कथित चढ़ावा चोरी से है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात किसी संगठित गिरोह ने अंजाम दी थी या अलग-अलग स्तर पर गड़बड़ी की गई।

अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ जिले के नरियावां बाबूपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं और परिवार के पास खेती की जमीन है। वर्ष 2025 में वह अयोध्या आया था, जहां उसे राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम मिला। पुलिस अब उसकी आय, संपत्तियों और हाल के वर्षों में हुई आर्थिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

The post राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, ट्रस्टी अनिल मिश्रा से एसआईटी की पूछताछ, जांच का दायरा बढ़ा appeared first on .