March 2, 2026

जेएनयू के 14 छात्र तिहाड़ जेल से रिहा

जेएनयू के 14 छात्र तिहाड़...

नई दिल्ली, 2 मार्च : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 14 छात्रों के लिए रविवार रात राहत भरी रही, जब उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश के बाद छात्र संघ अध्यक्ष अदिति, उपाध्यक्ष गोपिका, संयुक्त सचिव दानिश और पूर्व अध्यक्ष नितीश समेत सभी छात्र जेल से बाहर आ गए।

अदालत की सख्त टिप्पणी

अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल पते के सत्यापन जैसी औपचारिक प्रक्रियाओं के आधार पर किसी आरोपी को लंबे समय तक हिरासत में रखना उचित नहीं है, खासकर तब जब अदालत पहले ही उसे जमानत का हकदार मान चुकी हो। इस टिप्पणी को छात्रों और उनके समर्थकों ने बड़ी राहत के रूप में देखा है। छात्र संघ ने इसे सच और न्याय की जीत करार दिया। उनका कहना है कि ये गिरफ्तारियां छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश थीं। संघ ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति कथित जातिवादी टिप्पणियों के आरोप में इस्तीफा नहीं देते।

‘रोहित एक्ट’ और यूजीसी इक्विटी नियम लागू करने की मांग

छात्रों ने ‘रोहित एक्ट’ और यूजीसी इक्विटी नियमों को लागू करने की मांग दोहराई है। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किए गए कुछ पाठ्यक्रमों को वापस लेने और छात्र संघ नेताओं की निलंबन कार्रवाई रद्द करने की भी मांग की गई है। छात्र संघ ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी देखें : खेतों से जल सुरक्षा : कैसे नागरिकों तक पहुंच रहा है भारत-इज़राइल सहयोग?