मिडिल ईस्ट Archives -

अमेरिका के अहसानों तले दबा पाकिस्तान निष्पक्ष समझौता नहीं करवा सकता : ईरान
तहरान, 27 अप्रैल : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत में अभी तक कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया है। इसी बीच ईरान के एक वरिष्ठ नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेज़ई ने कहा कि पाकिस्तान भले ही उनका दोस्त है, लेकिन वह इस बातचीत में एक निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता, क्योंकि वह अमेरिका के अहसानों तले दबा हुआ है।

मध्यस्थ की निष्पक्षता पर जोर

रेज़ई के अनुसार, पाकिस्तान अक्सर Donald Trump और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ खुलकर नहीं बोलता, इसलिए उसे निष्पक्ष नहीं माना जा सकता। रेज़ई ने कहा कि एक अच्छा मध्यस्थ वही होता है जो दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाए रखे, न कि किसी एक पक्ष की ओर झुका हुआ हो। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने 24 घंटे के भीतर दो बार पाकिस्तान का दौरा किया है।

शांति प्रस्ताव से जगी उम्मीद

ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक नई उम्मीद सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को एक नई “शांति पेशकश” भेजी है। इस प्रस्ताव में ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को दोबारा खोलने और युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने यह भी सुझाव दिया है कि विवादित परमाणु वार्ता को फिलहाल बाद के चरण के लिए टाल दिया जाए, ताकि तत्काल शांति स्थापित की जा सके।

अमेरिका की ओर से अभी चुप्पी

हालांकि, इस पूरे मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग और व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि ईरान लंबे समय से यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को मान्यता देने की मांग करता रहा है। जहां तेहरान इसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बताता है, वहीं पश्चिमी देशों को आशंका है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी देखें : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता ठप होने के बाद रूस पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

The post अमेरिका के अहसानों तले दबा पाकिस्तान निष्पक्ष समझौता नहीं करवा सकता :  ईरान appeared first on .

मिडिल ईस्ट हमले से ट्रंप ‘एपस्टीन फाइल्स’ मामले से नहीं बच सकते: कमला हैरिस
वॉशिंगटन, 20 अप्रैल: अमेरिका की उपराष्ट्रपति Kamala Harris ने राष्ट्रपति Donald Trump पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के दबाव में ईरान के साथ संभावित सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहे हैं।

Kamala Harris ने कहा कि यह कदम अमेरिकी जनता की इच्छा के खिलाफ है और लोग किसी नए युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। Detroit में मिशिगन डेमोक्रेटिक वूमेन कॉकस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाए।

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ पर उठाए सवाल

हैरिस ने आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ाकर राष्ट्रपति ट्रंप अपने ऊपर लगे ‘एपस्टीन फाइल्स’ से जुड़े आरोपों से नहीं बच सकते।

ट्रंप प्रशासन पर गंभीर आरोप

Kamala Harris ने ट्रंप सरकार को अमेरिकी इतिहास की सबसे भ्रष्ट, कठोर और अयोग्य प्रशासन में से एक बताया। उनका कहना था कि राष्ट्रपति अपनी छवि मजबूत दिखाने के लिए सैन्य ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो नैतिक मूल्यों पर आधारित हो और जनता के हित में फैसले ले, न कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए।

The post मिडिल ईस्ट हमले से ट्रंप ‘एपस्टीन फाइल्स’ मामले से नहीं बच सकते: कमला हैरिस appeared first on .

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से अपने निवेश को लेकर चिंता में चीन
बीजिंग, 10 अप्रैल : चीन भले ही ईरान का एक बड़ा कूटनीतिक सहयोगी बना हुआ है, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में उसके बढ़ते आर्थिक निवेश के कारण राष्ट्रपति शी चिनफिंग का ईरान के प्रति समर्थन अब सीमित होता नजर आ रहा है। मध्य पूर्व में फैले व्यापक चीनी निवेश ने बीजिंग को अधिक संतुलित और सावधानीपूर्ण रुख अपनाने के लिए मजबूर किया है। कोविड-19 महामारी के बाद चीन ने मिडिल ईस्ट में अपने निवेश में तेजी से बढ़ोतरी की है।

आर्थिक मंदी से जूझ रही चीनी कंपनियों ने खाड़ी देशों में उभरते अवसरों का लाभ उठाया, जहां देश जीवाश्म ईंधन से हटकर ग्रीन टेक्नोलॉजी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विविधता ला रहे हैं। इन क्षेत्रों में चीन की मजबूत पकड़ ने उसे प्रमुख निवेशक बना दिया है।

‘बेल्ट एंड रोड’ का अहम केंद्र बना क्षेत्र

मिडिल ईस्ट अब चीन की प्रमुख परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हाल के वर्षों में यहां चीनी निवेश और निर्माण कार्यों में तेजी आई है, जिससे क्षेत्र में चीन का प्रभाव बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन अब क्षेत्रीय वित्तपोषक के रूप में अमेरिका से आगे निकल रहा है। AidData के मुताबिक, 2014 से 2023 के बीच चीन ने खाड़ी देशों को अमेरिका के मुकाबले हर 1 डॉलर पर लगभग 2.34 डॉलर का निवेश दिया है।

युद्ध से बढ़ा जोखिम

इसके अलावा, अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के ‘चाइना ग्लोबल इनवेस्टमेंट ट्रैकर’ के अनुसार, चीन ने पिछले दो दशकों में करीब 270 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट खड़े किए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव ने वैश्विक बाजारों को प्रभावित किया है। इस संघर्ष से चीन की उस स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है, जिस पर वह अपने आर्थिक विस्तार के लिए निर्भर था।

निशाने पर चीनी प्रोजेक्ट

खाड़ी क्षेत्र में चीनी परियोजनाएं अब खतरे में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुबई, कतर और ओमान में चीन द्वारा वित्तपोषित कम से कम तीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर हमले हो चुके हैं।
इसके अलावा 12 अन्य प्रोजेक्ट उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में हैं, जिनमें लगभग 4.66 अरब डॉलर का निवेश दांव पर लगा हुआ है। संघर्ष शुरू होने से पहले संयुक्त अरब अमीरात में करीब 3.7 लाख चीनी नागरिक रह रहे थे। हालांकि अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन बड़ी संख्या में नागरिक अभी भी वहां मौजूद हैं।

यह भी देखें : ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर्व पर रूस का 32 घंटे का युद्धविराम ऐलान किया

The post मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से अपने निवेश को लेकर चिंता में चीन appeared first on .

ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी पर ईरान बोला, घबराहट झलक रही है
नई दिल्ली/तेहरान, 5 अप्रैल : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह हथियार डाल दे और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोल दे, वरना बड़े हमले का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास समझौता करने के लिए सिर्फ 48 घंटे का समय बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान पर “भीषण हमला” किया जाएगा और हालात “नरक जैसे” बना दिए जाएंगे।

ट्रंप के लिए नर्क के द्वार खोल देंगे

ईरान ने इस बयान को “घबराहट भरा और मूर्खतापूर्ण” करार दिया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे न तो युद्धविराम (Ceasefire) के लिए तैयार हैं और न ही हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए। ईरानी जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान पर हमला हुआ, तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए “नरक के द्वार खुल जाएंगे।”

अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी

‘फार्स’ न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने कहा है कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका या इज़राइल ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करते हैं, तो पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकानों और इजरायली संरचनाओं पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। लगातार तीखी बयानबाजी और सैन्य धमकियों के चलते मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस टकराव पर नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी देखें : ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को सुरक्षित निकाला गया

The post ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी पर ईरान बोला, घबराहट झलक रही है appeared first on .

अमेरिका-ईरान युद्ध संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाई ईंधन की कीमतें
नई दिल्ली, 27 मार्च : भारत की प्रमुख निजी ईंधन रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद नायरा पंपों पर पेट्रोल की कीमत 100.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। कंपनी देशभर में 6,967 पेट्रोल पंप संचालित करती है, जिनमें से कई पंजाब में भी स्थित हैं।

मिडिल ईस्ट संकट का असर

कंपनी ने कीमतों में वृद्धि के पीछे मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया है। तेल सप्लाई में रुकावटों के कारण ईंधन वितरण और उपलब्धता पर भी असर पड़ा है। नायरा एनर्जी में बड़ी हिस्सेदारी रूस की रोसनेफ्ट की है, जो वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बड़ा खिलाड़ी है। सूत्रों के अनुसार, निजी ईंधन रिटेल कंपनियों को कीमतें स्थिर रखने के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सरकारी मुआवजा नहीं मिलता। इस वजह से उन्हें नुकसान से बचने के लिए कीमतें बढ़ानी पड़ती हैं।

सरकारी कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम

सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर और बल्क डीजल के दाम 22 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में इस तरह का बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ सकता है।

यह भी देखें : अयोध्या जी में आज मनाया जाएगा रामलला का जन्मोत्सव, 12 बजे सूर्य तिलक

The post अमेरिका-ईरान युद्ध संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाई ईंधन की कीमतें appeared first on .

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल हमलों से बढ़ा संकट
नई दिल्ली, 10 मार्च : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इज़राइल, अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है और कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लगातार मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में संकट गहराता जा रहा है। जंग के दौरान खाड़ी देशों पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, इराक और कुवैत सहित कई देशों में हमले किए हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

हिज़्बुल्ला का ड्रोन हमला

ईरान के समर्थन वाले संगठन हिज़्बुल्ला ने भी इज़राइल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। हिज़्बुल्ला द्वारा किए गए इन हमलों के बाद इज़राइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान में हिज़्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया। दूसरी ओर ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में कई स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार इराक में यूएई के दूतावास पर भी हमला हुआ है।

पीएम मोदी की एक कॉल से शांति की उम्मीद

इन घटनाओं के बीच भारत में संयुक्त अरब अमीरात के पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्ज़ा अलसयेग ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोन कॉल से हालात शांत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूएई दोनों पक्षों के साथ संबंध बनाए रखना चाहता है। राजदूत ने कहा कि ईरान का पड़ोसी होने के बावजूद यूएई के पास ईरान-इज़राइल संघर्ष में शामिल होने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि यूएई के दोनों पक्षों से संबंध हैं और अब्राहम समझौता के तहत इज़राइल के साथ भी उसकी साझेदारी है।

इज़राइल का ईरान पर बड़ा हमला

इज़राइली सेना ने बताया कि उसकी वायुसेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े ड्रोन मुख्यालय भी शामिल हैं। इन हमलों में ड्रोन स्टोरेज सेंटर और हवाई रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया।

इस संघर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने कई मायनों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी अंतिम जीत बाकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ताकि लंबे समय से बने खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके।

यह भी देखें : स्कूल पर हमले को लेकर ट्रंप के दावे पर उठे सवाल: बेलिंगकैट

The post मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल हमलों से बढ़ा संकट appeared first on .

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारतीय एयरलाइंस की 279 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
नई दिल्ली, 9 मार्च : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अस्थिर हालात के कारण भारतीय एयरलाइंस को रविवार को अपनी 279 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है या उस पर पाबंदियां लगा दी हैं, जिसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों में बने हालात के कारण कई अंतरराष्ट्रीय रूट प्रभावित हुए हैं। इसके चलते यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अकेले मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 66 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के संचालकों ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है।

एयर इंडिया का बड़ा फैसला

उड़ानें रद्द होने से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया 10 मार्च से 18 मार्च के बीच नौ अंतरराष्ट्रीय रूटों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

यह भी देखें : ईरान पर हमले के बाद बढ़ी वैश्विक चिंता, अमेरिका ने ईरानी कुर्दों से साधा संपर्क

The post मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारतीय एयरलाइंस की 279 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द appeared first on .

मिडिल ईस्ट में लड़ाई हमारी जेब पर पड़ेगी भारी, आसमान छुएगी महंगाई!
नई दिल्ली, 17 जून : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध ने न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित किया है, बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इस संघर्ष के चलते भारत समेत कई देशों में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। साबुन, तेल, बिस्किट जैसे उत्पादों के दाम बढऩे की संभावना है, क्योंकि एफएमसीजी कंपनियों को चिंता है कि युद्ध के कारण कच्चे माल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।

जब कच्चा माल महंगा होगा, तो उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी, जिससे कंपनियों को अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। यदि ऐसा होता है, तो आम उपभोक्ताओं को अपने दैनिक जीवन में आवश्यक वस्तुओं के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जो कि आर्थिक दबाव को और बढ़ा सकता है।

कच्चे तेल के दाम बढऩे की संभावना

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के कृष्णा खटवानी ने कहा कि मध्य पूर्व में तनाव बढऩे से कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं। गोदरेज कंपनी सिन्थोल साबुन और गुडनाइट मच्छर मारने वाली दवा बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि इससे लोगों के लिए चीजें खरीदना मुश्किल हो सकता है। मिडिल ईस्ट में यह लड़ाई ऐसे समय में शुरू हुई है जब कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियों को लग रहा था कि अब मांग बढ़ेगी।

उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

पिछली पांच तिमाहियों से मांग कम थी। लेकिन, भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें कम कर दीं। सरकार ने बजट में टैक्स में छूट दी। मानसून भी जल्दी आ गया। इन सब वजहों से कंपनियों को लग रहा था कि अब चीजें बेहतर होंगी। बिसलेरी इंटरनेशनल के चीफ एग्जीक्यूटिव एंजेलो जॉर्ज ने कहा कि मध्य पूर्व के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में रुकावट आने से तेल की आपूर्ति कम हो सकती है।

बिसलेरी पानी की बोतलें बनाने वाली कंपनी है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कच्चे तेल से बनने वाली पैकेजिंग की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। इससे उन कंपनियों को परेशानी होगी जो प्लास्टिक पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।

यह भी देखें : मोसाद एजेंटों के शक में ईरान में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारीयां

The post मिडिल ईस्ट में लड़ाई हमारी जेब पर पड़ेगी भारी, आसमान छुएगी महंगाई! appeared first on .