March 2, 2026

ई.पी.एफ.ओ. पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर से मिलती रहेगी : केंद्र

ई.पी.एफ.ओ. पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत...

नई दिल्ली, 2 मार्च : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ जमा राशि पर 8.25 फीसदी ब्याज दर तय करने का ऐलान किया है। श्रम मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर 8.25 फीसदी पर ही बरकरार रखी गई है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी निवेशकों को 8.25 प्रतिशत की ही दर से ब्याज दिया गया था।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला

यह निर्णय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री Mansukh Mandaviya की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिया गया। बोर्ड ने सिफारिश की है कि वर्ष 2025-26 के लिए सदस्यों के खातों में 8.25 फीसदी वार्षिक ब्याज जमा किया जाए। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2022-23 में पीएफ पर ब्याज दर 8.15 फीसदी थी। इसके बाद 2024 में इसे मामूली बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया था। तब से यह दर स्थिर बनी हुई है।

करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

EPFO के इस फैसले से देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। स्थिर ब्याज दर से कर्मचारियों की दीर्घकालिक बचत को मजबूती मिलेगी और रिटायरमेंट फंड में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।

यह भी देखें : मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर, लेबनान में 31 मौतें, 149 घायल