नई दिल्ली/तेहरान, 5 अप्रैल : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह हथियार डाल दे और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोल दे, वरना बड़े हमले का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास समझौता करने के लिए सिर्फ 48 घंटे का समय बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान पर “भीषण हमला” किया जाएगा और हालात “नरक जैसे” बना दिए जाएंगे।
ट्रंप के लिए नर्क के द्वार खोल देंगे
ईरान ने इस बयान को “घबराहट भरा और मूर्खतापूर्ण” करार दिया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे न तो युद्धविराम (Ceasefire) के लिए तैयार हैं और न ही हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए। ईरानी जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान पर हमला हुआ, तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए “नरक के द्वार खुल जाएंगे।”
अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी
‘फार्स’ न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने कहा है कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका या इज़राइल ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करते हैं, तो पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकानों और इजरायली संरचनाओं पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। लगातार तीखी बयानबाजी और सैन्य धमकियों के चलते मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस टकराव पर नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी देखें : ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को सुरक्षित निकाला गया

More Stories
खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच ईरान ने होर्मुज में फिर शुरू किए हमले
सुरक्षा कारणों से अली खामेनेई की अंतिम संस्कार में मुजतबा खामेनेई नहीं होंगे शामिल
लाहौर में निर्माणाधीन इमारत में चल रहे स्कूल की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत, 20 घायल