मुंबई, 12 फरवरी : अभिनेता सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को एक धमकी भरी ईमेल मिली है। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस घटना के बाद फिल्मी जगत में एक बार फिर चिंता और दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीमें ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत की पड़ताल कर रही हैं।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप पर एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था। उस मामले में फिरौती की मांग किए जाने की आशंका जताई गई थी।इसी कड़ी में पिछले सप्ताह मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर अज्ञात हमलावर द्वारा पांच राउंड फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है।

More Stories
पिनच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे सोनू निगम, बीमार होने के बावजूद शो रद्द नहीं किया
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, 22 वर्ष की उम्र में लगाई फांसी
दिग्गज फिल्म निर्माता आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन