नई दिल्ली, 15 फरवरी : अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं?
तिहाड़ जेल से रिहाई की खबर निकली अफवाह
वायरल क्लिप में राजपाल यादव कहते सुनाई दे रहे हैं, “सलमान भाई बड़े भाई जैसे हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठकर अंदर से बहुत खुशी होती है।” वह फिल्म इंडस्ट्री में लोगों की मदद करने के लिए सलमान खान की खुलकर तारीफ करते दिखाई देते हैं। जब रिपोर्टर उनसे राहत के बारे में पूछते हैं तो वह कहते हैं, “सचमुच राहत महसूस कर रहा हूं।”
9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले से जोड़ा गया वीडियो
वीडियो की टाइमिंग और संदर्भ को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद सलमान खान ने राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चल रहे कर्ज मामले में जमानत दिलाने में मदद की है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए सलमान का धन्यवाद भी किया। हालांकि, कुछ अन्य यूजर्स ने इसे “फेक न्यूज” बताते हुए दावा किया कि यह पुराना वीडियो है और इसे वर्तमान घटना से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वीडियो के संदर्भ स्पष्ट न होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल, इस वायरल क्लिप को लेकर किसी आधिकारिक पुष्टि के बिना रिहाई की खबरों को अफवाह ही माना जा रहा है।

More Stories
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार
अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में किया था काम
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना