सलमान खान Archives -

सलमान खान, ए.पी. ढिल्लों विवाद से जुड़े आरोपी की डिपोर्टेशन की कार्रवाई रुकी
टाेरंटो, 14 अप्रैल : कनाडाई अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य अभिजीत किंगरा के डिपोर्टेशन (देश निकाला) की सुनवाई उस समय अचानक रोक दी, जब वर्चुअल कार्यवाही के दौरान उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका। इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि “जब तक हमें यह नहीं पता कि वह कहां है, हम आगे की कार्रवाई नहीं कर सकते।”

रिपोर्ट के अनुसार, किंगरा हिरासत में ही था, लेकिन उसे एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। यह ट्रांसफर बिना इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड और कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को सूचित किए किया गया, जिससे सुनवाई में बाधा आई। बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि किंगरा हिरासत में ही था और इस गड़बड़ी के लिए खराब तालमेल को जिम्मेदार ठहराया गया।

एपी ढिल्लों के घर पर हमला

किंगरा पर आरोप है कि उसने 2024 में ब्रिटिश कोलंबिया के कोलवुड में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर पर टारगेटेड फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।
उसने कई राउंड फायर किए और दो वाहनों को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि किंगरा ने पूरे हमले को बॉडी कैमरे पर रिकॉर्ड किया और बाद में उसकी फुटेज अपलोड की।
इससे बिश्नोई गैंग को हमले की जिम्मेदारी लेने में मदद मिली।

सलमान खान विवाद से जुड़ा मामला

यह हमला कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan से जुड़े एक बड़े विवाद के बाद हुआ था, जिससे इस गैंग की गतिविधियां और ज्यादा चर्चा में आ गईं। किंगरा स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था, जो बाद में समाप्त हो गया। अपराध कबूल करने के बाद उसे 2025 में छह साल की सजा सुनाई गई। वर्तमान में किंगरा एक आपराधिक संगठन के सदस्य के रूप में कनाडा से डिपोर्टेशन का सामना कर रहा है। कनाडाई अधिकारियों ने इंडो-कनाडियन समुदाय के खिलाफ बढ़ती जबरन वसूली और हिंसा के चलते इस गैंग को एक चरमपंथी संगठन के रूप में नामित किया है।

The post सलमान खान, ए.पी. ढिल्लों विवाद से जुड़े आरोपी की डिपोर्टेशन की कार्रवाई रुकी appeared first on .

सलीम खान पर डॉक्टरों की सार्वजनिक टिप्पणी से नाराज : सलमान खान?
नई दिल्ली, 20 फरवरी : दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया से बातचीत में उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की। अब खबर है कि इस तरह स्वास्थ्य अपडेट को सार्वजनिक किया जाना परिवार को पसंद नहीं आया।

परिवार ने जताई आपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और उनका परिवार सलीम खान की सेहत को निजी मामला मानता है और नहीं चाहता कि बिना अनुमति मेडिकल जानकारी मीडिया में साझा की जाए। परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पूरी तरह निजी होती है और इसे सार्वजनिक करने का फैसला परिवार पर छोड़ा जाना चाहिए बताया जा रहा है कि सलमान खान ने डॉक्टरों को स्पष्ट रूप से कहा है कि भविष्य में इस तरह की जानकारी साझा न की जाए। परिवार किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों से बचना चाहता है।

क्या हुआ था सलीम खान को?

बुधवार को अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया को बताया था कि सलीम खान को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, ताकि उनकी स्थिति और न बिगड़े। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उन्हें वेंटिलेटर पर इसलिए नहीं रखा गया क्योंकि हालत गंभीर थी, बल्कि आवश्यक जांच और निगरानी के लिए यह कदम उठाया गया। फिलहाल सलीम खान की स्थिति पर परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

यह भी देखें : फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

The post सलीम खान पर डॉक्टरों की सार्वजनिक टिप्पणी से नाराज : सलमान खान? appeared first on .

राजपाल यादव का वीडियो वायरल, सलमान खान को कहा ‘बड़े भाई जैसा’
नई दिल्ली, 15 फरवरी : अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं?

तिहाड़ जेल से रिहाई की खबर निकली अफवाह

वायरल क्लिप में राजपाल यादव कहते सुनाई दे रहे हैं, “सलमान भाई बड़े भाई जैसे हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठकर अंदर से बहुत खुशी होती है।” वह फिल्म इंडस्ट्री में लोगों की मदद करने के लिए सलमान खान की खुलकर तारीफ करते दिखाई देते हैं। जब रिपोर्टर उनसे राहत के बारे में पूछते हैं तो वह कहते हैं, “सचमुच राहत महसूस कर रहा हूं।”

9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले से जोड़ा गया वीडियो

वीडियो की टाइमिंग और संदर्भ को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद सलमान खान ने राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चल रहे कर्ज मामले में जमानत दिलाने में मदद की है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए सलमान का धन्यवाद भी किया। हालांकि, कुछ अन्य यूजर्स ने इसे “फेक न्यूज” बताते हुए दावा किया कि यह पुराना वीडियो है और इसे वर्तमान घटना से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वीडियो के संदर्भ स्पष्ट न होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल, इस वायरल क्लिप को लेकर किसी आधिकारिक पुष्टि के बिना रिहाई की खबरों को अफवाह ही माना जा रहा है।

The post राजपाल यादव का वीडियो वायरल, सलमान खान को कहा ‘बड़े भाई जैसा’ appeared first on .

सलमान खान के जीजा आयुष को मिली धमकी से दहशत का माहौल
मुंबई, 12 फरवरी : अभिनेता सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को एक धमकी भरी ईमेल मिली है। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस घटना के बाद फिल्मी जगत में एक बार फिर चिंता और दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीमें ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत की पड़ताल कर रही हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप पर एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था। उस मामले में फिरौती की मांग किए जाने की आशंका जताई गई थी।इसी कड़ी में पिछले सप्ताह मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर अज्ञात हमलावर द्वारा पांच राउंड फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है।

The post सलमान खान के जीजा आयुष को मिली धमकी से दहशत का माहौल appeared first on .

सलमान खान बनने जा रहे हैं ससुर, जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं
नई दिल्ली, 4 जनवरी : बॉलीवुड के सबसे चर्चित बैचलर स्टार सलमान खान अब 60 साल की उम्र में ससुर बनने जा रहे हैं। उनके घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। खास बात यह है कि सलमान खान की होने वाली बहू फिल्मी दुनिया से नहीं, बल्कि कॉरपोरेट जगत की एक जानी-मानी शख्सियत हैं।

भांजे अयान अग्निहोत्री की होने जा रही है शादी

सलमान खान की बहन अलवीरा खान के बेटे अयान अग्निहोत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अयान की होने वाली पत्नी का नाम टीना रिजवानी (Tina Rijhwani) है। हाल ही में अयान ने टीना के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। अयान अग्निहोत्री ने 3 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों में टीना अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में अयान ने लिखा, “2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ दिया,” जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।

कॉरपोरेट वर्ल्ड में बना चुकी हैं पहचान

तस्वीरों में अयान और टीना एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भर गया है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर सलमान खान की होने वाली बहू कौन हैं। बता दें कि टीना रिजवानी का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है।

टीना रिजवानी कम्युनिकेशंस (Communications) के क्षेत्र में काम करती हैं। वह ‘ब्लू एडवाइजरी’ से जुड़ी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने कम्युनिकेशंस लीडरशिप की अहम जिम्मेदारी निभाई। इस भूमिका में वे कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी, मीडिया मैनेजमेंट और ब्रांडिंग जैसे अहम क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं। अयान और टीना की सगाई के साथ ही खान परिवार में खुशी का माहौल है। फैंस अब बेसब्री से शादी की तारीख और सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी देखें : सोनम बाजवा के छोटे कपड़े पहन कर नाचने से भडक़ा पंजाबी समुदाय

The post सलमान खान बनने जा रहे हैं ससुर, जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं appeared first on .

‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीज़र पर विवाद, चीन के आरोपों पर भारत का जवाब
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर : अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीज़र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है। चीन की ओर से फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप लगाए जाने के बाद अब भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भारत सरकार का स्पष्ट रुख: सिनेमा कलात्मक अभिव्यक्ति

सरकारी सूत्रों ने साफ कहा है कि सिनेमा एक कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम है और भारत में इस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई जाती। सूत्रों ने कहा कि फिल्मों को ऐतिहासिक घटनाओं के कलात्मक प्रस्तुतीकरण के रूप में देखा जाना चाहिए। ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत-चीन सैन्य झड़प पर आधारित है।

सलमान खान निभा रहे हैं शहीद कर्नल संतोष बाबू का किरदार

फिल्म में सलमान खान महावीर चक्र से सम्मानित शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। गलवान संघर्ष में कर्नल संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट के 19 अन्य जवानों के साथ शहीद हुए थे।

चीन के सरकारी मीडिया ने लगाए आरोप

चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने आरोप लगाया कि फिल्म में गलवान संघर्ष से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है। चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म कितनी भी नाटकीय क्यों न हो, वह “क्षेत्रीय वास्तविकता” को नहीं बदल सकती। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के कलाकारों की वेशभूषा और सैन्य वर्दियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं और फिल्म की प्रस्तुति पर आलोचना की गई है।

सरकारी सूत्रों ने कहा, “1964 में ‘हकीकत’ फिल्म बनी थी, जिसका विषय 1962 का भारत-चीन युद्ध था। हाल ही में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर ‘120 बहादुर’ बनाई गई। सिनेमा अभिव्यक्ति का माध्यम है और भारत इसकी स्वतंत्रता को सीमित नहीं करता।” फिल्म के टीज़र को लेकर उठा यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब भारत-चीन संबंध पहले से ही संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म की रिलीज के बाद यह मुद्दा और कितना तूल पकड़ता है।

यह भी देखें : फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग मौके धर्मेंद्र की तस्वीर देख भावुक हुए सलमान

The post ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीज़र पर विवाद, चीन के आरोपों पर भारत का जवाब appeared first on .

60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान ने बदला अपना अंदाज
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर : बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। 60वें जन्मदिन से पहले सलमान ने ऐसा अंदाज अपनाया है, जिसे देखकर फैंस यह कहने पर मजबूर हैं कि भाईजान आज भी 40 साल के लगते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी फिटनेस और पर्सनैलिटी लोगों का दिल जीत रही है।

सोशल मीडिया पर छाया नया लुक

सलमान खान का यह नया अवतार इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। ब्लैक जींस, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ब्राउन शेड वाले चश्मे में सलमान बेहद हैंडसम नजर आए। दरअसल, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने 20 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। भाई का बर्थडे भला सलमान कैसे मिस करते। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे मुंबई पहुंचे और एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बीच नजर आए।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सलमान खान का पूरा स्वैग देखने को मिला। इसके बाद वे सीधे सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। उनकी फिट बॉडी और फ्रेश लुक ने सभी को हैरान कर दिया।

‘किक 2’ के लिए बदला लुक?

हाल ही में सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए मूंछों वाले लुक में नजर आए थे, लेकिन अब वे क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किक 2’ की शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं और एक बार फिर ‘डेविल’ बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। सलमान खान का यह नया अवतार देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

यह भी देखें : एपस्टीन फाइलों में बड़ा खुलासा; क्लिंटन को हॉट टब में नहाते हुए देखा गया

The post 60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान ने बदला अपना अंदाज appeared first on .

59 की उम्र में भी सलमान की फिटनेस देख फैंस बोले ‘भाईजान का जलवा’
नई दिल्ली, 14 नवम्बर : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘द-बंग: द टूर रीलोडेड’ के लिए कतर में हैं। एक्टर ने फैन्स को पर्दे के पीछे की झलक दिखानी शुरू कर दी है। 14 नवंबर को एक्टर द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर ने फैन्स को हैरान कर दिया है। इस फोटो को भाईजान की आलोचना करने वालों के मुंह पर तमाचा माना जा रहा है। 59 साल की उम्र में स्ट्रेचिंग करते एक्टर की फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

फैन्स उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वोग शर्ट और ब्लैक जींस पहने सलमान द्वारा शेयर की गई फोटो में सलमान एक शख्स के कंधे पर अपना बायां पैर रखे नजर आ रहे हैं। इस बैकस्टेज फोटो को मजेदार कैप्शन के साथ शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “आह…”

फैन्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं

सलमान खान की इस तस्वीर पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग फायर इमोजी के साथ इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ इसे करिश्मा का प्रदर्शन बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “बॉलीवुड का एक ही बादशाह है,” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “सलमान खान, आप स्टेज पर आग लगा रहे हैं।” एक अन्य ने लिखा, “आप शेर हैं, आप शेर हैं।” एक बेहद मजेदार कमेंट आया, “शिकार तो हर कोई करता है, लेकिन शेर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।”

यह भी देखें : 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे

The post 59 की उम्र में भी सलमान की फिटनेस देख फैंस बोले ‘भाईजान का जलवा’ appeared first on .

सलमान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना?
नई दिल्ली, 7 सितंबर : विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 का लेटेस्ट एपिसोड वीकेंड का वार सबसे ज़्यादा पसंद किया गया। होस्ट सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की आँखें खोलीं तो कुछ को उनके व्यवहार के लिए डाँटा। बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे लोग डोनाल्ड ट्रंप से जोड़ रहे हैं।

कल बिग बॉस दा वीकेंड का वार था और होस्ट सलमान खान ने नेहल और फरहाना भट्ट को डाँटा। पिछले हफ़्ते फरहाना ने बिग बॉस के घर में खूब हंगामा किया था और नीलम गिरी से लेकर बसीर अली तक, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बदसलूकी की थी। वह असल ज़िंदगी में एक शांति कार्यकर्ता हैं। ऐसे में सलमान ने उन्हें बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़ा करने के लिए डाँटा।

सलमान खान ने फरहाना भट्ट से कहा कि जो सबसे ज़्यादा समस्याएँ पैदा करता है, उसे शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। अभिनेता ने कहा, “इस पूरी दुनिया में क्या हो रहा है? जो सबसे ज़्यादा समस्याएँ पैदा कर रहा है, उसे शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। फरहाना, आप किस नज़रिए से शांति कार्यकर्ता लगती हैं? आपका अहंकार बहुत बड़ा है। मुझे नहीं पता कि आप अपने बारे में क्या सोचती हैं। नीलम को बेकार क्यों कहा जाना चाहिए? आप एक महिला हैं और आप दूसरी महिलाओं के बारे में ऐसा कह रही हैं?”

सलमान खान का यह बयान, “जो सबसे ज़्यादा समस्याएँ पैदा कर रहा है, वही शांति पुरस्कार का हक़दार है,” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग मान रहे हैं कि यह भाईजान का इशारा डोनाल्ड ट्रंप की तरफ़ है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप कई बार नोबेल पुरस्कार की मांग कर चुके हैं। उनका दावा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान, ईरान-इज़राइल और थाईलैंड-कंबोडिया समेत 6 युद्ध रोके हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मीम्स वायरल हो रहे हैं।

The post सलमान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना? appeared first on .

क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म, जिससे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हैं पीड़ित?
नई दिल्ली, 27 जून : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में ‘भाईजान’ ने कपिल शर्मा के शो पर एक ऐसा खुलासा किया जिसने सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। दरअसल, उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह इतनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने शो में बताया कि वह अब पहले जैसे फिट नहीं रहे। उनके लिए चलना भी मुश्किल हो गया है।

सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा है। आपको बता दें कि सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

इन बीमारियों से जूझ रहे अभिनेता

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया – यह एक गंभीर तंत्रिका रोग है जिसमें व्यक्ति को अचानक चेहरे पर दर्द महसूस होता है। एवी मालफॉर्मेशन – इस रोग में रक्त वाहिकाओं में रक्त प्रवाह बंद हो जाता है या कम होने लगता है।

मस्तिष्क धमनीविस्फार क्या है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, मस्तिष्क धमनीविस्फार एक गंभीर लेकिन खामोश बीमारी है। मस्तिष्क धमनीविस्फार मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में एक गुब्बारे जैसा उभार होता है। इसे सेरेब्रल एन्यूरिज्म या इंट्राक्रैनील एन्यूरिज्म के रूप में भी जाना जाता है। मस्तिष्क धमनीविस्फार तब बनता और बढ़ता है जब रक्त वाहिकाओं में रक्त प्रवाह से दबाव पड़ता है। इससे मस्तिष्क धमनीविस्फार का आकार बढ़ सकता है।

यदि यह फट जाता है, तो मस्तिष्क में रक्तस्राव शुरू हो जाता है, जिसे हम रक्तस्रावी स्ट्रोक कहते हैं। यदि धमनीविस्फार फट जाता है, तो यह जीवन के लिए खतरा हो सकता है। इसके लिए तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है।

इस रोग के लक्षण

इसके लक्षण लंबे समय तक दिखाई नहीं देते, इसीलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। इसके कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:

– अचानक और गंभीर सिरदर्द – आंखों के पीछे दर्द या दबाव महसूस होना – दोहरी दृष्टि – कई मामलों में दृष्टि हानि – गर्दन में अकड़न – मतली या उलटी – बेहोशी – दौरे वे सबसे अधिक खतरे में हैं।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही धूम्रपान करने वालों और शराब पीने वालों को भी इसका खतरा ज्यादा होता है। अगर आपके परिवार में इसका इतिहास रहा है तो संभव है कि आप भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। 40 से 60 साल की उम्र के लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है।

यह भी देखें : नई मुसीबत : प्लास्टिक ही नहीं कांच की बोतल इस्तेमाल करना भी है खतरनाक

The post क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म, जिससे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हैं पीड़ित? appeared first on .